Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज, शिवाजी महाराज के अवतार में रितेश देशमुख

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर रिलीज, शिवाजी महाराज के अवतार में रितेश देशमुख

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने प्रशंसकों को खास तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला पोस्टर जारी किया। इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं रितेश देशमुख ने संभाली है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया गया है। पोस्टर में रितेश देशमुख मराठा राजा के रूप में बेहद प्रभावशाली और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हमारे राजा, हमारा गौरव, हमारी विरासत। फिल्म एक मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और महेश म...
‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, आमिर खान और अरिजीत सिंह की जुगलबंदी ने जीता दिल

‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, आमिर खान और अरिजीत सिंह की जुगलबंदी ने जीता दिल

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मशहूर गायक अरिजीत सिंह की हालिया मुलाकात ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली थीं, और अब इस जोड़ी ने अपने नए गाने के साथ दर्शकों का इंतजार भी खत्म कर दिया है। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में अरिजीत सिंह की दिलकश आवाज एक बार फिर श्रोताओं को भावुक कर रही है। खास बात यह है कि इस गीत में आमिर खान और अरिजीत सिंह की मुलाकात के खूबसूरत पलों को भी दर्शाया गया है, जो इसे और खास बनाता है। फिल्म 'एक दिन' में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने का संगीत राम संपत ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना जारी करते हुए लिखा, एक दिन आमिर आपके साथ बैठकर गाना गा रहे हैं।...
रश्मिका–विजय की शादी की रस्में शुरू, दोनों सितारे उदयपुर पहुंचे

रश्मिका–विजय की शादी की रस्में शुरू, दोनों सितारे उदयपुर पहुंचे

मनोरंजन
साउथ भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके के लिए दोनों सितारे राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनके प्री-वेडिंग समारोहों की शुरुआत हो चुकी है। शादी के जश्न की शुरुआत एक खास प्री-वेडिंग डिनर से हुई, जिसकी झलक खुद रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दावत की थीम जापानी रखी गई थी, जिसमें व्यंजनों को बेहद आकर्षक तरीके से परोसा गया। सजावट में मेजों पर गुलाबी लिली और हरे हाइड्रेंजिया के फूलों के गुलदस्ते रखे गए थे, वहीं सेब और अंगूरों की खूबसूरत सजावट ने माहौल को और खास बना दिया। मेहमानों के लिए प्रिंटेड मेनू कार्ड भी तैयार किए गए थे, जो इस आयोजन की भव्यता को दर्शाते हैं। विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल का आनंद लेते हुए तस्वीरें शेय...
अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

मध्य प्रदेश
साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल 'कल्कि 2' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के लिए व्यस्त थे, इस कारण वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाए। अमिताभ ने 24 फरवरी को अपने ब्लॉग में बताया कि 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से भी मुलाकात की। ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था कि रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनके कई फैंस आए। अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने का रिवाज निभाते हैं। फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह अश्वत्थ...
केरलम की मंजूरी के बाद ममता ने फिर उठाई नाम बदलने की मांग

केरलम की मंजूरी के बाद ममता ने फिर उठाई नाम बदलने की मांग

राष्ट्रीय
कोलकाता। केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम' किए जाने के फैसले के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के नाम‑परिवर्तन की मांग को पूरा नहीं करने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला' करने के प्रस्ताव को केंद्र ने वर्षों से लंबित रखा है, जबकि केरल को तुरंत मंजूरी दे दी गई. ममता ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य का नाम ‘West Bengal' होने की वजह से पूरे देश में अल्फाबेटिकल ऑर्डर में बंगाल को हमेशा अंत में रखा जाता है. चाहे वह परीक्षाओं के इंटरव्यू हों, राष्ट्रीय बैठकें हों या औपचारिक कार्यक्रम. उन्होंने कहा कि “हमारे छात्र जब परीक्षा या इंटरव्यू में जाते हैं तो उन्हें आख़िर में बुलाया जाता है. मुझे भी राष्ट्रीय बैठकों में सबसे अंत में बोलने का अवसर मिलता है, क्योंकि हमारे राज्य का नाम ‘W' से शुरू होता है.” मुख्यमंत्री ने स्पष...
टॉप नक्‍सली नेता देवूजी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के माड़ इलाके में था सक्रिय

टॉप नक्‍सली नेता देवूजी ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ के माड़ इलाके में था सक्रिय

अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाम उग्रवाद (नक्‍सल) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बड़ी सफलता सामने आई है। तेलंगाना पुलिस के सामने शीर्ष माओवादी नेता देवूजी उर्फ थिप्पिरी तिरुपति ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मान रही हैं। चार उग्रवादियों ने एक साथ छोड़ा रास्तादेवूजी ने CPI (माओवादी) के वरिष्ठ नेता मल्ला राजी रेड्डी समेत बड़े चोक्का राव उर्फ जगन और नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना के साथ आत्मसमर्पण किया।सरेंडर राज्य के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी की मौजूदगी में हुआ। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का प्रभारी था देवूजीसुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, देवूजी संगठन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का प्रभारी रह चुका था और रणनीतिक फैसलों में उसकी अहम भूमिका थी। वह लंबे समय से छत्तीसगढ़ के माड़ क्षेत्र से सक्रिय रहकर गतिविधियो...
मंगल से पहले चांद पर बस्ती बसाने की तैयारी, एलन मस्क ने बदला स्पेस मिशन का फोकस

मंगल से पहले चांद पर बस्ती बसाने की तैयारी, एलन मस्क ने बदला स्पेस मिशन का फोकस

अंतरराष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
वॉशिंगटन। दुनिया को बहुग्रहीय (Multi-planetary) बनाने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के बीच एलन मस्क ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। उनकी कंपनी SpaceX अब पहले मंगल की बजाय चांद पर मानव बस्ती बसाने की दिशा में काम तेज करने जा रही है। चांद पर शहर बसाना ज्यादा व्यावहारिकमस्क का कहना है कि चांद पर सेल्फ-सस्टेनिंग (स्वावलंबी) शहर बसाना तकनीकी और लॉजिस्टिक दृष्टि से मंगल की तुलना में आसान है।उनके अनुसार, जहां चांद पर यह लक्ष्य करीब 10 वर्षों में हासिल किया जा सकता है, वहीं मंगल ग्रह पर इसी तरह की बस्ती बसाने में कम से कम 20 साल लग सकते हैं। दूरी और लॉन्च विंडो बना सबसे बड़ा कारणमस्क ने बताया कि मंगल तक पहुंचने के लिए पृथ्वी और मंगल का विशेष खगोलीय संरेखण (Alignment) जरूरी होता है, जो लगभग हर 26 महीने में ही संभव होता है।इसके उलट, चांद के लिए मिशन कहीं अधिक नियमित रूप से भेजे जा सकते हैं—कर...
दुनिया के सबसे महंगे अमेरिकी युद्धपोत USS पर ‘टॉयलेट संकट’, 4500 सैनिकों की बढ़ी मुश्किलें

दुनिया के सबसे महंगे अमेरिकी युद्धपोत USS पर ‘टॉयलेट संकट’, 4500 सैनिकों की बढ़ी मुश्किलें

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे आधुनिक और महंगे परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत ‘USS जेराल्ड आर फोर्ड’ (USS Gerald R. Ford) पर इन दिनों तकनीकी खराबी ने बड़ा संचालन संकट खड़ा कर दिया है। जहाज का सीवेज सिस्टम फेल होने से हजारों सैनिकों को रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 650 में से अधिकांश टॉयलेट बंद, लंबी कतारेंमीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जहाज पर मौजूद 650 टॉयलेट्स में से ज्यादातर काम नहीं कर रहे हैं। करीब 4,500 सैनिकों को इस्तेमाल के लिए 40–45 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे जहाज पर तनाव और असंतोष का माहौल बन गया है।इस समस्या का खुलासा सबसे पहले The Wall Street Journal की रिपोर्ट में हुआ। हाई-टेक सिस्टम ही बना परेशानी की जड़रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज में लगा वैक्यूम-आधारित अत्याधुनिक सीवेज सिस्टम बेहद संवेदनशील है। एक वाल्व खराब होने पर पूरा ...
London में पाकिस्तानियों के हमले से परेशान भारतीय मूल का रेस्टोरेंट मालिक…कारोबार बंद करने का किया ऐलान

London में पाकिस्तानियों के हमले से परेशान भारतीय मूल का रेस्टोरेंट मालिक…कारोबार बंद करने का किया ऐलान

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। ब्रिटेन (Britain) की राजधानी लंदन (London) में भारतीय मूल (Indian-origin) के एक रेस्टोरेंट मालिक (Restaurant Owne) ने 16 वर्षों तक रेस्टोरेंट के सफल संचालन के बाद अब अपना कारोबार बंद करने का ऐलान लिया है। बड़ी बात यह है कि रेस्टोरेंट बंद करने के पीछे की वजह पाकिस्तानी हैं। लंदन के हैमरस्मिथ में ‘रंगरेज’ नामक इस रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर (Harman Singh Kapoor) ने दावा किया है कि पाकिस्तानी उन पर कथित तौर पर लगातार हमले कर रहे हैं। कपूर ने कहा कि वह अगले महीने इंडियन रेस्टोरेंट बंद कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार परेशानियों, ऑनलाइन उत्पीड़न और कथित हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा है। कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बढ़ती लागत, ऑनलाइन ट्रोलि...
लश्कर कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर… 26/11 जैसे हमले की दी धमकी

लश्कर कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर… 26/11 जैसे हमले की दी धमकी

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते साल मई महीने में भारत (India) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाकर जिस तरह आतंकियों को करारा सबक सिखाया था, उससे आतंकी सरगना अब तक बौखलाए हुए हैं। है। हाल ही में इसके सबूत देखने को मिले हैं। पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) के कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के नंबर दो के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस दौरान उसने भारत में 26/11 जैसे हमले की धमकी भी दी है। बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में स्थित खूबसूरत बैसरन की घाटी में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। आतंकियों ने इस दौरान लोगों को धर्म पूछकर उनपर गोलियां बरसाईं थीं। इस हमले का मास्टरमाइंड कसूरी को ही माना जाता है। कसूरी अक्सर अपनी भारत विरोधी बयानबाजियों के लिए जाना जाता है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में सैफुल्लाह कसूरी ने...