Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई… अनिल अंबानी के मुम्बई स्थित घर ‘अबोड’ को किया जब्त

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई… अनिल अंबानी के मुम्बई स्थित घर ‘अबोड’ को किया जब्त

आर्थिक, राष्ट्रीय
मुम्बई। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून (Anti-Money Laundering Laws - PMLA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी (Anil Ambani) के मुंबई स्थित घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है। जब्त घर की कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी के अनुसार, अनिल अंबानी और उनके ग्रप की कंपनियों के खिलाफ अब तक कुल अटैचमेंट की कार्रवाई 15000 करोड़ से अधिक हो चुकी है। बता दें कि 23 फरवरी को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी को झटका देते हुए एकल न्यायाधीश पीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनके एवं रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक खातों को 'धोखाधड़ी' वाला वर्गीकृत करने की कार्यवाही पर रोक लगाई गई थी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम ए अंखड की खंडपीठ ने बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज ...
PM मोदी ने इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर रचा इतिहास… किया गाजा शांति पहल का समर्थन

PM मोदी ने इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर रचा इतिहास… किया गाजा शांति पहल का समर्थन

राष्ट्रीय
यरुशलम। भारत और इजरायल (India and Israel) के बीच कूटनीतिक संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को इजरायली संसद 'नेसेट' (Israeli Parliament 'Knesset') को संबोधित किया। नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर मोदी ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की शांतिप्रिय और आतंकवाद विरोधी छवि को और मजबूती से पेश किया। अपने 31 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए क्षेत्र में स्थायी शांति की वकालत की। इजरायली सांसदों और शीर्ष नेतृत्व के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित गाजा शांति पहल का पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा, "यह पहल न केवल संघर्ष को समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करती है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र क...
नेतन्याहू ने रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर PM मोदी को चौकाया

नेतन्याहू ने रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर PM मोदी को चौकाया

अंतरराष्ट्रीय
यरुशलम। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष (Indian Counterpart) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को उनके संयुक्त रात्रिभोज से पहले पारंपरिक भारतीय परिधान (Traditional Indian Clothing) पहनकर चौंका दिया। खुद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय और पश्चिमी परिधान का एक आकर्षक मिश्रण पहना हुआ है। उन्होंने एक सफेद रंग की फुल-स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे (स्लेटी) रंग की एक स्लीवलेस जैकेट पहनी है, जो पारंपरिक भारतीय 'नेहरू जैकेट' या 'बंडी' जैसी लग रही है और उन्हें एक बेहतरीन 'देसी' लुक दे रही है। इसके साथ ही, उन्होंने नीचे डार्क रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के चमड़े के फ...
भारत को ब्रह्मोस से भी घातक हथियार देगा इजरायल, PM मोदी के दौरे पर होंगे ये ऐतिहासिक रक्षा समझौते

भारत को ब्रह्मोस से भी घातक हथियार देगा इजरायल, PM मोदी के दौरे पर होंगे ये ऐतिहासिक रक्षा समझौते

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की इजरायल यात्रा (Israel Tour) केवल कूटनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत (India) की सैन्य शक्ति को एक नई दिशा देने वाली साबित हो रही है। बुधवार को तेल अवीव पहुंचते ही यह स्पष्ट हो गया कि दोनों देश एक ऐसे ऐतिहासिक रक्षा समझौते की दहलीज पर हैं, जो सुरक्षा संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस बार जोर हथियारों की खरीद पर नहीं, बल्कि उन 'एक्सक्लूसिव' तकनीकों के हस्तांतरण पर है, जिन्हें इजरायल ने अब तक किसी अन्य देश को साझा नहीं किया है। इजरायली संसद 'नेसेट' में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने इस साझेदारी की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा, "आज की अनिश्चित दुनिया में, भारत और इजरायल जैसे भरोसेमंद साझेदारों के बीच एक मजबूत रक्षा साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।" 'सुदर्शन चक्र' के जरिए बनेगा अभेद्य सु...
Delhi: लाल किला बम ब्लास्ट मामले में NIA ने 2 और आतंकियों को दबोचा, अब तक 11 गिरफ्तार

Delhi: लाल किला बम ब्लास्ट मामले में NIA ने 2 और आतंकियों को दबोचा, अब तक 11 गिरफ्तार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एनआईए (NIA) ने दिल्ली (Delhi) के लाल किला (Red Fort) के पास हुए बम ब्लास्ट (Bomb Blast) के मामले में दो और आतंकियों (Two Another Terrorists) को दबोचा है। इन आतंकियों के नाम जमीर अहमद और तुफैल अहमद हैं। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने मुख्य आरोपी उमर उन नबी को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई किए थे। ये दोनों अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों कई आतंकी साजिशों में शामिल रहे हैं। शाजिश में शामिल थे दोनों आरोपीएनआईए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जमीर अहमद अहंगर गांदरबल का रहने वाला है जबकि तुफैल अहमद भट श्रीनगर का निवासी है। आरोप है कि दोनों दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी साजिश में एक्टिव रूप से शामिल थे। इन आरोपियों ने मामले के मुख्य आरोपी डॉ. उमर को हथियार सप्लाई किए थे। अंसार गजवत-उल-हिंद ...
T20 World Cup: श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हराया

T20 World Cup: श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हराया

खेल
कोलंबो। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने बुधवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 107 रन पर ढेर गई. श्रीलंका की ओर से कामिंडु मेंडिस ने 31 जबकि दुनिथ वेलालगे ने 29 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाजा रचिन रवींद्र रहे जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था. मिचेल सैंटनर की टीम चार अंक लेकर ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि इंग्लैंड चार अंकों के साथ पहले नंबर पर है. श्रीलंका की सुपर 8 में लगातार यह दूसरी हार है और वह इस पॉइंट टेब...
Galaxy AI ने मल्टी-एजेंट इकोसिस्टम का किया विस्तार; यूज़र्स को मिलेंगे अधिक विकल्प और बेहतर

Galaxy AI ने मल्टी-एजेंट इकोसिस्टम का किया विस्तार; यूज़र्स को मिलेंगे अधिक विकल्प और बेहतर

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्‍ली। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने गैलेक्सी इकोसिस्टम में नए AI एजेंट जोड़कर एआई अनुभव को लगातार बेहतर बना रहा है, ताकि रोजमर्रा के डिजिटल काम और भी आसान, सहज और स्मार्ट बन सकें। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज अपने गैलेक्सी इकोसिस्टम में गैलेक्‍सी AI का विस्तार करते हुए 'मल्टी-एजेंट इकोसिस्टम' को और मजबूत करने की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य यूज़र्स को अधिक विकल्प, और बेहतर नियंत्रण देना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य कम मेहनत और अधिक स्वाभाविक तरीके से पूरे कर सकें। कंपनी के अनुसार, अब लोग अलग-अलग कामों के लिए कई तरह के AI एजेंट्स का उपयोग कर रहे हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 10 में से लगभग 8 यूज़र्स दो या उससे अधिक AI एजेंट्स पर निर्भर हैं। इसी बदलाव को देखते हुए, सैमसंग गैलेक्‍सी AI को इस तरह विकसित कर रहा है कि यूज़र अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग इंटीग्रेटेड एआई अनुभवों ...
4 लाख 42 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन

4 लाख 42 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 4 लाख 42 हजार 288 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन जरूर करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है। मंत्री राजपूत ने बताया कि अभी तक इंदौर संभाग में 54 हजार 587, उज्जैन में एक लाख 48 हजार 905, ग्वालियर में 9695, चम्बल में 4692, जबलपुर में 39 हजार 885, नर्मदापुरम में 34 हजार 181, भोपाल में एक ...
भोपालः नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण और देह व्यापार के आरोप में दो सगी बहनें गिरफ्तार

भोपालः नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण और देह व्यापार के आरोप में दो सगी बहनें गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, लाइफस्टाइल
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण और देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वे लड़कियों का धर्मांतरण करवाकर अमीर युवकों को गुजरात और मुंबई तक सप्लाई करती थीं। अमरीन और आफरीन नाम की ये दोनों सगी बहनों ने इतना पैसा कमाया कि भोपाल की अब्बास नगर की एक झुग्गी से निकलकर आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं। दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है। ...
‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए अक्षय एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है। इस मोशन पोस्टर को निर्देशक प्रियदर्शन ने शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार का बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में अक्षय एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और गले व हाथों में कई रुद्राक्ष की मालाएं धारण की हुई हैं। शर्टलेस अवतार में उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा प्रतीत होता है, जो फिल्म के रहस्य और रोमांच को और बढ़ाता है। गौरतलब है कि अक्षय इससे पहले भूल भुलैया में अपने कॉमिक-हॉरर अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, और अब 'भूत बंगला' से एक बा...