Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

T20 World Cup : वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रन से हराया, जगदीशन का शतक

T20 World Cup : वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रन से हराया, जगदीशन का शतक

खेल
नवी मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के वार्म-अप मुकाबले (Warm-up Matches) में इंडिया ए ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए (USA) को 38 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए की जीत के हीरो एन जगदीशन रहे, जिन्होंने 55 गेंदों में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए तथा 49 गेंदों में शतक पूरा किया। कप्तान आयुष बदोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए 38 रन जोड़े, जबकि प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम ने सं...
Gold & silver rates today: चार दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने और चांदी में फिर उछाल

Gold & silver rates today: चार दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने और चांदी में फिर उछाल

आर्थिक
नई दिल्‍ली। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर मजबूती देखने को मिली है। मंगलवार, 3 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की, जिससे निवेशकों को राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़कर 4,830 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर ने भी जोरदार छलांग लगाते हुए लगभग 8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और इसका भाव 82.74 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। 30 जनवरी को 10% लुढ़का था भावगोल्ड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 30 जनवरी 2026 को गोल्ड का रेट 10 प्रतिशत लुढ़क गया था। इस गिरावट के बाद स्पॉट गोल्ड का रेट 5000 डॉलर प्रति आउंस के नीचे आ गया था। चांदी की स्थिति तो गोल्ड की तुलना में और खराब हो गई। इसी दिन चांदी का रेट 27 प्रतिशत कम हो गया थ...
सिम और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निकाला लाखों का सोना, वायरल हुआ वीडियो

सिम और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निकाला लाखों का सोना, वायरल हुआ वीडियो

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वीजिंग।दक्षिण पूर्वी चीन के हुइझोउ में रहने वाले कियाओ ने मोबाइल सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से करीब 191 ग्राम सोना निकाला, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन (27 लाख रुपये) आंकी गई है। कियाओ ने इस प्रक्रिया का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कैसे किया सोना निकाला वीडियो में कियाओ ने पुराने सिम कार्ड्स और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप को रासायनिक और भौतिक प्रक्रियाओं से प्रोसेस करते हुए दिखाया। इसमें जंग हटाना, गर्म करना, छानना और रिफाइनिंग शामिल था। उन्होंने बताया कि सिम कार्ड में सोने की मात्रा बेहद कम होती है—एक सामान्य सिम कार्ड में लगभग 0.001 ग्राम सोना होता है। इसके अलावा, फेंके गए बैंक कार्ड चिप्स और कम्युनिकेशन डिवाइस के कॉन्टैक्ट्स से भी कीमती धातुएं निकाली जा सकती हैं। कियाओ के अनुसार, उनके पास लगभग दो टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा था, जिस...
एपस्टीन दस्तावेज़ों में नस्लवादी टिप्पणी का खुलासा: नॉर्वे के पूर्व राजनयिक का भारतीयों पर आपत्तिजनक ईमेल

एपस्टीन दस्तावेज़ों में नस्लवादी टिप्पणी का खुलासा: नॉर्वे के पूर्व राजनयिक का भारतीयों पर आपत्तिजनक ईमेल

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ों के सार्वजनिक होने के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जारी लाखों फाइलों में नॉर्वे के पूर्व शीर्ष राजनयिक टेर्जे रॉड-लार्सन का एक ईमेल मिला है, जिसमें भारतीयों के खिलाफ बेहद अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। दस्तावेज़ों के अनुसार, 25 दिसंबर 2015 को रॉड-लार्सन ने कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को एक ईमेल भेजा था। यह टिप्पणी उस समय की गई थी, जब एपस्टीन ने उन्हें एक भारतीय राजनेता से जुड़ा ईमेल फॉरवर्ड किया था। सामने आए शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फाइलें खुलते ही सोशल मीडिया में आक्रोश एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद कई प्रभावशाली और चर्चित हस्तियों के नाम फिर से बहस के केंद्र में आ गए हैं। रॉड-लार्सन के ईमेल को लेकर सोशल मी...
शी जिनपिंग का बड़ा ऐलान: डॉलर का दबदबा खत्म, युआन को बनाना है वैश्विक भरोसे की मुद्रा

शी जिनपिंग का बड़ा ऐलान: डॉलर का दबदबा खत्म, युआन को बनाना है वैश्विक भरोसे की मुद्रा

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अब डॉलर के वर्चस्व का दौर समाप्ति की ओर है और दुनिया को एक ऐसी मुद्रा की जरूरत है, जिस पर वैश्विक अस्थिरता के दौर में भरोसा किया जा सके। जिनपिंग के मुताबिक चीन इसी लक्ष्य के तहत युआन को वैश्विक रिजर्व करेंसी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए भरोसेमंद करेंसी जरूरी अपने भाषण में शी जिनपिंग ने कहा कि किसी भी देश को आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए सिर्फ मजबूत उद्योग या तकनीक ही नहीं, बल्कि ऐसी मुद्रा भी चाहिए जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वास हो और जिसका व्यापक उपयोग हो। उन्होंने जोर दिया कि इसके लिए एक सक्षम केंद्रीय बैंक, प्रभावी मौद्रिक नीति और मजबूत मैक्रो प्रूडेंशियल प्रबंधन बेहद जरूरी है। इसके साथ ही जिनपिंग ने कहा कि वैश्विक स्तर...
निक्की हेली के बेटे का विवादित बयान: भारत सरकार को बताया ‘सस्ता’, US का सहयोगी नहीं

निक्की हेली के बेटे का विवादित बयान: भारत सरकार को बताया ‘सस्ता’, US का सहयोगी नहीं

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता और पूर्व राजनयिक निक्की हेली के बेटे नलिन हेली एक बार फिर भारत को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने भारत सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसे “सस्ता” करार दिया और कहा कि भारत अमेरिका का सच्चा सहयोगी नहीं है। नलिन हेली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत-अमेरिका संबंधों पर सवाल खड़े किए और दोनों देशों के मौजूदा कूटनीतिक रिश्तों को बनाए रखने का भी विरोध किया। उनके मुताबिक, भारत ने अमेरिका के हितों के अनुरूप व्यवहार नहीं किया है। सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवालसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई पोस्ट में नलिन हेली ने लिखा कि भारत अमेरिका को सस्ता श्रम भेजता है, ईरान से सस्ता तेल और रूस से सस्ते हथियार खरीदता है। उन्होंने इस रवैये के लिए सीधे तौर पर भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखी भाष...
IRGC को आतंकी संगठन घोषित करने पर ईरान का तीखा जवाब, EU के सभी राजदूत तलब

IRGC को आतंकी संगठन घोषित करने पर ईरान का तीखा जवाब, EU के सभी राजदूत तलब

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान और यूरोपीय संघ के बीच कूटनीतिक तनाव और गहरा गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करने के यूरोपीय संघ के फैसले के विरोध में ईरान ने सभी EU देशों के राजदूतों को तलब किया है। तेहरान ने इस कदम को अवैध, अनुचित और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब ईरान पहले से ही देशभर में हुए प्रदर्शनों पर कथित हिंसक कार्रवाई और सामूहिक फांसी के मामलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहा है। इसी बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और कई मिसाइल विध्वंसक जहाज तैनात कर दिए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य कार्रवाई का आदेश देंगे या नहीं, क्योंकि क्षेत्रीय देश किसी नए युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें कर रहे हैं। EU के फैसले से...
डॉलर के प्रभुत्व का समय समाप्त …. चीनी राष्ट्रपति ने किया युआन को वैश्विक करेंसी बनाने का आह्वान! भड़के ट्रंप

डॉलर के प्रभुत्व का समय समाप्त …. चीनी राष्ट्रपति ने किया युआन को वैश्विक करेंसी बनाने का आह्वान! भड़के ट्रंप

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने हाल ही में अमेरिका (America) को एक स्पष्ट और बड़ा संदेश दिया है, जब उन्होंने अपने एक भाषण में कहा कि डॉलर के प्रभुत्व का समय अब समाप्त हो चुका है। जिनपिंग के अनुसार, दुनिया को एक ऐसी करेंसी की आवश्यकता है, जिसपर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी विश्वास किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन अपने युआन (Yuan.) को वैश्विक रिजर्व करेंसी बनाने (Creating Global Reserve Currency) की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। अपने संबोधन में शी ने यह भी कहा कि एक सशक्त आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार, विश्वस्तरीय तकनीकी और आर्थिक क्षमता, और एक ऐसी करेंसी की आवश्यकता है, जिस पर पूरे विश्व का भरोसा हो और जिसका वैश्विक उपयोग हो। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए एक प्रभावी केंद्रीय बैंक की आवश्यकता होगी,...
महाराष्ट्र की राजनीति में नई समस्या… अजित पवार के निधन के बाद उलझी NCP के दोनों गुटों के विलय की गुत्थी?

महाराष्ट्र की राजनीति में नई समस्या… अजित पवार के निधन के बाद उलझी NCP के दोनों गुटों के विलय की गुत्थी?

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में एक नई असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जब अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन ने एनसीपी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की संभावना को लेकर विरोधाभासी दावे सामने ला दिए हैं। शरद पवार (Sharad Pawar) ने यह संकेत दिया कि अजित पवार के साथ विलय को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत चल रही थी, जबकि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार के गुट के अन्य वरिष्ठ नेता इस दावे से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन दावों की वैधता पर सवाल उठाया और कहा कि अजित पवार उनके साथ लगातार संपर्क में थे, लेकिन उन्होंने कभी भी विलय का विषय उठाया नहीं। फडणवीस ने यह भी कहा कि महायुति सरकार में अजित पवार की स्थिति मजबूत थी, और ऐसे में पार्टी छोड़ने या विलय की संभावना बेहद कम थी। एनसीपी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे...
2027 जनगणना में जाति जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए- SC ने केंद्र को दिया निर्देश

2027 जनगणना में जाति जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए- SC ने केंद्र को दिया निर्देश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को केंद्र सरकार (Central Government) और भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त को 2027 में होने वाली जनगणना (Census 2027) में जाति संबंधी आंकड़ों को दर्ज करने की प्रक्रिया पर पुनः विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह सुझाव दिया कि जाति की गणना केवल स्व-घोषणा के बजाय सत्यापन प्रणाली के आधार पर की जाए, ताकि अधिक सटीक और पारदर्शी आंकड़े मिल सकें। सुप्रीम कोर्ट ने जनगणना में नागरिकों की जाति संबंधी जानकारी को दर्ज करने, वर्गीकृत करने और सत्यापित करने के तरीकों पर सवाल उठाने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने यह निर्देश दिया कि इस विषय पर जनगणना अधिनियम 1958 के तहत संबंधित प्राधिकारियों को विचार करना चाहिए। अदालत ने याचिकाकर्ता आकाश गोयल से कहा कि इस मामले में उठाए गए मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन न्यायालय ...