Monday, May 4खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

ईडी ने बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ छापेमारी, लाखों की नकदी बरामद

ईडी ने बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ छापेमारी, लाखों की नकदी बरामद

राष्ट्रीय
कोलकाता, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में कोयला और बालू तस्करी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की। कोलकाता, दुर्गापुर और आसनसोल सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान व्यवसायी राजेश बंसल के आवास से कथित तौर पर कई लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, बरामद धन के स्रोत के बारे में व्यवसायी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच के दौरान दोपहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे, ईडी की तीन गाड़ियां कोलकाता से पश्चिम बर्दवान के जामुड़िया क्षेत्र में पहुंचीं, जहां व्यवसायी रमेश के घर पर तलाशी शुरू की गई। ईडी की कार्रवाई यहीं रुकने वाली नहीं थी। व्यवसायी राजेश बंसल के दोनों पुत्रों सुमित और अमित बंसल के आवासों पर भी तलाशी ली गई। हाला...
मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से हुई 25वीं मौत, एक और बच्चा जिंदगी की जंग हार गया

मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से हुई 25वीं मौत, एक और बच्चा जिंदगी की जंग हार गया

राष्ट्रीय
बैतूल/भोपाल, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में हुए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड के शिकार एक और बच्चे की मौत हो गई। बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की रविवार रात करीब Nagpur AIIMS में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार महीने से आईसीयू में भर्ती था और एम्स नागपुर में कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस मौत के बाद प्रदेश में जहरीले कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है। जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर के पास दिखाया गया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसे पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजनों ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्...
डॉ. भागवत का देहरादून दौरा: आरएसएस की शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी

डॉ. भागवत का देहरादून दौरा: आरएसएस की शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारी

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रवास पर रहेंगे। वे संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में देहरादून में विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे। सरसंघचालक के प्रवास के दौरान 22 फरवरी को प्रबुद्ध जन सम्मेलन और 23 फरवरी को पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संघ प्रमुख विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए सामाजिक, शैक्षिक एवं वैचारिक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। सरसंघचालक के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर संघ संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तराखंड प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक एवं सरकार्यवाह देश के विभिन्न हिस्सों में प्रमुख जनों से संवाद हेतु यात्रा कर रहे हैं।...
पाकिस्तान अब अमेरिका को देगा भारत से ज्यादा शुल्क, बांग्लादेश पर भी टैरिफ में वृद्धि

पाकिस्तान अब अमेरिका को देगा भारत से ज्यादा शुल्क, बांग्लादेश पर भी टैरिफ में वृद्धि

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump)) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के बीच हाल ही में हुई बातचीत के बाद, भारत के लिए अमेरिकी शुल्क में महत्वपूर्ण कमी की घोषणा की गई है। इस समझौते के तहत, अब भारत को अमेरिकी बाजार में अपनी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत शुल्क देना होगा। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। विशेष रूप से, भारत को अब दक्षिण एशिया के देशों जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी कम शुल्क का सामना करना पड़ेगा, जिन पर पहले अधिक शुल्क था। ट्रंप ने सोमवार को हुई वार्ता के बाद कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा...
MP के इस जिले को मिली रोप-वे और म्यूजियम का तोहफा, शिवराज ने दी बड़ी खुशखबरी!

MP के इस जिले को मिली रोप-वे और म्यूजियम का तोहफा, शिवराज ने दी बड़ी खुशखबरी!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र (Vidisha-Raisen Parliamentary Constituency) में सोमवार को चल रहे सांसद खेल महोत्सव (MP Sports Festival) का समापन हुआ, और इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रायसेन को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। शिवराज ने घोषणा की कि उन्हें भारत सरकार से रायसेन के किले तक रोप-वे बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा, किले के भीतर एक भव्य म्यूजियम भी बनेगा, जिसमें रायसेन के इतिहास और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। किले तक पहुँचने का आसान रास्ता मिलेगा: रोप-वे का निर्माण होगारायसेन का किला एक ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जिससे वहां पहुंचना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। अब रोप-वे के निर्माण से श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से किले तक पहुँच सकेंगे। शिवराज ने इस बारे में रायसेन के विधायक प्रभुराम चौधरी को...
CG: “गरियाबंद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प… घरों और वाहनों में आगजनी के बाद भारी पुलिस तैनात

CG: “गरियाबंद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प… घरों और वाहनों में आगजनी के बाद भारी पुलिस तैनात

राज्य, राष्ट्रीय
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद जिले (Gariaband district) के दुधकैयां गांव (Dudhkaiyan village) में दो समुदायों के बीच तनाव हिंसक झड़पों (Violent Clashes) में बदल गया। शिव मंदिर में तोड़फोड़ और उसके बाद हुई मारपीट ने इलाके में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद उत्पन्न हुआ तनावगांव में एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर में कथित रूप से तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से रिहा होने के बाद युवक अपने रिश्तेदारों के साथ लौट आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगायागांव के निवासी नरेंद्र साहू पर तीन युवकों ने हमला किया और उन्...
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज

भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज

खेल
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में भारत (India) के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) अपने सख्त रुख पर कायम दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (Pakistan Cricket Board -PCB) फिलहाल इस निर्णय की औपचारिक जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council -ICC) को लिखित रूप में देने के पक्ष में नहीं है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चूंकि यह फैसला पाकिस्तान सरकार स्तर पर लिया गया और आधिकारिक मंच के जरिए सार्वजनिक किया गया है, इसलिए अलग से आईसीसी को पत्र लिखने की जरूरत नहीं समझी जा रही। पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने की मंजूरी दी थी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच से दूर रहने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि पीसीबी इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने ...
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, टैरिफ में कटौती और सहयोग बढ़ाने पर जोर

भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, टैरिफ में कटौती और सहयोग बढ़ाने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच आर्थिक व रणनीतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (American President Donald Trump) से हुई हालिया फोन वार्ता को उपयोगी और सौहार्दपूर्ण बताया है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि “मेक इन इंडिया” उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने की घोषणा भारतीय निर्यात के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने वाला कदम बताया और इसके लिए अमेरिकी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संदेश में यह भी रेखांकित किया गया कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और प्रमुख लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं...
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा

मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara district) के परासिया क्षेत्र में हुए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड (Toxic Coldrif Cough Syrup Scandal) के शिकार एक और बच्चे की मौत हो गई। बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की रविवार रात करीब नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार महीने से आईसीयू में भर्ती था और एम्स नागपुर में कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस मौत के बाद प्रदेश में जहरीले कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है। जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर को दिखाया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसको पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन...
मारुति सुजुकी ने कमोडिटी की कीमतें बढ़ने से कारों के दाम में बढ़ोतरी के दिए संकेत

मारुति सुजुकी ने कमोडिटी की कीमतें बढ़ने से कारों के दाम में बढ़ोतरी के दिए संकेत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी (Country's Largest Car Manufacturer) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) (Maruti Suzuki India Limited - MSIL) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने सोमवार को बढ़ती जिंस (कमोडिटी) की लागत को देखते हुए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। पार्थो बनर्जी ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के बाद बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। इसके बावजूद उत्पादन संबंधी बाधाओं के कारण कंपनी के पास फिलहाल 1.75 लाख वाहनों के लंबित ऑर्डर हैं। उन्‍होंने बताया कि केवल जनवरी में ही 2.78 लाख बुकिंग मिली है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से निकट भविष्य में कीमतें बढ़ाने की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जिंस के मोर्चे पर कीमतें बढ़ रही हैं। कीमती धातुओं में...