Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

पत्नी की प्रेम विवाह के तीन महीने बाद हत्या, पति फरार

पत्नी की प्रेम विवाह के तीन महीने बाद हत्या, पति फरार

अपराध
कानपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के महज तीन महीने के अंदर ही पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को सूचित किया। मृतका के भाई कुलदीप सैनी के पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पनकी की काशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप सैनी ने बताया कि उसकी बहन दीपिका सैनी (26) की शादी वर्ष 2018 में बर्रा-8 निवासी खालिद से हुई थी। उनके दो बेटे अनिरुद्ध और रुद्र हैं। जनवरी 2025 में खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया था। इसके बाद दीपिका दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने लगी। वह वहीं ट्रक ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे से मिली और दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हु...
अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया नाभा जेल से रिहा हुए

अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया नाभा जेल से रिहा हुए

राष्ट्रीय
चंडीगढ़, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटियाला की जेल में बंद अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया मंगलवार को करीब सात माह बाद नाभा जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिलने के बाद मजीठिया के वकील आज जेल पहुंचे और इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी मजीठिया को जेल में बंद करने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती रही है। पंजाब से लेकर गुजरात तक पार्टी मंचों से कहती रही कि जिनका नाम लेने से भी लोग डरते थे, उन्हें हमने जेल भेज दिया। इस बीच मंगलवार को नाभा जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने अपने पुराने अंदाज में मूंछों को ताव दिया। उनके साथ उनकी पत्नी गनीव कौर भी मौजूद थी। मजीठिया ने कहा कि धन-धन श्री गुरु ग्र...
राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, 6 विपक्षी सांसद निलंबित, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के वक्तव्य में एक बार फिर पूर्वी लद्दाख का विषय आने पर सदन में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष का कहना था कि लोकसभा अध्यक्ष के व्यवस्था देने के बावजूद राहुल गांधी फिर वही मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने दावा किया कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकसभा में सत्ता पक्ष और कांग्रेस सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही पहले दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई। इसके बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच 3 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अमर्यादित व्यवहार के लिए 6 सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया और सांसद मणिकम टैगोर, राजा वारिंग, गुरजीत औजला, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, वेंकट रमन को सत्र की कार्यवाही ...
जियो स्टूडियोज ने सिख्या एंटरटेनमेंट में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

जियो स्टूडियोज ने सिख्या एंटरटेनमेंट में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

आर्थिक
मुंबई, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड ने फिल्म और कंटेंट के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। करीब 150 करोड़ रुपये के इस सौदे में नए निवेश के साथ-साथ मौजूदा हिस्सेदारी की खरीद भी शामिल है। इस डील के बाद जियो स्टूडियोज को रचनात्मक ताकत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिख्या एंटरटेनमेंट भारत की जानी-मानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रोडक्शन कंपनी है। इसे गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने स्थापित किया था। इस कंपनी ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। सिख्या खास इसलिए है क्योंकि यह एकमात्र भारतीय प्रोडक्शन हाउस है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार भी जीता है। इसकी मशहू...
अमरनाथ बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, ओम्बुड्समैन के आदेश से नया मोड़

अमरनाथ बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, ओम्बुड्समैन के आदेश से नया मोड़

खेल
हैदराबाद (तेलंगाना), 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ओम्बुड्समैन के आधिकारिक आदेशों के बाद अमरनाथ को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमरनाथ ने 2023 में हुए एचसीए चुनाव में जगनमोहन राव से मात्र एक वोट से हारकर उपविजेता का स्थान हासिल किया था। बाद में फर्जीवाड़े और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के चलते जगनमोहन राव की नियुक्ति को अमान्य घोषित कर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप अमरनाथ की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का मार्ग प्रशस्त हुआ। इससे पहले अक्टूबर में, तेलंगाना क्रिकेट संघ (टीसीए) ने हैदराबाद में जिला समितियों और गवर्निंग काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एचसीए को पूरी तरह निलंबित करने की मांग की थी। टीसीए ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील की थी कि उसे तेलंगाना राज्य का पूर्ण सदस्य क्रिकेट निकाय मानते हुए राज्य में क्रिकेट प्रशासन का पुनर्गठन करना चाह...
गुकेश डोमाराजू नॉर्वे चेस 2026 में प्रतियोगिता में भाग लेंगे

गुकेश डोमाराजू नॉर्वे चेस 2026 में प्रतियोगिता में भाग लेंगे

खेल
स्टावेंगर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। गुकेश डोमाराजू, मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन, नॉर्वे चेस 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट दुनिया के सबसे मजबूत शतरंज प्रतियोगिताओं में गिना जाता है और गुकेश एक बार फिर इस कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के निर्विवाद विश्व चैंपियन के रूप में शामिल होंगे। गुकेश ने नॉर्वे चेस में अपनी वापसी को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं नॉर्वे चेस में लौटकर बेहद उत्साहित हूं। यहाँ हमेशा मजबूत खिलाड़ी होते हैं और मैं सभी रोमांचक मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।" साल 2024 में गुकेश ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद तत्कालीन विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व खिताब अपने नाम किया। उनके करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं, जिनमें 2750 रेटिंग अंक पार करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनना और 12 साल की उम्र में ग्रै...
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया और चर्चा की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इस ट्रेड डील के सभी बिंदुओं पर स्वयं विस्तृत बयान जारी करेगी और सरकार इस पर चर्चा के लिए भी तैयार है। नड्डा ने खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चर्चा की मांग का उनका तरीका गैर-जिम्मेदाराना है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खुद ही सदन में पूरी जानकारी देने को तैयार है, तब नारेबाजी और व्यवधान लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से टैरिफ में कटौती की जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस विषय ...
रायपुर : विभागीय अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन

रायपुर : विभागीय अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत सरकार द्वारा संचालित कर्मयोगी आईगॉट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध क्षमता विकास निर्माण (सीबीपी) हेतु समस्त विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए 4 फरवरी 2026 को अपरान्ह 2 से 5 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। यह कार्यशाला मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभागार पंचम तल नवा रायपुर में होगी। सभी विभागों के कर्मयोगी आईगॉट हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यशाला हेतु निर्धारित सामग्री के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यशाला में केपिसिटी बिल्डिंग कमीशन नई दिल्ली के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा वर्चुअली मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।...
झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

झारखंड हाई कोर्ट ने शराब घोटाला के आरोपी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज की

कानून
रांची, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने नवीन केडिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता ने अब तक न्यायालय अथवा जांच एजेंसी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, ऐसे में उनकी जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। अदालत ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे मंगलवार को सुनाया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में सामने आए शराब घोटाला मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान नवीन केडिया के फरार होने के...
कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की बस गहरी खाई में गिरी, 30 यात्री सवार

राष्ट्रीय
देहरादून, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के कुआनु-मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताये जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। बस हिमाचल रोडवेज की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।...