भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा के सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देगा, भारत में निवेश को प्रोत्साहित करेगा और विशेषकर एमएसएमई, स्टार्टअप्स और विनिर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। कैट महामंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलों को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजारों तक व्यापक पहुँच दिलाएगा और घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते से विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्...









