Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Month: February 2026

किरर बड़हर मार्ग में मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध,वनविभाग ने सुरक्षित रखा

किरर बड़हर मार्ग में मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध,वनविभाग ने सुरक्षित रखा

अपराध, मध्य प्रदेश
अनूपपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत बुधवार की दोपहर एक सफेद पीठ, सफेद दुम वाला गिद्ध किरर से बड़हर मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात कारणो से मृत स्थिति में पड़े होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में रखा गया है। वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर सचिव ग्राम पंचायत औढेरा मनोज पटेल द्वारा अवगत कराए जाने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह एवं परि,सहायक किरर रिटर्ड रेगी राव को जानकारी दी गई, सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में रखा गया है। विदित है कि 20-21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी वन मण्डलो के वन परिक्षेत्रो में संकटापन्न गिद्धों की गणना का कार्य तीन दिनों तक कराया गया रह...
भोपाल में साध्वी रंजना दीदी के साथ अभद्रता, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

भोपाल में साध्वी रंजना दीदी के साथ अभद्रता, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

अपराध, मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को कार को ओवरटेक करने की बात पर कुछ युवकों ने साध्वी रंजना दीदी के साथ अभद्रता कर दी। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी साध्वी रंजना दीदी बुधवार की शाम नर्मदापुरम रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने उनकी कर को ओवरटेक किया और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। साध्वी अपने दो सहयोगी बहनों के साथ घटना के समय में गाड़ी में मौजूद थीं। गाड़ी टकराने के विवाद के बाद पीछे की कार में सवार युवकों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने साध्वी की गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा डीजल की केन निकालकर कार को जलाने की कोशिश भी की। जब साध्वी रंजना ने इसका विरोध किया तो आरोपी कार चालक ने उनके साथ जमकर अभद्रता ...
नालंदा में स्ट्रॉबेरी खेती से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था

नालंदा में स्ट्रॉबेरी खेती से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था

आर्थिक, राष्ट्रीय
बिहारशरीफ। बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत मनारा गांव के किसान अब पारंपरिक खेती की सीमाओं को तोड़ते हुए स्ट्रोबरी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। गांव के प्रगतिशील किसान राजेश प्रसाद ने मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में कहा कि रबी और खरीफ की पारंपरिक फसलों से अलग हटकर अपने एक एकड़ खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करें और इससे प्रतिदिन अच्छी नकद आमदनी अर्जित किया जा सके। उनकी यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। राजेश प्रसाद बताते हैं कि शुरुआत में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर लोगों में संशय था लेकिन सही जानकारी आधुनिक तकनीक और मेहनत के दम पर उन्होंने इसे सफल बना दिया। उन्होंने खेत में ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) पद्धति अपनाई है जिससे पानी की बचत होती है और पौधों को आवश्यक मात्रा में नमी मिलती रहती है। साथ ही, जैविक खाद और उचित देखभाल से फसल की गुण...
‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मनोरंजन
साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। 'केजीएफ 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था, जिसे टीजर ने और बढ़ा दिया है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है। करीब 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देता डायलॉग, इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है फिल्म के टोन को साफ तौर पर स्थापित करता है। पूरे टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं। टीजर में जबरदस्त एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को एक डार्क और रॉ अंदाज देते हैं। कई सीन इतने तीव्र हैं कि दर्शकों को झकझोर देने की क्षमता रखते हैं। यश का यह दलेर और खतरनाक अवतार उनके फैंस के लि...
फिल्म परियोजना की रकम को लेकर अभिनेता सोहम को नोटिस

फिल्म परियोजना की रकम को लेकर अभिनेता सोहम को नोटिस

मनोरंजन
कोलकाता। बांग्ला फिल्मों के अभिनेता- और तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोहम चक्रवर्ती को एक फिल्म परियोजना के लिए ली गई राशि नहीं लौटाने को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से बांग्ला फिल्म बनाने के लिए ली गई रकम पूरी तरह वापस नहीं की। तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बीच इस घटनाक्रम से पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी है कि चक्रवर्ती ने फिल्म निर्माण के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए शाहिद इमाम से 68 लाख रुपये लिए थे। हालांकि आश्वासन के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं की गई, ऐसा दावा किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा कि वह पैसे लौटा देंगे और नोटिस के समय को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने पत्रकारों से कह...
आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और टीएसीसी की बड़ी पार्टनरशिप, देवास में बनेगा ऑनसाइट नाइट्रोजन प्लांट

आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स और टीएसीसी की बड़ी पार्टनरशिप, देवास में बनेगा ऑनसाइट नाइट्रोजन प्लांट

मध्य प्रदेश
भोपाल/ देवास! भारत की अग्रणी औद्योगिक और चिकित्सीय गैस निर्माण कंपनियों में से एक आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आईनॉक्सएपी) ने टीएसीसी लिमिटेड (द एडवांस्ड कार्बन्स कंपनी) के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप मध्य प्रदेश के देवास में टीएसीसी की प्रस्तावित ग्रीनफील्ड निर्माण इकाई के लिए नाइट्रोजन की आपूर्ति हेतु की गई है, जहां लिथियम-आयन बैटरी ग्रेड ग्रेफाइट एनोड सामग्री का उत्पादन किया जाएगा। आईनॉक्सएपी इस परियोजना के तहत एक समर्पित ऑनसाइट नाइट्रोजन संयंत्र की स्थापना करेगा, जिसे बिल्ड, ओन और ऑपरेट मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इस संयंत्र के माध्यम से टीएसीसी की निर्माण आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर, सुरक्षित और उच्च शुद्धता वाली नाइट्रोजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के बिज़नेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी हेड, दिगंत शर्मा ने कहा, “टीएसीसी एडवांस्ड ...
करदाता को अब बताना होगा मकान मालिक से उसका क्या रिश्ता है…1 अप्रैल से बदलेंगे नियम

करदाता को अब बताना होगा मकान मालिक से उसका क्या रिश्ता है…1 अप्रैल से बदलेंगे नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने नए आयकर अधिनियम, 2025 (New Income Tax Act, 2025) के तहत मसौदा आयकर नियम और फॉर्म जारी किए हैं, जिनमें किराया भत्ते (एचआरए) के दावों में पारदर्शिता बढ़ाने, विदेशी आय पर कर क्रेडिट के दावों की कड़ी जांच और ऑडिटर की जिम्मेदारी बढ़ाने का प्रस्ताव है। नया आयकर अधिनियम एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा। सरकार ने हितधारकों के लिए नियमों का मसौदा एवं फॉर्म जारी किए हैं। इसके आधार पर अंतिम नियम एवं फॉर्म अगले महीने अधिसूचित किए जाएंगे। नियमों के मसौदे के मुताबिक, नए फॉर्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि वह जिस मकान मालिक को किराया दे रहा है, उससे उसका कोई पारिवारिक या कोई अन्य संबंध तो नहीं है। फिलहाल एचआरए का दावा करते समय कर्मचारी अपने नियोक्ता को किराये का अनुमानित विवरण देता है, लेकिन मकान मालिक के साथ संबंध का खुलासा करना अनिवार्य नहीं है। फर्जी किराया दावो...
ट्रंप ने अपने सबसे लंबे संबोधन में बोले 5 बड़े झूठ… US के मीडिया ने ही किया फैक्ट चेक

ट्रंप ने अपने सबसे लंबे संबोधन में बोले 5 बड़े झूठ… US के मीडिया ने ही किया फैक्ट चेक

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन (State of the Union Address) में सबसे लंबा भाषण देकर इतिहास रच दिया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से 8 जंगें रुकवाने का दावा किया तो वहीं अर्थव्यवस्था, टैरिफ वॉर समेत कई मसलों पर बढ़-चढ़कर दावे किए। डोनाल्ड ट्रंप दावे करने में आगे रहे हैं, लेकिन अकसर गलत तथ्य दे देते हैं। ऐसा ही मंगलवार की रात को भी हुआ, जब उन्होंने जनता के सामने कई गलत तथ्य रख दिए। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के बोले गए झूठ ज्यादातर देर तक टिक नहीं सके। अमेरिका के ही कई अखबारों ने उनका फैक्ट चेक कर दिया है। अर्थव्यवस्था, नौकरी और निवेश पर क्या गलत दावाडोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमारी इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी दुनिया में हॉटेस्ट है। उनका दावा था कि हमारे पास काफी नौकरियां हैं। पहले के मुकाबले अमेरिका में ...
अप्रैल से 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल से चलेंगे वाहन…. केन्द्र ने अनिवार्य की E-20 की बिक्री

अप्रैल से 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल से चलेंगे वाहन…. केन्द्र ने अनिवार्य की E-20 की बिक्री

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने एक अप्रैल से पूरे देश में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (Ethanol Blended Petrol) (E-20) की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में पहले ही E-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है। साथ ही 2023-25 के बाद भारत में निर्मित अधिकांश वाहनों को E-20 पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में इसे लागू करने में मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि, पुराने वाहनों में माइलेज की समस्या आ सकती है। मंत्रालय ने E-20 मिश्रित 95 रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) वाले पेट्रोल की ब्रिकी अनिवार्य कर गाड़ियों के इंजन के लाइफ टाइम को बरकरार रखने का प्रयास किया है। क्या होता है रॉनरिसर्च ऑक्टेन नंबर पेट्रोल की गुणवत्ता और उसके नॉकिंग (समय से पहले प्रज्वलन) के प्रति प्रतिरोध क्षमता ...
ट्रंप टैरिफ अमान्य होने के बाद आयातकों ने की रिफंड की मांग… निचली अदालतों में 1500 से ज्यादा केस दायर

ट्रंप टैरिफ अमान्य होने के बाद आयातकों ने की रिफंड की मांग… निचली अदालतों में 1500 से ज्यादा केस दायर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (American Supreme Court) द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के ग्लोबल टैरिफ (Global Tariff) को अमान्य घोषित करने के बाद, इन शुल्कों को चुनौती देने वाले व्यवसायों ने निचली अदालतों में कानूनी कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है ताकि वे सरकार से रिफंड पाने की प्रक्रिया शुरू कर सकें। मंगलवार को, उन चुनौतियों को देने वालों के वकीलों, जिन्होंने न्यायालय के समक्ष सफलतापूर्वक मुकदमा लड़ा था, यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट से अनुरोध किया कि वह पिछले साल के अपने उस फैसले को औपचारिक रूप दे, जिसमें ट्रंप के तथाकथित "पारस्परिक" टैरिफ को अवैध घोषित किया गया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट के बहुमत ने 20 फरवरी को बरकरार रखा था। इसके बाद यह मामला यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में वापस जाएगा, जहाँ अगले कदम तय होंगे, जिसमें यह भी शामिल...