Thursday, March 5खबर जो असर करे |
Shadow

किरर बड़हर मार्ग में मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध,वनविभाग ने सुरक्षित रखा

अनूपपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत बुधवार की दोपहर एक सफेद पीठ, सफेद दुम वाला गिद्ध किरर से बड़हर मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात कारणो से मृत स्थिति में पड़े होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में रखा गया है।

वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर सचिव ग्राम पंचायत औढेरा मनोज पटेल द्वारा अवगत कराए जाने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह एवं परि,सहायक किरर रिटर्ड रेगी राव को जानकारी दी गई, सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में रखा गया है।

विदित है कि 20-21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी वन मण्डलो के वन परिक्षेत्रो में संकटापन्न गिद्धों की गणना का कार्य तीन दिनों तक कराया गया रहा जिसमें वन परिक्षेत्र अनूपपुर के बड़हर,किरर एवं औढेरा बीट के जंगलों में गिद्धों के चट्टान एवं विभिन्न प्रकार के पेड़ों में विचरण करने पेड़ों में घोसला एवं चट्टानों में आवासों में रहना पाए गए रहे हैं। अचानक अज्ञात कारण से एक गिद्ध की मौत चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *