Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 23, 2025

कस्टमर्स को नहीं मिल रहा GST दरों में कटौती का लाभ, छोटी दुकानों पर पुराने रेट पर बिक रहा सामान

कस्टमर्स को नहीं मिल रहा GST दरों में कटौती का लाभ, छोटी दुकानों पर पुराने रेट पर बिक रहा सामान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जीएसटी की दरों (GST Rates) में कटौती के लागू होने के लगभग एक महीने बाद भी उपभोक्ताओं (Consumers) को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ सामान छोटी दुकानों (Small Shops) में पुरानी कीमतों पर बेचे जा रहे हैं। अधिकारियों ने पाया है कि विक्रेता अपना पुराना माल कम कीमत पर बेचने के बजाय पुराने प्रिंट रेट पर बेच रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती, क्योंकि वे जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं। सरकार छह माह तक कीमतों पर रखेगी नजरएक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार कम से कम छह माह तक कीमतों पर नजर रखने की योजना बना रही है और इसके लिए लोगों को भी जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के साथ कुछ समस्याएं आ रहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर तक सभी को पूर्ण रूप से जीएसटी सुधार का लाभ मिलने लगेगा। यदि कोई भी दुकानदार 40 लाख र...
पाकिस्तान ने 85,000 अफगान शरणार्थियों को किया डिपोर्ट, बलूचिस्तान में 10 कैंप पूरी तरह बंद

पाकिस्तान ने 85,000 अफगान शरणार्थियों को किया डिपोर्ट, बलूचिस्तान में 10 कैंप पूरी तरह बंद

Uncategorized
लाहौर। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान (Southwestern Province Balochistan) में अफगान शरणार्थियों (Afghan refugees ) पर फिर बड़ा कहर ढाया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में 10 शिविरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि 85,000 अफगान शरणार्थियों को जबरन डिपोर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को क्वेटा शहर में 3,800 प्रवासियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वेटा में अफगान शरणार्थियों के खिलाफ पाक सरकार की कठोर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत मंगलवार को शहर में अवैध रूप से रह रहे 3,888 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद, प्रवासियों की गिरफ्तारी और अफगान शरणार्थ...
शिमला के हलोग धामी में परम्परा के नाम पर पत्थरबाजी… खून से हुआ भद्रकाली का तिलक

शिमला के हलोग धामी में परम्परा के नाम पर पत्थरबाजी… खून से हुआ भद्रकाली का तिलक

राज्य, राष्ट्रीय
शिमला। शिमला (Shimla) के हलोग धामी (Halog Dhami) में मंगलवार को दिवाली के दूसरे दिन स्थानीय लोग एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आए। दरअसल यह परंपरा का हिस्सा था जिसमें पत्थरबाजी (Stone pelting) तब तक चलती है जब तक चोट लगने से किसी का खून नहीं गिरने लगता। इस साल भी करीब 40 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जोरदार पत्थरबाजी देखी गई। इसमें पत्थर लगने से कटेड़ू टोली के सुभाष के हाथ से खून बहने लगा। इससे मां भद्रकाली (Mother Bhadrakali) का तिलक (Tilak) किया गया। इसके बाद यह खेल समाप्त हो गया। दर्शक नहीं होते हैं परंपरा का हिस्साधामी में पत्थर मेले का आयोजन राजपरिवार की ओर से तुनड़ू, जठौती और कटेड़ू परिवार की टोली और दूसरी ओर जमोगी खानदान की टोली के बीच होता है। स्थानीय लोग मेले का आनंद देखने आते हैं, लेकिन वे खुद पत्थर नहीं फेंक सकते। इस बार भी पूरी रस्मों और मान्यताओं के अनुसार पत्थर मेला आयोजित किय...
शक्तिशाली तूफान में परिवर्तित हो सकता है “मेलिसा” मूसलाधार बारिश का अलर्ट

शक्तिशाली तूफान में परिवर्तित हो सकता है “मेलिसा” मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Uncategorized
वाशिंगटन। उत्तर और मध्य फिलीपीन (North and Central Philippines) में पिछले सप्ताह तूफान 'फेंगशेन' (Typhoon Fengshen) ने कहर बरपाया, जिसमें कम से कम छह लोगों की जान चली गई। बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के कारण 22000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र (US National Hurricane Center) ने चेतावनी जारी की है कि उष्णकटिबंधीय तूफान 'मेलिसा' (Tropical Storm Melissa) 23 अक्टूबर (गुरुवार) को पूर्ण तूफान में बदल सकता है और फ्लोरिडा को निशाना बना सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक शक्तिशाली तूफान के रूप में विकसित हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिशमौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को कैरिबियन सागर में 'मेलिसा' ने तूफान का रूप लिया और जल्द ही उष्णकटिबंधीय तूफान में परिवर्तित हो गया। वैज्ञानिकों के अनुसार, सप्ताह के अंत तक इसकी त...
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल… फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल… फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भाई दूज (Bhai Dooj) पर आज घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diese Price) जरूर चेक कर लें। कच्चे तेल के दाम (Crude oil Prices) में आज आग लगी है। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात ये है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.76% उछलकर 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अभी कुछ दिन पहले यह 60.91 डॉलर प्रति बैरल पर था। दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स भी चंद दिन पहले 57.46 डॉलर पर था और आज 1.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 60.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल के रेट में इस उछाल के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। भारत...
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा खत्म करेगी AI विभाग में 600 नौकरियां

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा खत्म करेगी AI विभाग में 600 नौकरियां

Uncategorized
वाशिंगटन। फेसबुक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा (Parent Company Meta) ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence- AI) विभाग में 600 नौकरियां खत्म (Layoffs) का फैसला किया है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम कंपनी के कामकाज को दुरुस्त करने के लिए उठाया गया है। कंपनी ने पहले बहुत अधिक तेजी से नौकरियां बढ़ाई थीं। किस पर असर नहीं होगा?यह नौकरी कटौती मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (CEO Mark Zuckerberg) द्वारा स्थापित 'TBD Lab' नामक विशेष प्रोजेक्ट को प्रभावित नहीं करेगी। इस लैब में ओपनएआई और एप्पल जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के टॉप शोधकर्ताओं को बहुत ऊँचे वेतन पर लाकर टीम बनाई गई है। कहां होगी कटौतीयह नौकरी कटौती AI से जुड़े प्रोडकट्स पर उनकी बेसिक स्ट्रक्चर पर काम करने वाली टीमों पर केंद्रित होगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इसका उद्देश्य कंपनी की कार्यक्ष...
रूस से तेल आयात में 40% तक कटौती के ट्रंप के दावे का भारत ने किया खंडन… कही ये बात

रूस से तेल आयात में 40% तक कटौती के ट्रंप के दावे का भारत ने किया खंडन… कही ये बात

राष्ट्रीय
वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक महत्वपूर्ण दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत (India) इस साल के अंत तक रूस (Russia) से होने वाले अपने तेल आयात (Oil Import) में लगभग 40% की कटौती कर देगा। दूसरी ओर भारत ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया है कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने रूसी तेल आयात रोकने का कोई वादा किया था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह रूसी तेल आयात बंद करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने जोर देकर कहा, "यह एक प्रक्रिया है। आप अचानक से (रूस से तेल खरीदना) बंद नहीं कर सकते।" ट्रंप ने इसे एक "क्रमिक" प्रक्रिया बताया और दावा किया कि साल के अंत तक भारत यह आयात "लगभग शून्य" कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत...