Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल… फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। भाई दूज (Bhai Dooj) पर आज घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diese Price) जरूर चेक कर लें। कच्चे तेल के दाम (Crude oil Prices) में आज आग लगी है। हालांकि, भारत के लिए राहत की बात ये है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.76% उछलकर 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अभी कुछ दिन पहले यह 60.91 डॉलर प्रति बैरल पर था।


दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स भी चंद दिन पहले 57.46 डॉलर पर था और आज 1.65 प्रतिशत की उछाल के साथ 60.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल के रेट में इस उछाल के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे।


भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
– पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
– ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
– सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
– दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
– हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
– रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर
– उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर
– देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर
– नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल


भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
– पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
– इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
– जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
– संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
– कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
– उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर
– चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
– राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल


कब तक मिलेगी पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत?
मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे, उस समय कच्चे तेल की कीमत $84.49 प्रति बैरल थी। अब यह घटकर $64.35 रह गई है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियां (OMCs) अभी पेट्रोल-डीजल पर ₹10-12 प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से रिटेल प्राइस में कटौती नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *