Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 21, 2025

Diwali: इस बार दिल्ली ने ली राहत की सांस…. पिछले साल की मुकाबले आधा रहा AQI लेवल

Diwali: इस बार दिल्ली ने ली राहत की सांस…. पिछले साल की मुकाबले आधा रहा AQI लेवल

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) की रात दिल्ली (Delhi) की हवा की गुणवत्ता (Air Quality) खराब स्थिति में बनी रही. लेकिन, राहत की बात यह रही कि पिछली दिवाली की रात यानी 31 अक्तूबर 2024 की तुलना में इस बार राजधानी की हवा उतनी नहीं जहरीली हुई. मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे दिल्ली (Delhi) में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई लेवल (Air Quality Index - AQI Level) 300 से 350 के बीच दर्ज किया गया, जो बीती दिवाली की रात से करीब-करीब आधा है. द्वारका सेक्टर में 338, बुराड़ी 387, आईजीआई एयरपोर्ट 299, पड़पड़गंज 343, मुंडका 350, आनंद विहार 341, चांदनी चौक 341, मंदिर मार्ग में 328 और आईटीओ में 347 दर्ज किया गया. लोधी रोड में 315 प्वाइंट और पुसा में 351 प्वाइंट एक्यूआई लेवल था. 6 बजे AQI लेवलबवाना में 418, वजीरपुर में 408, जहांगीरपुरी में 404, बुराड़ी क्रॉसिंग 393, शादीपुर में 393, द्वारका में 389 और आनंद विहार...
दिल्ली के नरेला में दिवाली पर दो फैक्ट्रियों में लगी आग, गुरुग्राम में गोदाम जला

दिल्ली के नरेला में दिवाली पर दो फैक्ट्रियों में लगी आग, गुरुग्राम में गोदाम जला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके (Narela Industrial Area) में सोमवार को दिवाली (Diwali) के दिन आग लगने की भीषण घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक जूता फैक्ट्री (Shoe factory) में भयावह आग लगने की सूचना मिली। बाद में इस फैक्ट्री के बगल की एक अन्य फैक्टरी भी आग से धू-धू कर जलने लगी। घटना नरेला डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में हुई। आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहीं गुरुग्राम में भी शाम को एक गोदाम जलकर खाक हो गया। कार्डबोर्ड की फैक्ट्री भी हुई थी खाकदमकल विभाग के अनुसार, सूचना मिलने के तुरंत बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। हाल ही में दिल्ली के नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 में एक कार्डबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री भी आग से खाक हो गई थी। गुरुग्राम में धू-धू कर जला गोदामगुरुग्राम के राठीवास गांव में सोमवार शाम...
इस दुनिया को छोड़ गए दिग्गज अभिनेता असरानी… मौत के बाद नहीं चाहते थे तामझाम

इस दुनिया को छोड़ गए दिग्गज अभिनेता असरानी… मौत के बाद नहीं चाहते थे तामझाम

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुंबई। दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी (Veteran Actor Govardhan Asrani) का निधन हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वह मुंबई के आरोग्या निधि अस्पताल (Arogya Nidhi Hospital) में भर्ती थे और सांताक्रूज के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। निधन से पहले असरानी ने अपना आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। असरानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था हैप्पी दिवाली। एक रिपोर्ट के मुताबिक असरानी के मैनेजर ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शास्त्री नगर, सैंटाक्रूज में हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि असरानी काफी समय से बीमार थे। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि असरानी अपनी मौत के बाद बहुत ताम-झाम नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि डेथ के बाद वह इ...
उभा भारती ने जताई 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा… इस सीट का लिया नाम..

उभा भारती ने जताई 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा… इस सीट का लिया नाम..

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
झांसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी कहेगी तो वह 2029 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ेंगी, इस दौरान उन्होंने यूपी की एक सीट का भी नाम लिया है, जहां से वो चुनाव लड़ना चाहती हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं। उमा भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैंने ललितपुर के आत्मीय मीडियाकर्मियों से कहा है कि यदि पार्टी कहेगी तो 2029 का चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं सिर्फ झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने इस पोस्ट में भाजपा के केंद्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व को भी टैग किया है। भारती ने शनिवार को ललितपुर में कहा था कि मैं ...
MP: छिदवाड़ा में बच्चों की मौत का मामला.. दवा कंपनी के मालिक को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

MP: छिदवाड़ा में बच्चों की मौत का मामला.. दवा कंपनी के मालिक को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कथित तौर पर 20 से अधिक बच्चों की मौत से जुड़ा 'जहरीला' कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' (Coldrif) बनाने वाली तमिलनाडु (Tamil Nadu) स्थित कंपनी श्रीसेन फार्मा (Srisen Pharma) के मालिक रंगनाथन गोविंदन (Ranganathan Govindan) को सोमवार को छिंदवाड़ा (Chhindwara) की स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 10 दिन की हिरासत मिलने के बाद एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) फार्मा कंपनी के मालिक गोविंदन को पूछताछ के लिए तमिलनाडु के कांचीपुरम ले गई थी। एसआईटी हेंड जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें परासिया शहर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम गुर्जर के सामने पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि 'जहरीला' सिरप लिखने वाले छिंदवाड़ा के डॉ. प्रवीण सोनी, उनके भतीजे राजेश स...