भारत दौरे पर आए अफगान मंत्री की पाकिस्तान को खुली चेतावनी- बोले- US या नाटो से जाकर पूछ लो…
Uncategorized
नई दिल्ली। भारत दौरे (India Tour) पर आए अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबान सरकार (Taliban Government) के एक वरिष्ठ मंत्री आमिर खान मुत्तकी (Amir Khan Muttaqi) ने पाकिस्तान (Pakistan) को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान की संप्रभुता से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मंत्री ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि अगर ज्यादा ही गुरूर है तो जाकर अमेरिका या नाटो से पूछ लें। उनका इशारा इस ओर था कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकतें भी अफगानिस्तान में हमेशा के लिए पैर नहीं जमा पाईं।
भारत ने अभी तक तालिबान को मान्यता नहीं दीमुत्तकी बृहस्पतिवार को छह दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। अफगानिस्तान में चार साल पहले तालिबान द्वारा सत्ता हथियाने के बाद वह भारत आने वाले पहले वरिष्ठ तालिबान मंत्री हैं। भारत ने अभी तक तालिबान को मान्यता नहीं दी है।
यहां नई दिल्ली में अफगान दूतावा...



