Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

सीमा पर भारतीय सेनाओं के युद्धाभ्यास से डरा पाक… कराची-लाहौर फ्लाइट रीजन के रूट में किया बदलाव

सीमा पर भारतीय सेनाओं के युद्धाभ्यास से डरा पाक… कराची-लाहौर फ्लाइट रीजन के रूट में किया बदलाव

राष्ट्रीय
इस्लामाबाद। भारत (India) की तीनों सेनाएं पाकिस्तान (Pakistan) से लगती सीमा के पास युद्धाभ्यास त्रिशूल (Exercise Trishul) शुरू करने जा रही है। 30 अक्टूबर से दस नवंबर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारत की तीनों सेनाएं (India's Three Armies) शामिल होंगी। भारत के इस कदम से पाकिस्तान घबरा गया है और लाहौर से कराची तक ऐक्शन में है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (Pakistan Airports Authority) ने 28 अक्टूबर से कराची और लाहौर फ्लाइट रीजन के कुछ रूट में बदलाव की घोषणा की है। हालांकि, इसके पीछे उसने वजह एयर ट्रैफिक की लगातार सुरक्षा और असरदार मैनेजमेंट करना बताया है। PAA ने कहा कि ये बदलाव मंगलवार, 28 अक्टूबर, 2025 को सुबह 5:01 बजे पाकिस्तान स्टैंडर्ड टाइम (PKT) से लागू होंगे और बुधवार, 29 अक्टूबर, 2025 को सुबह 9 बजे PKT तक लागू रहेंगे। इसको लेकर पीएए की तरफ से एक नोटम भी जारी किया गया है। हालांकि ...
डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े… एक साल में 36 हजार करोड़ से अधिक की लूट

डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े… एक साल में 36 हजार करोड़ से अधिक की लूट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (Indis) में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India ) के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में 36,014 करोड़ रुपये की डिजिटल फ्रॉड हुए, जबकि एक वर्ष पहले यह आंकड़ा 12,230 करोड़ रुपये था। अब ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) के दौरान होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए देश के दो बड़े बैंक नई एआई आधारित सिस्टम तैयार कर रहे हैं। इसके जरिए संदिग्ध लेनदेन की पहचान आसानी से की जा सकेगी और उसे तत्काल रोका जा सकेगा। एसबीआई (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने यह पहल शुरू की है, जिसमें अन्य सरकारी बैंक भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रणाली को ‘इंडियन डिजिटल पेमेंट इंटलीजेंस कार्पोरेशन’ (Indian Digital Payment Intelligence Corporation) नाम दिया गया है। यह प्रणाली एआई...
35 साल बाद हुआ असियान का विस्तार… 14 लाख आबादी वाले इस गरीब देश को मिली एंट्री

35 साल बाद हुआ असियान का विस्तार… 14 लाख आबादी वाले इस गरीब देश को मिली एंट्री

Uncategorized
कुआलालुम्पुर । दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (Association of Southeast Asian Nations- ASEAN) का 1990 के दशक के बाद से पहली बार विस्तार करते हुए पूर्वी तिमोर को इसमें औपचारिक रूप से शामिल किया गया है। पूर्वी तिमोर (East Timor) को आसियान में शामिल किए जाने के बाद इसके प्रधानमंत्री सनाना गुस्माओ (Prime Minister Sanana Gusmao) ने रविवार को कहा कि उनका देश संगठन का एक उपयोगी सदस्य साबित होगा। कुआलालंपुर में एक औपचारिक समारोह में मंच पर अन्य 10 झंडों के साथ पूर्वी तिमोर, जिसे तिमोर लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है, का झंडा भी शामिल किया गया जिसके बाद प्रधानमंत्री गुस्माओ ने अन्य नेताओं से कहा, ‘आज इतिहास रचा गया है।’ उन्होंने कहा, ‘तिमोर-लेस्ते के लोगों के लिए यह न केवल सपना साकार होने जैसा है बल्कि हमारी यात्रा की एक सशक्त पुष्टि भी है।’ क्षेत्र के सबसे युवा और सबसे गरीब राष्ट्र ...
MP: जबलपुर में 2 सगे भाइयों की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत, क्रिकेट खेलते वक्त हुआ हादसा

MP: जबलपुर में 2 सगे भाइयों की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत, क्रिकेट खेलते वक्त हुआ हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। दोनों सगे भाई (Two Real Brothers.) क्रिकेट खेल रहे थे, जिनकी उम्र 10 और 12 साल थी। तभी उनकी गेंद झाड़ियों में जाकर फंस गई। दोनों मासूम भाइयों ने गेंद निकालने की कोशिश में सेप्टिक टैंक (Septic Tank) के पास की झाड़ियों में खोजबीन शुरू की, लेकिन तभी हादसे का शिकार हो गए। परिवार में एक साथ दो बेटों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक सेप्टिक टैंक (Septic Tank) में डूबने के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई है। यह टैंक गोहलपुर पुलिस स्टेशन के तहत मनमोहन नगर में एक सरकारी अस्पताल में है। मृतक बच्चों की उम्र 10 और 12 साल है। एक बच्चे का नाम कान्हा विश्वकर्मा और दूसरे का नाम विनायक विश्वकर्मा है। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सूर्यकांत शर्मा ने पत्रकारों को...
MP: मैहर में 50 हिन्दू महिलाओं का जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास … 5 गिरफ्तार

MP: मैहर में 50 हिन्दू महिलाओं का जबरन धर्मांतरण कराने का प्रयास … 5 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर (Holy Religious City Maihar) से जबरन धर्म परिवर्तन (Religion Change) कराने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बंद कमरे में करीब 50 हिंदू महिलाओं (50 Hindu Women) को इकट्ठा कर उन्हें कथित तौर पर ईसाई बनाने की कोशिश की गई। शिकायत के अनुसार, महिलाओं को पैसे का लालच दिया गया और उन पर हिंदू प्रतीक (सिंदूर, बिंदी) उतारने का दबाव बनाया गया। हंगामे और शिकायत के बाद, पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज से हम ईसा मसीह की प्रार्थना करेंगेमैहर निवासी 32 वर्षीय ज्योति अहिरवार द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, यह घटना 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) की सुबह की है। उसे सविता विश्वकर्मा नाम की एक महिला के माध्यम से लक्ष्मी शर्मा ने अपने घर हरनामपुर बुलाया था। ज्योति ने बताया कि जब वह वह...
Bigg Boss 19 में होने जा रही तीसरी धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, पूरी तरह पलट जाएगा गेम

Bigg Boss 19 में होने जा रही तीसरी धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, पूरी तरह पलट जाएगा गेम

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। 'बिग बॉस 19' का घर इस वक्त जंग का मैदान बना हुआ है। शो में हर दिन नए-नए मुद्दों को लेकर बवाल होता नजर आ रहा है। हर कोई खुद को घर में सुरक्षित रखने के लिए दूसरे को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। रिश्तों और दोस्ती के नाम पर भी अब बिग बॉस हाउस में गेम शुरू हो गया है। वहीं, अब घर में नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में बनी हुई है। घरवालों ने भी इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया है। इसी बीच अब घर में तीसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर आ रही है। इस कंटेस्टेंट के आने के बाद घर में जो बवाल मचेगा उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।अब खुलेंगे नेहल के राज 'बिग बॉस 19' को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। BiggBoss_News123 की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस शो में नेहल चुडासमा के लिए मुसीबत बनकर के उनके बॉयफ्रेंड की एंट्री होने वाली है। नेहल के बॉयफ्...
Bigg Boss ने दी इस गलती की सजा, इन 3 को छोड़कर पूरा घर हुआ नॉमिनेट

Bigg Boss ने दी इस गलती की सजा, इन 3 को छोड़कर पूरा घर हुआ नॉमिनेट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 में इस हफ्ते अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी (कैप्टन) को छोड़कर सभी घरवालों को एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। यानि अगले 'वीकेंड का वार' में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, नीलम गिरि, शहबाज बदेशा, मालती चाहर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट में से कोई भी कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इतने सारे घरवालों को एक साथ नॉमिनेट किए जाने की क्या वजह रही होगी? दरअसल सभी को एकसाथ नॉमिनेट किया जाना घरवालों को बिग बॉस की तरफ से दी गई एक सजा के तहत हुआ है।बिग बॉस ने घरवालों को क्यों दी सजा? दरअसल सारा मामला शुरू हुआ इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' एपिसोड से। जहां सलमान खान ने अभिषेक बजाज को हिंट दिया कि उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में आ सकती हैं। अभिषेक बुरी तरह डर गए और अशनूर से इस बारे में बातें ...
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष – इस्तांबुल में कतर और तुर्की करा रहे दोनों की मध्यस्थता

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष – इस्तांबुल में कतर और तुर्की करा रहे दोनों की मध्यस्थता

Uncategorized
इस्तांबुल । अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आज दूसरे दौर की शांति वार्ता इस्तांबुल में होगी, जिसकी मेजबानी तुर्की सरकार के प्रतिनिधि करेंगे. वहीं तालिबान सरकार के उप गृह मंत्री हाजी नजीब इस्तांबुल जा रहे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की जानकारी सामने नहीं आई है. आज इस्तांबुल में होने वाली बैठक में स्थायी युद्धविराम और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.क्यों छिड़ा है दोनों देशों में संघर्ष?बता दें कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-पाकिस्तान तालिबान आतंकी संगठन को पनाह देने का आरोप लगाया, जिसके चलते 10 अक्टूबर की रात को पाकिस्तान ने काबुल समेत कई शहरों में हवाई हमले किए. अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर ISIS आतंकियों और लड़ाकों को समर्थन देने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई की. करीब 5 दिन तक डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाओं में खूनी टकर...
पाक नौसेना प्रमुख ने किया विवादित क्रीक दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

पाक नौसेना प्रमुख ने किया विवादित क्रीक दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Uncategorized
मुंबई। पाकिस्तान अपने दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है. उसके नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने भारत के साथ समुद्री सीमा पर स्थित विवादित क्रीक क्षेत्रों में अपनी अग्रिम चौकियों का दौरा किया है, जिसको भारत ने जानबूझकर की गई एक सैन्य आक्रामकता करार देते हुए कड़ी निंदा की है. यह दौरा सिर क्रीक विवाद पर पाकिस्तान के अड़ियल रुख और उसकी परिचालन तैयारियों को प्रदर्शित करने का एक स्पष्ट प्रयास माना जा रहा है. एडमिरल अशरफ ने अपनी यात्रा के दौरान खूब बयानबाजी भी की. उन्होंने कहा कि सिर क्रीक से जिवानी तक पाकिस्तान समुद्री सीमांत के प्रत्येक इंच की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. अशरफ के इस कदम से इस संवेदनशील तटीय क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. इस दौरे के दौरान पाकिस्तान नौसेना ने अपनी परिचालन क्षमताओं की नुमाइश भी की. एडमिरल अशरफ ने पाक मरीन्स में तीन अत्याधुनिक 2400 टीडी होवरक्राफ्ट को औपचारिक र...
इस अफ्रीकी देश में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

इस अफ्रीकी देश में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Uncategorized
ट्यूनिस। अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया (African Country, Tunisia) की राजधानी टेब्स (Capital Tabs) में शनिवार को हजारों की संख्या में लोग प्रदूषण (Pollution) के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। सामान्य प्रदूषण से इतर इन लोगों ने मुख्य रूप से एक सरकारी कैमिकल फैक्ट्री (Government Chemical Factory) से निकलने वाले हानिकारण अपशिष्ट के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केवल राजधानी के एक हिस्से तक केंद्रित नहीं रहा, बल्कि इसे दक्षिणी क्षेत्र में भी भरपूर समर्थन मिला। ट्यूनीशिया की जनता द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन प्रदूषण को लेकर स्थानीय सरकार के ढुलमुल रवैए को लेकर बढ़ती जन निराशा का प्रतीक है। प्रदूषण को लेकर जारी यह प्रदर्शन राष्ट्रपति कैस सईद के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गेब्स में रहने वाले लोगों ने इस प्रदूषण की वजह से श्वसन संबंधी बीमारियों, ऑस्टियोपोरोसिस और कैं...