Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Bigg Boss 19 में होने जा रही तीसरी धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री, पूरी तरह पलट जाएगा गेम

मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ का घर इस वक्त जंग का मैदान बना हुआ है। शो में हर दिन नए-नए मुद्दों को लेकर बवाल होता नजर आ रहा है। हर कोई खुद को घर में सुरक्षित रखने के लिए दूसरे को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। रिश्तों और दोस्ती के नाम पर भी अब बिग बॉस हाउस में गेम शुरू हो गया है। वहीं, अब घर में नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में बनी हुई है। घरवालों ने भी इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया है। इसी बीच अब घर में तीसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर आ रही है। इस कंटेस्टेंट के आने के बाद घर में जो बवाल मचेगा उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
अब खुलेंगे नेहल के राज

‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। BiggBoss_News123 की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस शो में नेहल चुडासमा के लिए मुसीबत बनकर के उनके बॉयफ्रेंड की एंट्री होने वाली है। नेहल के बॉयफ्रेंड घर में बतौर तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगे। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। ऐसे में अगर शो में नेहल के बॉयफ्रेंड की एंट्री होती है तो नेहल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। उनके कई सीक्रेट रिवील हो सकते हैं। वहीं, नेहल का पूरा का पूरा गेम भी पलट सकता है। फिलहाल अब फैंस को नेहल के बॉयफ्रेंड की एंट्री की इंतजार है। इससे पहले शहबाज बदेशा और मालती चाहर ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुके हैं।
घर में बचे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से जीशान कादरी भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *