CG: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मसूबों पर फिर पानी फेरा… 40 किलो का IED बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) में एक बार फिर सुरक्षाबलों (Security forces) ने नक्सलियों (Naxalites) के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों ने यहां से एक आईईडी (IED) बरामद किया है जो सुक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया गया है। इस आईईडी का वजन 40 किलो बताया जा रहा है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सतकर्ता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। इसे एक सुनसान जंगल वाले इलाके में ले जाकर नष्ट किया गया। इस दौरान जोरदार धमाका भी हुआ। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
आईईडी के नष्ट होने से सुरक्षाबलों ने फिर एक बार नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अन्य संभावित खतरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।
इससे कुछ दिनों पहले ही छत्तीस...









