इटली में बुर्का पहनने पर लाखों का जुर्माना…. मेलोनी सरकार ने संसद में पेश किया बिल
Uncategorized
रोम। इटली की प्रधानमंत्री (Italian Prime Minister) जॉर्जिया मेलोनी ( Giorgia Meloni) की अगुवाई वाली दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' (Right-wing party Brothers of Italy) ने संसद में एक विवादास्पद विधेयक पेश किया है, जो देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुरका और निकाब (Burqa and Niqab) जैसे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करता है। यह कदम 'इस्लामी अलगाववाद' और 'सांस्कृतिक अलगाव' को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसे मेलोनी सरकार ने 'धार्मिक कट्टरवाद' से जोड़ा है। विधेयक के तहत उल्लंघन करने वालों पर 300 से 3,000 यूरो (लगभग 26,000 से 2.6 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह विधेयक 8 अक्टूबर को संसद में पेश किया गया, जिसमें स्कूल, विश्वविद्यालय, दुकानें, कार्यालय और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने का ...









