मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रतलाम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है।
बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।
वन विभाग रतलाम परिक्षेत्र के सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जाक...









