Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

पर्थ वनडे से बाहर हुए एडम ज़म्पा और इंग्लिस, कूहनेमन और फिलिप को मौका

पर्थ वनडे से बाहर हुए एडम ज़म्पा और इंग्लिस, कूहनेमन और फिलिप को मौका

Uncategorized
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम ज़म्पा और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश इंग्लिस भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैथ्यू कूहनेमन और जॉश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है। ज़म्पा पारिवारिक कारणों से टीम से बाहर हैं क्योंकि उनकी पत्नी हैरियट गर्भावस्था के अंतिम चरण में हैं और डिलीवरी की तारीख नज़दीक है। पर्थ से घर वापस लौटना कठिन होने के कारण ज़म्पा ने न्यू साउथ वेल्स में ही रहने का फैसला किया है। वे संभवतः एडिलेड और सिडनी में होने वाले दूसरे और तीसरे वनडे में टीम से जुड़ेंगे। इसके बाद होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में उनके खेलने की पूरी संभावना है। वहीं, इंग्लिस पिंडली (काफ़) की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से पहले लगी थी। इसी कारण वे पहले वनडे से बाहर हैं। इंग्लिस एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे से भी बाहर रहेंगे, लेक...
सब जूनियर की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025 की टीम में मुरादाबाद के मनमीत व सुहानी ने बनाई जगह

सब जूनियर की राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2025 की टीम में मुरादाबाद के मनमीत व सुहानी ने बनाई जगह

Uncategorized
मुरादाबाद। जूडो के अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय गिरि ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को इंडियन पारा जूडो अकादमी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सब जूनियर जूडो टीम का चयन किया गया। चयनित टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली सब जूनियर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स 2025 में प्रतिभाग करेगी। चैंपियनशिप में मुरादाबाद के जूडो खिलाड़ी मनमीत सिंह, सुहानी राय चयनित हुईं हैं। इसके अलावा मुरादाबाद की आकृति सारस्वत दिल्ली में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल टूर्नामेंट में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की जूडो टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। संजय गिरी ने आगे बताया कि भारतीय जूडो महासंघ की ओर से आयोजित सब जूनियर की राष्ट्रीय चैंपियनशिप्स 2025 जो 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। चयनित उत्तर प्रदेश सब जूनियर जूडो टीम इसमें प्रतिभाग करेगी। दो जूडो खिलाड़ी मनमीत सिंह 40...
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान

मनोरंजन
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। खासकर तब से जब अभिनेता के जन्मदिन 6 जुलाई को इसका पहला लुक टीज़र रिलीज़ किया गया था। टीज़र में दिखाई गई झलक और बैकग्राउंड में बजते गाने 'ना दे दिल परदेसी नू' के सुरों ने फैंस के दिलों में जोश भर दिया था। रणवीर के तीखे लुक और गहरी इमोशनल अंडरटोन ने इस फिल्म को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया। अब दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में हैं, जो 'धुरंधर' को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आएगा। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि मेकर्स इस दिवाली को यादगार बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'जोगी', यानी 'ना दे दिल परदेसी नू'का एक नया वर्जन 15 अक्टूबर को रिलीज़ किया ज...
फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

फिल्मफेयर में ‘लापता लेडीज’ का दबदबा, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन ने जीते दिल

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चमचमाती रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस बार गुजरात की धरती पर, अहमदाबाद में पूरी शान-ओ-शौकत से आयोजित हुई। सितारों से सजा रेड कार्पेट, चमकते कैमरे और दमकते चेहरे… हर तरफ ग्लैमर और ग्रैंडनेस का नजारा था। देशभर के सिनेप्रेमी इस रात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कार्यक्रम ने हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए बॉलीवुड के लिए एक यादगार शाम बना दी। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर बने जबकि आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। शाहरुख खान की वापसी से सजा मंच इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर के मंच पर होस्ट के रूप में वापसी की। अपने सिग्नेचर चार्म और ह्यूमर से उन्होंने शो को यादगार बना दिया। किंग खान की एंट्री पर दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। ...
सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

सिवनी लूट मामले में 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सिवनी एसडीओपी पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का मुख्य दायित्व है। अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिवनी प्रकरण में जो भी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। कानून का उल्लंघन करने वालों क...
कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय

मध्य प्रदेश
सोयाबीन उत्पादक किसानों को लाभांवित करने भावांतर योजना की स्वीकृतिप्रदेश में (RAMP)" योजना को सैद्धांतिक रूप से लागू किये जाने की स्वीकृतिराज्य के शासकीय पेंशनर, परिवार पेंशनर को देय मंहगाई राहत की दर में वृद्धि किये जाने का निर्णयमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के कृषकों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन का किये जाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय कृषकों को फायदा होगा। इस के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के कृषकों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया...
पाक पीएम शहबाज ने कहा- ट्रम्प हैं नोबेल शांति पुरस्कार के “सबसे अद्भुत उम्मीदवार”

पाक पीएम शहबाज ने कहा- ट्रम्प हैं नोबेल शांति पुरस्कार के “सबसे अद्भुत उम्मीदवार”

अंतरराष्ट्रीय
शार्म अल-शेख । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नोबेल शांति पुरस्कार के लिए “सबसे अद्भुत उम्मीदवार” हैं। शहबाज शरीफ ने कहा, “मैं इस महान राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहूंगा, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि वो सबसे सच्चे और सबसे अद्भुत उम्मीदवार हैं।” यह टिप्पणी उन्होंने मिस्र के शार्म अल-शेख में आयोजित शिखर सम्मेलन में ट्रम्प के साथ संबोधन के दौरान की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्रम्प के योगदान को सराहते हुए कहा कि उन्होंने “करोड़ों जीवन बचाए और विश्वभर में संघर्षों को समाप्त करने में असाधारण योगदान दिया”, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और गाजा युद्ध भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने जून में ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया था, हालांकि भारत ने इस दावे का विरोध किया कि...
पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सारकोजी की 5 साल जेल की सजा अगले सप्ताह से शुरू होगी

अंतरराष्ट्रीय
पेरिस। पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी अगले सप्ताह पेरिस की जेल में प्रवेश करेंगे, जहां वे आपराधिक साजिश के मामले में पांच साल की जेल की सजा भुगतेंगे। इस मामले में सारकोजी पर 2007 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए लीबिया से धन जुटाने के प्रयासों में साजिश रचने का आरोप था, जैसा कि फ्रांसीसी समाचार चैनल आरटीएल (आरटीएल) ने सोमवार को रिपोर्ट किया। आरटीएल (RTL) के अनुसार, सारकोजी को 21 अक्टूबर को पेरिस की सैंटे जेल भेजा जाएगा। पेरिस वित्तीय अभियोजन कार्यालय ने इस रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। वहीं, सारकोजी के वकीलों ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हमेशा खुद के निर्देष होने का दावा करने वाले सारकोजी को उनके करीबी सहयोगियों द्वारा 2007 के राष्ट्रपति अभियान के लिए तत्कालीन लीबियाई तानाशाह मुआम्मर गद्दाफी के शासनकाल में धन जुटाने के प्रयासों के लिए आपराधिक साजिश ...
डिजिटल फ्रॉड तत्काल रोकने की तैयारी… RBI शुरू कर रहा AI से लैस नया बैंकिंग प्लेटफॉर्म

डिजिटल फ्रॉड तत्काल रोकने की तैयारी… RBI शुरू कर रहा AI से लैस नया बैंकिंग प्लेटफॉर्म

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India - RBI) जल्द ही डिजिटल पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (Digital Payments Intelligence Platform- DPIP) शुरू करने जा रहा है, जो AI की मदद से पेमेंट फ्रॉड को रीयल-टाइम में पहचान और रोक सकेगा। शुरुआती चरण में, आरबीआई ने एक निगेटिव रजिस्ट्री बनाई है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों और भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (Indian Cyber ​​Crime Coordination Centre- I4C) का डेटा जोड़ा गया है, ताकि संदिग्ध या फ्रॉड से जुड़े खातों और संस्थाओं को चिन्हित किया जा सके। यह प्लेटफॉर्म आरबीआई के इनोवेशन हब द्वारा विकसित किया गया है और फिलहाल कई बैंकों में लागू हो रहा है। बता दें वित्त वर्ष 2024-25 में बैंकों ने कार्ड और इंटरनेट फ्रॉड के 13,516 मामले रिपोर्ट किए, जिनमें 520 करोड़ रुपये की राशि शामिल थी। इनमें अधिकतर घटनाएं डिजिटल चैनलों जैसे कार्ड और इंटरनेट ब...
GST राहत का असर… दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, टूटी महंगाई की कमर!

GST राहत का असर… दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, टूटी महंगाई की कमर!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पहले महंगाई (Inflation) लोगों की कमर तोड़ती थी। इस बार महंगाई की ही कमर टूट रही है। जीएसटी राहत (GST relief) का असर अब दिखने लगा है। सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट (Vegetable and Pulses Prices fall sharply) के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर 99 महीने के निचले स्तर पर आ गई। उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत रह गई, जो पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी। महंगाई का यह स्तर जून 2017 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को महंगाई के आंकड़े जारी किए। एनएसओ के अनुसार, सितंबर 2025 के दौरान अनुकूल आधार प्रभाव के साथ ही सब्जियों, तेल तथा वसा, फल, दाल, अनाज, अंडे, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में कमी के कारण मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य महंगाई में गिरावट हुई। पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई दर 9.24 प्रतिशत पर थी। खाद्य मह...