Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2025

शाहरुख-सलमान को पछाड़ साउथ का ये सुपरस्टार बना नंबर-1, टॉप 10 से अक्षय गायब

शाहरुख-सलमान को पछाड़ साउथ का ये सुपरस्टार बना नंबर-1, टॉप 10 से अक्षय गायब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट का फैंस को हर महीने बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि लिस्ट में उनका फेवरेट एक्टर है या नहीं। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट सितंबर 2025 की है। इस लिस्ट में फिर से साउथ के स्टार्स का बोलबाला है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्टर ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है…प्रभास ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में एक बार फिर से बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास ने नंबर वन पर जगह बनाई है।थलापति विजय दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।शाहरुख खान बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने चौथे नंबर पर हैं।अजित कुमार ऑरमैक्स की लिस्ट में अजित कुमार पांचवे नंबर पर आ गए हैं।महेश ब...
संजीव कुमार का दोस्‍तों ने छोड़ दिया था साथ, हो गया था मौत का एहसास

संजीव कुमार का दोस्‍तों ने छोड़ दिया था साथ, हो गया था मौत का एहसास

Uncategorized
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार ने 1960 के दशक से अपने फिल्मी करियर का सफर शुरू किया था। शुरुआत में तो एक्टर को अपनी पहचान बनाने में समय लगा, लेकिन बाद में जब वो अपनी एक्टिंग से स्क्रीन पर जादू करने लगे तो ऑडियंस को भी उनका काम पसंद आने लगा। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में हीरो से लेकर हीरो के पिता तक का किरदार निभाया। कई बार उनसे ये सवाल भी किया गया कि वो अपनी उम्र से ज्यादा उम्र वाला किरदार क्यों निभाते हैं। एक्टर ने इस सवाल का जवाब जो दिया उसने सभी को हैरान कर दिया था।संजीव कुमार को था मौत का एहसास संजीव कुमार से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो फिल्मों में इतने उम्रदराज किरदार क्यों निभाते हैं। इसके जवाब में एक्टर ने कहा था कि पता है कि वो 50 साल से ज्यादा जीवित नहीं रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वो शादी भी कर लेते हैं और जब तक उनका बेटा 10 साल का होगा तो उनकी मौत हो जाएगी। ...
फैंस के साथ सेल्फी ले रहे अक्षय कुमार इस बात पर हुए आग बबूला

फैंस के साथ सेल्फी ले रहे अक्षय कुमार इस बात पर हुए आग बबूला

मनोरंजन
मुंबई। खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे होते हैं। इसी बीच अक्षय कुमार एक शख्स को उनके कंधे पर हाथ रखने के लिए मना करते हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही अक्षय कुमार का ये वीडियो वायरल हुआ लोग इस व्यवहार पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अक्षय ने सही किया। वहीं, कुछ का मानना है कि अक्षय ने जो किया वो गलत है।वायरल हो रहा अक्षय कुमार का वीडियो बॉलीवुड सोसाइटी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अक्षय कुमार का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कुछ फैंस अक्षय कुमार के पास फोटो क्लिक कराने के उनके पास आते हैं। एक शख्स मोबाइल से सेल्फी क्लिक कर रहा होता है, तभी पीछे खड़ा एक शख्स अक्षय कुमार के कंधे पर हाथ रखता है।शख्स की हरकत पर चिढ़े अक्षय कुमार वो शख्स जैसे ही कंधे पर हाथ...
लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, अब सांस लेना भी मुश्किल

लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, अब सांस लेना भी मुश्किल

अंतरराष्ट्रीय
लाहोर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के प्रमुख शहर लाहौर को फिर से दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर करार दिया गया है। एआरवाई न्यूज की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा वैश्विक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग डेटा में लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 274 पर पहुंच गया, जो इसे वैश्विक स्तर पर सबसे खराब स्थिति में रखता है।रिपोर्ट में बताया गया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर अलग-अलग था। अल्लामा इकबाल टाउन में AQI 459, गुलबर्ग में 396, शादमान में 384, मॉडल टाउन में 362 और लाहौर एयरपोर्ट पर 398 रिकॉर्ड किया गया। शहर का औसत AQI 183 रहा, जो सामान्य लोगों के लिए 'बीमार' श्रेणी में आता है। हालांकि, अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि दिन चढ़ते ही हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने शहरवासियों से अनावश्यक बाहर घूमने-फिरने से परहेज करने की अपील ...
ब्याज दर में कटौती के संकेत… RBI साल के अंत तक मध्यमवर्ग को दे सकता है बड़ा तोहफा

ब्याज दर में कटौती के संकेत… RBI साल के अंत तक मध्यमवर्ग को दे सकता है बड़ा तोहफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वैश्विक निवेश बैंक (Global Investment Bank) गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत (India) में वर्ष 2025 के अंत से पहले एक और नीतिगत ब्याज दर (Policy Interest Rate) में कटौती की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में किए गए GST सरलीकरण और घरेलू नियामक ढील से संकेत मिलता है कि राजकोषीय सख्ती का चरम अब पीछे छूट चुका है। इन सभी कारकों के संयुक्त प्रभाव से देश में कर्ज की मांग में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। वर्ष के अंत तक हो सकती है दरों में और कटौतीगोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कहा गया है, 'हम उम्मीद करते हैं कि साल के अंत तक एक और नीतिगत दर में कटौती की जाएगी। हालिया GST सरलीकरण से यह भी संकेत मिला है कि राजकोषीय सख्ती का चरम अब पीछे रह गया है। इन सबके साथ घरेलू नियामक ढील से धीरे-धीरे कर्ज मांग में सुधार देखने को मिलेगा।' रिपोर्ट म...
यूक्रेन का ड्रोन अटैक…. रूस के सबसे बड़े गैस प्लांट में लगी भीषण आग

यूक्रेन का ड्रोन अटैक…. रूस के सबसे बड़े गैस प्लांट में लगी भीषण आग

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की रात रूस (Russia) के ओरेंबर्ग इलाके (Orenburg region) में स्थित वैश्विक स्तर पर सबसे विशाल गैस प्रसंस्करण इकाई पर ड्रोन से हमला बोला। इस कारण संयंत्र की एक वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। स्थानीय गवर्नर येवगेनी सोलंटसेव (Governor Yevgeny Solntsev) ने अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की। उनके अनुसार, हमले के कारण संयंत्र को सीमित नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी कर्मचारी चोटिल नहीं हुआ। आपातकालीन टीम आग पर काबू पाने के प्रयासरत हैं और परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बता दें कि यह दुनिया की सबसे विशाल उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाइयों में से एक का हिस्सा है, जिसकी सालाना क्षमता 45 अरब घन मीटर है। सोलंटसेव ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रूस के ...
छुट्टी के दिन खुला कर्नाटक हाईकोर्ट… RSS के रूट मार्च को लेकर सरकार को दिया निर्देश

छुट्टी के दिन खुला कर्नाटक हाईकोर्ट… RSS के रूट मार्च को लेकर सरकार को दिया निर्देश

राज्य, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। रविवार (19 अक्टूबर) को छुट्टी होने के बावजूद कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court.) खुला और एक पीठ ने विशेष सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार (State Government) को निर्देश दिया कि वह 2 नवंबर को कलबुर्गी जिले (Kalaburagi district) के चित्तपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रूट मार्च की अनुमति मांगने वाले आवेदन पर फिर से विचार करे। जस्टिस एमजी शुकारे कमल ने RSS के कलबुर्गी के जिला संयोजक अशोक पाटिल की याचिका पर विशेष विशेष सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। जस्टिस कमल ने अपने आदेश में राज्य और जिला अधिकारियों को 24 अक्टूबर को बेंच के सामने एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि उस रिपोर्ट में याचिकाकर्ता के आवेदन पर की गई कार्रवाई, मार्च के रूट, स्थान और समय जैसे पहलुओं का विवरण भी दिया जाए। इससे पहले सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता से प...
MP: रतलाम में सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश… NCB की गिरफ्त में टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स

MP: रतलाम में सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश… NCB की गिरफ्त में टेक और फार्मा ग्रेजुएट्स

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) ने एक सीक्रेट ड्रग फैक्ट्री (Secret Drug Factory) का पर्दाफाश किया है। एनसीबी ने इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें एक बीटेक और दूसरा बी फार्मा ग्रेजुएट है। सीक्रेट लैब का खुलासाशनिवार को NCB की टीम ने रतलाम के सेजावता गांव में महू-नीमच रोड पर छिपी एक अवैध ड्रग लैब पर धावा बोला। इस लैब में नशीली दवा अल्प्राजोलम पाउडर के रूप में तैयार की जा रही थी। इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत नियंत्रित है। टीम ने मौके से 13.76 किलो अल्प्राजोलम जब्त किया, जिसकी काला बाजार में कीमत करीब 3.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और रसायन भी बरामद किए गए। ...
ट्रंप ने भारत को फिर दी ट्रैरिफ दर बढ़ाने चेतावनी….कहा- रूस से तेल खरीदी को लेकर कही ये बात..

ट्रंप ने भारत को फिर दी ट्रैरिफ दर बढ़ाने चेतावनी….कहा- रूस से तेल खरीदी को लेकर कही ये बात..

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने एक बार फिर भारत (India) पर टैरिफ दर बढ़ाने (Increase Tariff Rate) की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रूसी तेल की खरीद को बंद करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने (पीएम मोदी) ने मुझे कहा है कि रूसी तेल वाली चीज नहीं करेंगे। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो वो बहुत भारी टैरिफ चुकाएंगे।' बुधवार को ही ट्रंप ने ओवल ऑफिस से दावा किया था कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे। बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस बात से 'खुश नहीं' है कि भारत रूस से कच्चा...
भारत में चांदी की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी से वैश्विक ट्रेडिंग हब में हडकंप..

भारत में चांदी की रिकॉर्ड तोड़ खरीदी से वैश्विक ट्रेडिंग हब में हडकंप..

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दीवाली (Diwali) से पहले जिस तेजी की उम्मीद भारत (India) में चाँदी (Silver) के कारोबारियों को थी, उसने दुनिया के चाँदी बाजार को हिला कर रख दिया। भारत की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी ने न सिर्फ घरेलू बाजार (Domestic Market) खाली कर दिए, बल्कि लंदन जैसे वैश्विक ट्रेडिंग हब (Global Trading Hub.) में भी हड़कंप मचा दिया। चांदी के दाम 54 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गए, जिसके बाद एक ही दिन में लगभग 6.7% की गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति 45 साल पहले हंट ब्रदर्स द्वारा बाजार पर कब्जे की कोशिश के बाद सबसे बड़ा संकट मानी जा रही है। भारत में शुरू हुई चादी की दीवानगीभारत में दीवाली और धनतेरस के मौके पर लाखों लोग देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए सोना-चांदी खरीदते हैं। आमतौर पर यह मांग सोने की ओर झुकती है, लेकिन इस बार तस्वीर उलट गई। सोशल मीडिया और निवेश विशेषज्ञों की सलाह से लोगों ने चा...