Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

फैंस के साथ सेल्फी ले रहे अक्षय कुमार इस बात पर हुए आग बबूला


मुंबई। खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे होते हैं। इसी बीच अक्षय कुमार एक शख्स को उनके कंधे पर हाथ रखने के लिए मना करते हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही अक्षय कुमार का ये वीडियो वायरल हुआ लोग इस व्यवहार पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अक्षय ने सही किया। वहीं, कुछ का मानना है कि अक्षय ने जो किया वो गलत है।
वायरल हो रहा अक्षय कुमार का वीडियो

बॉलीवुड सोसाइटी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अक्षय कुमार का ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कुछ फैंस अक्षय कुमार के पास फोटो क्लिक कराने के उनके पास आते हैं। एक शख्स मोबाइल से सेल्फी क्लिक कर रहा होता है, तभी पीछे खड़ा एक शख्स अक्षय कुमार के कंधे पर हाथ रखता है।
शख्स की हरकत पर चिढ़े अक्षय कुमार

वो शख्स जैसे ही कंधे पर हाथ रखता है, अक्षय कुमार चिढ़ जाते हैं। वो पीछे मुड़ते हैं और कहते हैं कि हाथ मत रख। अक्षय कुमार के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी राय सामने रखी है। कुछ लोगों का मानना है कि फैंस को स्टार्स के इतना क्लोज नहीं खड़ा होना चाहिए। ऐसे में कोई भी असहज हो जाएगा। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय कुमार को इस तरह घमंड नहीं करना चाहिए।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा- लव यू अक्षय सर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- घमंड किसी का नहीं टिकता है। एक तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए मुझे सिलेब्स पसंद नहीं है। कुछ लोगों ने अक्षय के फेवर में भी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई सही बोल रहा है, फोटो निकालो, ज्यादा फ्री क्यों हो जाते हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई आकर किसी की पीठ पर हाथ रखेगा तो किसी को भी बुरा लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *