Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे एंडी बर्नहैम…. ‘किंग ऑफ नॉर्थ’ के नाम से हैं मशहूर

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे एंडी बर्नहैम…. ‘किंग ऑफ नॉर्थ’ के नाम से हैं मशहूर

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। ब्रिटेन (Britain) को नया प्रधानमंत्री (New Prime Minister) मिल गया है। लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) के नाम का ऐलान कर दिया है। एंडी ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर (Former Mayor Greater Manchester) और मेकरफील्ड से सांसद एंडी हैं। उन्हें मध्य लंदन में आयोजित विशेष सम्मेलन में निर्विरोध रूप से लेबर पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है। बर्नहैम सोमवार को ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पार्टी नेता घोषित होने के बाद अपने पहले ऐतिहासिक भाषण में बर्नहैम ने ‘मैं तैयार हूं’ का नारा दिया। साथ ही देश में नई राजनीति की शुरुआत करने, कामकाजी वर्ग को उनका पुराना गौरव और उम्मीद वापस लौटाने आर्र कीर स्टारमर की बनाई मजबूत नींव पर आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के हर हिस्से- चाहे वह उत्तर हो, दक्षिण, स्कॉटलैंड हो या वेल्स, सभी...
मेक्सिको में आया 7.4 की तीव्रता का भूकंप, आसपास के कई देशों में महसूस हुए झटके

मेक्सिको में आया 7.4 की तीव्रता का भूकंप, आसपास के कई देशों में महसूस हुए झटके

अंतरराष्ट्रीय
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको (Mexico) में 7.4 की तीव्रता के साथ भयंकर भूकंप (Earthquake) आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के दक्षिणी राज्य चियापास (Southern state Chiapas) के पास इसका केंद्र था। इस शक्तिशाली भूकंप (Powerful Earthquake) की वजह से मेक्सिको समेत आस पास के कई देशों जैसे कि अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला में झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक मानवीय नुकसान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। शुक्रवार को आए इस भूकंप के बारे में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) विभाग ने स्पष्ट रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र मेक्सिकों के प्यूर्टो मादेरो शहर से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। अब ऑफ्टर शॉक की वजह से और भी झटके आने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 7.4 तीव्रता के झटके बाद कई झटके और लगे। इसमें सबसे तेज झटका 6.1 की तीव्रता का था। मेक्सिको की राष...
ट्रंप का नया प्रस्ताव…. US में डेढ़ लाख भारतीय ट्रक ड्राइवरों की नौकरी खतरे में

ट्रंप का नया प्रस्ताव…. US में डेढ़ लाख भारतीय ट्रक ड्राइवरों की नौकरी खतरे में

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने प्रवासियों (Migrants) को लेकर एक नया और बेहद विवादित प्रस्ताव पेश किया है, जिसका सीधा और बड़ा असर अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों (Indian Migrants) पर पड़ सकता है. ट्रंप ने घोषणा की है कि उनकी सरकार देश की सड़कों पर दौड़ रहे बड़ी संख्या में अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों को हटाकर उनकी जगह अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को तैनात करेगी। ट्रंप ने आरोप लगाया कि प्रवासियों में से अधिकांश ड्राइवर नशे की लत में डूबे हैं और सड़कों पर कई लोगों की जान ले रहे हैं. पेंसिल्वेनिया में आयोजित मिलिट्री इन्वेस्टमेंट समिट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन गैर-कानूनी और बिना उचित दस्तावेजों के बड़े ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई कर रहा है। ट्रंप ने कहा, "मेरा प्रशासन जल्द ही अवैध वि...
चीन पर निर्भरता होगी कम: 51 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान?

चीन पर निर्भरता होगी कम: 51 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और चीन पर आयात निर्भरता घटाने के लिए 51 अरब डॉलर मूल्य के ऐसे प्रमुख आयातित उत्पादों की पहचान की है, जिनका उत्पादन देश में किया जा सकता है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए आयातित वस्तुओं का व्यापक आकलन किया गया। मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में भारत ने 775 अरब डॉलर का आयात किया। इसमें करीब 398 अरब डॉलर के उत्पाद देश में बनाए जा सकते थे। सत्रों के मुताबिक, उत्पादों का चयन आर्थिक मजबूती, आपूर्ति शृंखला और चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम करने को ध्यान में रखकर किया गया है।विनिर्माण के लिए किन उत्पादों की हुई पहचान?विनिर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जिन उत्पादों की पहचान की गई है, उनमें कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर पैनल और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग वाले कच्चे माल एवं कलपुर्जे शामिल हैं। इस सू...
फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान; स्पेन और अर्जेंटीना में होगी खिताबी टक्कर

फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान; स्पेन और अर्जेंटीना में होगी खिताबी टक्कर

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस महामुकाबले में खेल के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी भी सुर्खियों में रहेगी। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप रविवार को न्यू जर्सी में आयोजित फाइनल मैच में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप मैच से पहले ट्रंप टावर में फीफा अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह स्टेडियम पहुंचकर फाइनल मुकाबला देखेंगे। विजेता टीम को ट्रंप सौंपेंगे ट्रॉफी फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विश्व कप फाइनल के बाद ट्रॉफी वितरण समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद रहेंगे और विजेता टीम के कप्तान को विश्व कप की ट्रॉफी प्रदान करें...
‘चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा’, ट्रंप का बड़ा दावा; FBI-CIA से जांच की मांग

‘चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा’, ट्रंप का बड़ा दावा; FBI-CIA से जांच की मांग

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए चुनावी सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने करीब 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का संवेदनशील डेटा हासिल कर लिया है। ट्रंप के मुताबिक, यह मामला अमेरिकी चुनावी व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है और इसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि इस कथित डेटा चोरी में मतदाताओं के नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक प्राथमिकताओं समेत कई संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। उनका दावा था कि इस तरह का डेटा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और अन्य गलत गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 'मामले को दबाने की कोशिश हुई' ट्रंप ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारियों और तथाकथित "डीप स्टेट" से जुड़े लोगों ने चीन से जुड़े इस मामले को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की। उन्हो...
अमेरिका में भारतीय पर धर्म पूछकर 15 बार चाकू से हमला, इलाज के लिए दुनिया भर से जुटे ₹2 करोड़

अमेरिका में भारतीय पर धर्म पूछकर 15 बार चाकू से हमला, इलाज के लिए दुनिया भर से जुटे ₹2 करोड़

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के यूटा (Utah) राज्य में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर धार्मिक पहचान के आधार पर हुए जानलेवा हमले ने लोगों को झकझोर दिया है। हैदराबाद निवासी सैयद सोहैलुद्दीन पर एक शख्स ने चाकू से कई बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं। इस बीच उनके इलाज और परिवार की सहायता के लिए दुनिया भर के लोगों ने ऑनलाइन अभियान के जरिए 2,35,000 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2 करोड़) से अधिक की राशि जुटा ली है। जानकारी के अनुसार, घटना 13 जुलाई को यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में हुई। पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने पहले सैयद सोहैलुद्दीन से उनका नाम और मूल देश पूछा। भारत से होने की जानकारी मिलने के बाद उसने उनसे धर्म के बारे में सवाल किया। पीड़ित के मुस्लिम होने की पुष्टि करते ही आरोपी ने उन पर लगातार...
Report : तपती रातें बन रहीं गंभीर स्वास्थ्य संकट…. हर व्यक्ति सालाना गंवा रहा 93 घंटे की नींद

Report : तपती रातें बन रहीं गंभीर स्वास्थ्य संकट…. हर व्यक्ति सालाना गंवा रहा 93 घंटे की नींद

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिन के बढ़ते तापमान (Rising Temperatures) के साथ अब रातों की गर्मी (Heat) भी गंभीर स्वास्थ्य संकट (Health crisis) बनती जा रही है। क्लाइमेट सेंट्रल (Climate Central) की नई वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, गर्म और उमस भरी रातों के कारण देश के कई हिस्सों में लोग हर साल दर्जनों घंटे की नींद गंवा रहे हैं। दक्षिण भारत इस समस्या का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम का विषय नहीं रह गया, बल्कि यह लोगों की नींद, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पुडुचेरी के लोग वर्षभर में औसतन 92 घंटे की नींद खो रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 88.6 घंटे और केरल में 88.3 घंटे की नींद का नुकसान दर्ज किया गया है। तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भी स्थिति चिंताजनक है, जहां लगातार बढ़ती रात्रिकालीन गर्मी लोगों को पर्याप्त आराम नहीं क...
SpaceX: लॉन्चिंग से 1 सेकंड पहले थमा मस्क की कंपनी का मिशन… पैड पर रुकी स्टारशिप की उड़ान

SpaceX: लॉन्चिंग से 1 सेकंड पहले थमा मस्क की कंपनी का मिशन… पैड पर रुकी स्टारशिप की उड़ान

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की मेगा रॉकेट स्टारशिप (Mega Rocket Starship) गुरुवार को अपने 13वें परीक्षण मिशन के लिए उड़ान भरने से महज एक सेकंड पहले ही रुक गई। लॉन्च से ठीक पहले कुछ इंजनों के सही तरीके से चालू न होने के कारण सिस्टम ने स्वतः लॉन्च को निरस्त कर दिया। इसके बाद रॉकेट को लॉन्च पैड पर ही सुरक्षित रखा गया और ईंधन निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आखिर लॉन्च से ठीक पहले क्या गड़बड़ी हुई?स्पेसएक्स ने बताया कि अब यह पता लगाया जाएगा कि आखिर तकनीकी खराबी कहां हुई, उसके बाद ही अगली लॉन्च की तारीख तय की जाएगी। 407 फीट (124 मीटर) ऊंची स्टारशिप 33 मुख्य इंजनों से लैस दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। यह इसका 13वां परीक्षण मिशन था। इंजन स्टार्ट होने के बाद अचानक क्यों रुक गया मिशन?स्पेसएक्स के लाइव वेबकास्ट में देखा गया कि निर्धारित उड़ान...
यूक्रेन में जेलेंस्की सरकार में बड़ा फेरबदल…. सेरगी कोरेट्स्की बने नए प्रधानमंत्री

यूक्रेन में जेलेंस्की सरकार में बड़ा फेरबदल…. सेरगी कोरेट्स्की बने नए प्रधानमंत्री

अंतरराष्ट्रीय
कीव। रूस (Russia) संग जारी युद्ध (War) के बीच यूक्रेन (Ukraine) में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) के भरोसेमंद और ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज सेरगी कोरेत्स्की (48) (Sergi Koretsky) को देश का नया प्रधानमंत्री (Prime Minister) बना दिया गया है। यूक्रेन की संसद ने गुरुवार को व्यापक मतदान के बाद कोरेत्स्की को 289 वोटों से मंजूरी दे दी। यह नियुक्ति जेलेंस्की सरकार के उस बड़े फेरबदल का हिस्सा है, जिसका मकसद युद्ध के बीच ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और यूरोपीय संघ की राह को मजबूत करना है। बता दें कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पिछले कुछ महीनों से सरकार में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू किया है। कोरेत्स्की को नामित करते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि ऊर्जा क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को देखते हुए वे आगामी सर्दियों में युद्ध प्रभावित देश की मदद क...