Monday, November 2खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़

खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल

खतरा मोल लेकर बाढ़ से बाइक पार करा रहे लोग, सालों से नहीं बना पुल

छत्तीसगढ़
धमतरी। इस साल लगातार हो रही बारिश से वनांचल के नदी-नालों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगरी ब्लाक के वनांचल क्षेत्रों में अभी भी पुल-पुलिया की कमी बनी हुई है, इसका खामियाजा ग्रामीण व विद्यार्थी भुगत रहे हैं। कोई बाढ़ से बाइक पार करा रहे हैं, तो कोई मरीज को खाट से पुल पार कराकर अस्पताल पहुंचा रहा है, इस मुसीबतों से ग्रामीणों की जिंदगी सालों से हलाकान है, लेकिन सरकार उनके क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। लोग पुल की मांग लगातार कर रहे हैं। भादो माह में हो रही तेज बारिश के चलते इन दिनों नगरी ब्लाक के कई नदी-नालों व पुल-पुलिया में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीण परेशान है। जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। रिसगांव के सरपंच बीरबल पदमाकर, चंद्रकुमार अग्रवानी , रेवा देवदास, संतराम नेताम ने बताया कि इन दिनों बारिश के ...
कोंडागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1615 आवास में हुआ गृह प्रवेश

कोंडागांव में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1615 आवास में हुआ गृह प्रवेश

छत्तीसगढ़
कोंडागांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आज शुक्रवार काे जिला कोंडागांव में 1615 पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के क्रम में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के जिला शक्ति में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी 1615 आवासों में हितग्राहियों ने अपने नए पक्के आवास में गृह प्रवेश किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्के एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोंड...
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ेंगे जिले के युवा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज शुक्रवार काे कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर अभियान की तैयारियों एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न ज...
झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच नहीं हुई-भूपेश बघेल

झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच नहीं हुई-भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि, झीरम घाटी में रचा गया षडयंत्र लोकतंत्र के इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहारों में से एक था। भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच आज तक नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि एनआईए ने 39 लोगों को आरोपित बनाया था, लेकिन जांच में लगातार लापरवाही के चलते 10 से अधिक लोगों को पकड़ा नहीं जा सका। ऐसे मामले में निचले स्तर के सिर्फ 10 नक्सलियों को सजा मिलना न्याय नहीं कहा जा सकता। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के नाम पहले ही एफआईआर से हटा दिए गए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “पता नहीं किसके कहने पर” ऐसा किया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षडयंत्र की जांच ...
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ में पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर समेत 7 जगह ED का छापा

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज राज्यभर में सात जगहों पर एक साथ छापेमारी (ED Raids) कर रही है। ईडी की टीमें जिन जगहों पर छापेमारी कर रही हैं उनमें छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के पर्सनल असिस्टेंट (PA) केके चंद्राकर का घर भी शामिल है। ईडी की यह जांच 2020 और 2021 में आयोजित CGPSC राज्य सेवा परीक्षाओं के पेपर लीक होने और उनमें गड़बड़ी के आरोपों से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने कुछ संदिग्धों के ठिकानों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार सुबह कुछ सर्च ऑपरेशन चलाया। ईडी द्वारा सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के साथ मिलकर यह छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी क...
जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

छत्तीसगढ़
जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है। इसके बाद न्यायालय निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है। इस मामले में कुल 11 आरोपिताें के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है। इनमें से एक आरोपित की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपिताें के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कुल 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं। गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है। 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे। इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी...
चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

छत्तीसगढ़
धमतरी। शासन के निर्देशानुसार सात अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा वीबी-जी रामजी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण सामग्री की आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार दिवस ...
PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

PM मोदी से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय…. विकास परियोजनाओं पर चर्चा कर मांगी मदद

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) शुक्रवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, बस्तर के कायाकल्प और राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं (Key Projects) के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़ी तीन अहम परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का समर्थन मांगा। जिनमें 10,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित गैस-आधारित यूरिया प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में AIIA (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) की स्थापना करने की मांग की। इस बारे में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलावों और विशे...
CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

CG: बारिश में बिजली गुल…. अंबिकापुर के बाल सुधार गृह से खिड़की तोड़ 11 नाबालिग भागे

छत्तीसगढ़, राज्य, राष्ट्रीय
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर (Ambikapur) शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह (Juvenile Correctional Home) यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है. मंगलवार की देर शाम यहां 11 बाल अपचारी खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए. घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया. दरअसल, देर शाम तेज बारिश होने लगी. इसी बीच बिजली गुल हो गई थी. अंधेरा हुआ तो नाबालिगों ने पहले सुधार गृह की खिड़की तोड़ी, फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से निकल गए. यहां मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन घटना पीछे के हिस्से से होने के कारण किसी को भनक नहीं लग सकी. 11 नाबालिगों के फरार होने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई....
सुआ पहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता किसान की हुई पहचान

सुआ पहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता किसान की हुई पहचान

छत्तीसगढ़
कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र स्थित सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुआपहाड़ के घने जंगल में एक पेड़ से कंकाल लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रजगामार पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां कंकाल मिला, वह स्थान पहाड़ी क्षेत्र में करीब 25 किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का कार्य करते थे। होली के बाद से वे अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश ...