Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सूरजपुर जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे अरुणोदय सूरजपुर के प्रतिभागियों से भेंट करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे गृह जिला जशपुर के लिए रवाना होंगे। ग्राम बगिया स्थित निज निवास पर मुख्यमंत्री विश्राम करेंगे। दोपहर 3:30 बजे बगिया से प्रस्थान कर 4 बजे तक रायपुर लौटेंगे।...
CG: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

CG: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों (Four Naxalites) को मार गिराया। इनमें से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी (National Park Area Committee) के डीवीसीएम दिलीप बेज्जा के रूप में हुई है, वहीं अन्य तीन नक्सलियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को उस सूचना के बाद अंजाम दिया, जिसमें उसे इलाके में नक्सलियों के बड़े नेता पापाराव समेत अन्य चार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कई बार हुई मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बस्तर रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि 'बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी माओवादी संगठन के विरुद्ध प्रभावी रूप से...
100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

100 बेलमेटल हस्तशिल्पकारों को टूलकिट वितरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला मुख्यालय में बेलमेटल (डोकरा) हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 100 बेलमेटल शिल्प कारीगरों को टूलकिट का वितरण शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसे बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित किया गया। टूलकिट वितरण से बेलमेटल शिल्प से जुड़े कारीगरों को आधुनिक एवं आवश्यक औजार प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके कार्य में आसानी होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय में सुधार होगा। यह कार्यक्रम बस्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प के संरक्षण के साथ-साथ उसे आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त और सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बेलमेटल हस्तशिल्पकार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर ...
मार्कफेड द्वारा धान उठाव पर रोक, कोरबा में 151 करोड़ का धान फंसा

मार्कफेड द्वारा धान उठाव पर रोक, कोरबा में 151 करोड़ का धान फंसा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धान खरीद अभियान के अंतिम पखवाड़े में अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) ने प्रदेश के कुछ जिलों में धान की रीसाइक्लिंग के मामलों के प्रकाश में सहकारी समितियों से धान के उठाव पर रोक लगा दी है। इसके कारण जिले और पूरे प्रदेश की धान खरीद व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे शनिवार को किसी भी उपार्जन केंद्र में धान उठाव के लिए वाहन नहीं पहुंच सके। आकांक्षी जिला कोरबा में इस स्थिति का व्यापक असर देखा जा रहा है। जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 6 लाख 56 हजार 740.40 क्विंटल धान, जिसकी कुल कीमत 151 करोड़ 5 लाख 2 हजार 920 रुपये है, फंस गया है। यदि शीघ्र उठाव नहीं हुआ तो तेज धूप के कारण धान के शार्टेज की आशंका बढ़ जाएगी, और भंडारण स्थल खाली नहीं होने से शेष किसानों की खरीद प्रभावित हो सकती है।...
बम्हनीडीह में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी और हाईवा जब्त

बम्हनीडीह में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी और हाईवा जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। एक जेसीबी मशीन एवं एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया है। टीम द्वारा जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध भंडारण, उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 01 जेसीबी मशीन एवं 01 हाईवा वाहन को जब्त किया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को पुलिस थाना बम्हनीडीह में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसके साथ ही निरस्त भंडारण स्थल पर अवैध रूप से डंप कर रखी गई रेत को हटाकर नदी में वापस डाला गया। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालो के विरूद्ध खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी निरं...
रायपुर साहित्य उत्सव में बस्तर के 27 साहित्यकारों की भागीदारी

रायपुर साहित्य उत्सव में बस्तर के 27 साहित्यकारों की भागीदारी

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को नई ऊर्जा देने तथा देशभर के साहित्यकारों, चिंतकों, कलाकारों और पाठकों को एक मंच देने के उद्देश्य से 23, 24 और 25 जनवरी को रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बस्तर जिले के लगभग 27 साहित्यकार इस साहित्य उत्सव में भाग लेने के लिए अपना पंजियन करवाया है। जगदलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही ने बताया कि रायपुर साहित्य उत्सव का केंद्रीय विचार आदि से अनादि तक है, जो भारत की साहित्यिक परंपरा की निरंतरता और विकास को रेखांकित करता है। यह आयोजन अटल नगर नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा। जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचा...
रायपुर: मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शन‍िवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, और भूपेश जांगड़े उपस्थित थे।...
रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रायगढ़ जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री ने इसे जिले के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे मस्तिष्क, मानसिक और स्पाइन से संबंधित बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में ब्रेन और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर इस क्लीनिक की स्थापना की है। यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क इलाज और आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सभी वर्गों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल के अनुसार, इस प्रकार की व्यवस्था पहले दंतेवाड़ा जिले में शुरू की गई थी और उसी मॉडल...
नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नये बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस संबंध में नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची। अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार नये बस स्टैंड में कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा से बाहर तक लगाकर व्यापार कर रहे थे। इससे बस स्टैंड क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में आ गया था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शिकायत के बाद निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानों का बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, वहीं कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। कार्रवाई ...
टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) और फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच के लिए टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू करने का कार्य प्रारंभ किया है। इस प्रणाली में जैसे ही फास्टैग का स्कैन किया जाता है, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली जांचा जाता है। यदि वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई कमी पाई जाती है, तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट जाता है। पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर यह प्रणाली लगाई गई है, इसके बाद स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर इसे लागू करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस तंत्र को सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से जोड़ा गया है। अब राजमार्ग पर वाहन को कोई नहीं रोकेगा, लेकिन यदि गाड़ी का बीमा खत्म है, पीयूसी नहीं है या फिटनेस फेल ...