Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

अपराध

छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई पर गोलीबारी

छपरा के वीआईपी गली में होटल मैनेजर के भाई पर गोलीबारी

अपराध
छपरा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार में सारण जिले के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली में एक युवक को हॉटेल मैनेजर के भाई पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना एक आपसी विवाद के चलते हुई। जानकारी के अनुसार, गोली युवक के बाएं जांघ में लगी है। घायल को तत्काल छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय सुभाष पांडेय के पुत्र अभिषेक कुमार पांडेय के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में भर्ती अभिषेक के भाई एवं ललिता होटल के मैनेजर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि वे दोनों भाई होटल में बैठे थे। इसी दौरान कोठेया निवासी रितिक सिंह और नैनी निवासी सोनू सिंह वहां पहुंचे और अभिषेक को जबर्दस्ती खींचकर गली में ले जाने लगे। जब पंकज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, त...
शिमला में पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

शिमला में पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

अपराध
शिमला, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा। पुलिस को यह सूचना रविवार को टेलीफोन के माध्यम से मिली कि झाकड़ी वार्ड नंबर-09 में एक व्यक्ति फांसी की हालत में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तथ्यों की जांच शुरू की। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गवाहों से पूछताछ की गई। जांच में मृतक की पहचान गणेश (40) के रूप में की गई है। वह हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में झाकड़ी गांव में किसी के घर पर रह रहा था। गणेश पेशे से कबाड़ी (स्क्रैप डीलर) का काम करता था। पुलिस ने उसके करीबी रिश्तेदार बलदेव को फोन कर मौके पर बुलाया।...
रायगढ़ के केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्थानीय आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ के केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्थानीय आरोपित गिरफ्तार

अपराध
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अनैतिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना के आधार पर, एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा। पाइंटर से संकेत मिलने पर मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापा मा...
जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

अपराध
मीरजापुर, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिम जिहाद प्रकरण में गिरफ्तार मास्टरमाइंड बताए जा रहे इमरान को 30 घंटे का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए पुलिस टीम ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपित को करीब 600 किलोमीटर का सफर कराया। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां और दस्तावेज लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार लकी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इमरान को जेल से बाहर लाकर मेडिकल कराया गया, इसके बाद उसे देहात कोतवाली लाया गया। वहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोपहर में देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्र और एसओजी टीम आरोपी को सड़क मार्ग से लखनऊ ले गई। पुलिस उसे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय के पास उसके कार्यालय पर लेक...
<strong>ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा</strong>

ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

अपराध
रांची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हिमांशु यादव उर्फ लालू, अनिकेत पाठक, निहाल पाण्डेय, नीरज कुमार उर्फ भोलू और राहुल बड़ाईक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक मेड इन यूएसए निर्मित देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, 40 हजार नकद रुपये, एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी को दोपहर करीब 1:15 बजे सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव के घर पर कुछ अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई है। सूचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जब पुलिस ने हिमांशु यादव के घर की घेराबंदी की, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पु...
बरेली में पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बरेली में पुलिस पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अपराध
बरेली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले की बारादरी पुलिस ने शनिवार को हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को पीलीभीत बाइपास से गिरफ्तार किया है। वह 26 सितंबर 2025 को शहर में हुए बवाल और पुलिस पर फायरिंग का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि, कोतवाली क्षेत्र के किशोर बाजार निवासी सुभान ने पूछताछ में बताया कि 25 सितंबर को पार्षद अनीस सकलैनी और मौलाना तौकीर के अन्य साथियों ने उसे बुलाया था। उसे धर्म का हवाला देते हुए बवाल की साजिश में शामिल किया गया। निर्देश दिया गया था कि 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड में पुलिस को घुसने न दिया जाए। उसे छोटे-छोटे लड़कों को अलग-अलग समूहों में लेकर प्रदर्शन कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के रोकने पर फायरिंग करने के आदेश भी मिले थे। सुभान के अनुसार, अनीस सकलैनी ने उसे तमंचा उपलब्ध कराया था, जिसस...
बद्दी में दिन-दिहाड़े व्यवसायी पर फायरिंग का मामला

बद्दी में दिन-दिहाड़े व्यवसायी पर फायरिंग का मामला

अपराध
सोलन, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भूड़ इलाके में शनिवार को दिन-दिहाड़े गोलियां चलाकर एक व्यवसायी को घायल कर दिया गया। इस हमले का शिकार राज खान नामक ऑफिस के मालिक बने हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने राज खान के घर के बाहर फायरिंग की और तत्क्षण मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। बद्दी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को घेर लिया है। हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस हमले में घायल राज खान ने बताया कि जब वह अपने कार्यालय की छत पर नमाज पढ़ रहा था, तभी तीन नकाबपोश व्यक्ति उसके पास आए और उसका नाम पूछते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया। एक हमलावर ने उस पर गोली चलाई जो उसक...
पूर्व मंत्री को ब्लैकमेल कर 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

पूर्व मंत्री को ब्लैकमेल कर 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

अपराध
फिरोजाबाद, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से संबंधित है। वर्ष 2019 में शिकोहाबाद के एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप है कि महिला ने पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद, यह बताया गया कि महिला ने पूर्व मंत्री से पैसे लेकर समझौता कर लिया। पूर्व मंत्री ने रुपये देते समय वीडियो बना ली थी, और रुपये लेकर समझौते की बात भी लिखवाने का आरोप लगाया। इसके पश्चात, पूर्व मंत्री ने महिला और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उन पर ठगी करने का आरोप लगाया गया। इस मामले की जांच जिले की क्राइम ब्रांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक अ...
संभल में चुनावी विवाद में ग्राम प्रधान की सास की हत्या

संभल में चुनावी विवाद में ग्राम प्रधान की सास की हत्या

अपराध
संभल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान की सास को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात को हुई। सूत्रों के अनुसार, पहलवाड़ा गांव में पवन और सुभाष नामक दो पक्षों के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें ग्राम प्रधान की सास प्रेमवती (52) को गोली लग गई, जिससे उनकी जान चली गई। दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है। सुभाष पक्ष के देवेश नामक युवक के कान में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुभाष इस बार प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहा था और गांव में पिछले चार महीने से लगातार झगड़ों की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनमें से एक विवाद गत दिसंबर में भी हुआ था। ...
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार, 37 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार, 37 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

अपराध
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जिला गंज पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने शनिवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 महंगी चारपहिया गाड़ियां जब्त की गई हैं। जब्त की गई सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग 92.50 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में की गई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा इस कार्रवाई पर लगातार निगरानी रखी गई। 31 जनवरी को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि गंज पुलिस थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद...