Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

अपराध

दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

दिबियापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

अपराध
औरैया, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रात्रिगश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंचौसी की ओर से विझाई पुल के पास सामने से आ रही दो संदिग्ध बाइकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रातः तीन बजे दिबियापुर थाना पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे यह मुठभेड़ दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विझाई पुल के पास हुई। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बाइक पर सवार शातिर बदमाश शिवम पाल पुत्र प्रमोद, निवासी थाना फफूंद, औरैया के पैर में गोली लग गई। मुठभे...
सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा...
यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर:टूरिस्ट वीजा पर इटली भेजकर ठगे 15 लाख, पुलिस जांच शुरू

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला। पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

अपराध
देहरादून, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगरवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का आदेश दिया है। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपित dिव्यकांत लखेड़ा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट करता है, जिससे डर कर उसकी माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपित दिव्यकांत मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर पर नशे का अड्डा चलाता है। इन शिकायतों और प...
सिरसा: रोडवेज की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

सिरसा: रोडवेज की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

अपराध
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा जिले के गांव हिमायूंखेड़ा के निकट बुधवार को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गोविंद निवासी मल्लेकां अपनी मोटरसाइकिल पर सुबह गांव मल्लेकां से मस्तानगढ़ काम पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस जो ठोबरियां से सिरसा की ओर जा रही थी, ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोविंद पेंटर का काम करता था और सुबह भी काम पर जा रहा था। उधर, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में बुधवार सुबह जमाल बस स्ट...
जालौन में गौकशी गिरोह से पुलिस मुठभेड़, दो आरोपित घायल, अवैध हथियार बरामद

जालौन में गौकशी गिरोह से पुलिस मुठभेड़, दो आरोपित घायल, अवैध हथियार बरामद

अपराध
उरई, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यूपी के जालौन जिले में गोकशी की एक वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह के शातिर बदमाशों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश कल्ला और जावेद के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध असलहा, कारतूस के साथ गौकशी के उपकरण और घटना में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, कोंच थाना क्षेत्र के कुदरा गांव में कुछ दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने एक गौवंश की हत्या कर दी थी और उसके अवशेष छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और संदिग्ध गिरोह की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यही गिरोह ग्राम खोवा और रवा के बीच शातिर बदमाश संपर्क मार्ग पर है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने संदिग्धों को घेरा तो उन्होंने...
यमुनानगर: दहेज के लिए पत्नी व बेटी को घर से निकाला, मामला दर्ज

यमुनानगर: दहेज के लिए पत्नी व बेटी को घर से निकाला, मामला दर्ज

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की अतिरिक्त मांग, लगातार मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपनी दो वर्षीय बेटी सहित घर से बाहर निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता प्रीति सैनी, निवासी गांव कान्हड़ी खर्द, ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 8 सितंबर 2022 को सुखबीर, निवासी गांव जोहड़ माजरा (थाना इंद्री, जिला करनाल) के साथ हुआ था। आरोपी पति बिजली बोर्ड में सरकारी कर्मचारी है। पीड़िता के अनुसार, विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी आर्थिक क्षमता से अधिक खर्च करते हुए करीब 10 लाख रुपये विवाह पर लगाए और दहेज में सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि व घरेलू सामान दिया, जिसे उसका स्त्रीधन बताया गया है। शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ ...
यमुनानगर: अवैध खनन करते 29 वाहन जब्त

यमुनानगर: अवैध खनन करते 29 वाहन जब्त

अपराध
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तहत **एनफोर्समेंट विंग** ने यमुना नदी के किनारे बसे **बीबीपुर** और **रंजीतपुर** क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय अवैध खनन नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने पिछले एक सप्ताह के भीतर **29** वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त माफिया और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। **एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर इंचार्ज रोहतास** ने बुधवार को बताया कि यमुना नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत और बजरी का खनन न केवल पर्यावरणीय संतुलन को नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि नदी के प्रवाह, तटबंधों और आसपास के गांवों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बन चुका था। लगातार मिल रही शिकायतों, स्थानीय प्रशासन से प्राप्त इनपुट और खुफिया सूचनाओं के आधार पर **एनफोर्समेंट** की विशेष टीमों ने अलग-अलग समय पर दबिश दी और अवैध खनन मे...
अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, मायके वालों ने पति पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, मायके वालों ने पति पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

अपराध
बरेली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला में बुधवार को एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के पिता **इंतेजार हुसैन** ने बताया कि उन्होंने करीब आठ साल पहले अपनी बेटी **शहनाज** का निकाह खन्नू मोहल्ला निवासी **माजिद** के साथ किया था। **माजिद** एक दवा कंपनी में सेल्समैन है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही **शहनाज** को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे **माजिद** ने मायके पक्ष को फोन कर **शहनाज** की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो **शहनाज** की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि...
पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

अपराध
कूचबिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के निशिगंज में बुधवार को पेड़ काटने के मामूली विवाद के चलते एक दंपति की उनके ही चचेरे भाई के हाथों निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान दिलीप बर्मन और उनकी पत्नी संपा बर्मन के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से निशिगंज-2 ग्राम पंचायत के डाकुआटारी इलाके के लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर की सीमा पर स्थित एक बेर के पेड़ को काटने को लेकर दिलीप बर्मन और उनके चचेरे भाई के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित ने अचानक धारदार हथियार से दिलीप पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब उनकी पत्नी संपा बर्मन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपित ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पति-पत्नी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोप फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही घोकसाडांगा थाना और निशिगंज च...