Sunday, September 6खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

एमेजॉन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश में 160,000 से अधिक सीजनल काम के मौके दिए

एमेजॉन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश में 160,000 से अधिक सीजनल काम के मौके दिए

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भोपाल ।  एमेजॉन इंडिया ने आगामी त्योहारों से पहले भारत में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में 160,000 से अधिक सीजनल काम करने के अवसर दिए हैं, जो कंपनी के ईकॉमर्स और क्विक कॉमर्स बिजनेस में सपोर्ट करेंगे। इनमें भारत के 400 से अधिक शहरों में काम करने के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अवसर शामिल हैं, जो बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ वाराणसी, कोच्चि, जलंधर, गाजियाबाद, रांची, सलेम और गोरखपुर जैसे टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में भी मिल रहे हैं। एमेजॉन ने अपने नेटवर्क में हजारों महिलाओं और दिव्यांग एसोसिएट्स को नौकरी दी है। ये नए एसोसिएट भारत में एमेजॉन के मौजूदा ऑपरेशंस नेटवर्क में शामिल होंगे। वो ग्राहकों के ऑर्डर सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से प्राप्त करने तथा पैक, शिप व डिलीवर करने में मदद करेंगे। इससे त्योहारों के दौरान बढ़ती हुई मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। एमेजॉन ने त्योहारों की तैयारी के लिए ज्यादातर एसोसिए...
एमपी ट्रांसको ने अगस्त माह में 135 सर्किट किलोमीटर की 6 नई ट्रांसमिशन लाइनें पूर्ण कर स्थापित किया नया कीर्तिमान

एमपी ट्रांसको ने अगस्त माह में 135 सर्किट किलोमीटर की 6 नई ट्रांसमिशन लाइनें पूर्ण कर स्थापित किया नया कीर्तिमान

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्यप्रदेश में अगस्त माह में हुई लगातार भारी वर्षा और चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों के बावजूद मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अगस्त माह में कुल 135.90 सर्किट किलोमीटर लंबाई की 132 केवी की कुल 6 ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण एवं सेकंड सर्किट के कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। इसमें रेलवे के लिए तैयार की गई एक महत्वपूर्ण लाइन भी शामिल है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर अमले को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में विद्युत पारेषण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार हो रही वर्षा के बीच एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने समर्पण और दक्षत...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री बलराम जयंती पर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषकों के आराध्य, शक्ति और परिश्रम के प्रतीक भगवान श्री बलराम जी की जयंती एवं पावन पर्व हलषष्ठी की सभी को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है किभगवान श्री बलराम जी के आदर्शों और कृषक जीवन के प्रति उनकी परायणता से प्रेरित "बलराम कृषि महोत्सव" मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि का उत्सव है। परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से यह महोत्सव किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्ध एवं सशक्त कृषि व्यवस्था के निर्माण का संकल्प है।...
जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 7 अगस्त से आरंभ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अब तक चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। कम समय में ही अभियान का अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव रहा है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक सभी सप्ताह में एक दिन फील्ड पर जाकर जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण कर रहे हैं। जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी और लाभकारी सिद्ध होगा। प्रत्येक स्तर पर अधिकारी इस पोर्टल में यूजर मैनुअल के अनुसार नियमित रूप से जानकारियां अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके समेकित उपयोग से मैदानी स्तर पर जनसामान्य को बहुत लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास पोर्टल की आज मंत्रालय में लाँच कर यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की संपूर्ण जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करन...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण सुविधा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ हो गया है। सीहोर में स्थापित यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पॉवर ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की होगी। इतनी बड़ी क्षमता वाली सुविधा एक ही स्थान ...
MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में सीजेपी (CJP) की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक में पहुंच गया. युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों (Representatives) से स्कूलों के ऑडिट (School audits) और संगठन की गतिविधियों को लेकर सवाल किए. सवाल-जवाब के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान माइक छीनने की कोशिश भी की गई. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस गांधी भवन पहुंची और छात्रों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। दरअसल, शहर के गांधी भवन का यह मामला है. यहां CJP की बैठक के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई. दरअसल, छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक के दौरान अंदर पहुंचा था. इनमें कुछ युवक काली टी-शर्ट पहने हुए थे। युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट को लेकर सवाल पूछना शुरू किया। सवाल-जवाब के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. य...
MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious students) का आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 1 सितंबर को प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामि...
प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

मध्य प्रदेश
भोपाल ! कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपट...
चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। पौराणिक स्थल चित्रकूट (Chitrakoot) में मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में आई जबरदस्त बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया। बाढ़ में कई मकान और आश्रम डूब गए। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा चित्रकूट धाम (Chitrakoot Dham) के किनारे बसे घरों और दुकानों पर हुआ। यूपी और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का इलाका भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। नौबत ये हुई कि रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। हेलीकॉप्टर के जरिए सेना ने शनिवार की देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 800 लोगों को बचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते मप्र के चित्रकूट क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इलाके में बाढ़ की सूचना पर मुख्यमंत्री खुद हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अब मंदाकिनी नदी का पानी में उतर चुका है। जिसके चलते चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ व्याप्त हो गया है। डीएम पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिं...
MP: पन्ना में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप…. नदी-नाले उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

MP: पन्ना में बारिश ने दिखाया रौद्र रूप…. नदी-नाले उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का पन्ना (Panna)... जहां इन दिनों बारिश सिर्फ बरस नहीं रही, बल्कि अपना रौद्र रूप दिखा रही है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Torrential rain) के बाद जिले के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं. हालात ऐसे हैं कि कई गांवों में पानी घुस गया है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बृजपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बारिश ने सबसे ज्यादा मुश्किल खड़ी की है. धरमपुर नाला उफान पर है. पानी पुल से करीब दो फीट ऊपर तक पहुंच गया, जिसके चलते पन्ना-पहाड़ीखेड़ा मुख्य मार्ग पर घंटों आवाजाही बंद रही. किसी हादसे की आशंका को देखते हुए बृजपुर पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को पानी के बीच से गुजरने से रोक दिया। बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक नहीं रहा. निचले इलाकों में नालों का पानी घरों में घुस गया. कई ग्रामीणों का राशन और घर-गृहस्थी का सामान पानी में...