Friday, October 23खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

जबलपुर: पनागर में नहर में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जबलपुर: पनागर में नहर में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पनागर क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पनागर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक महिला की पहचान सुलोचना बाई के रूप में की गई है, जो कुंडम की मूल निवासी थीं और वर्तमान में पनागर में पोल्ट्री फार्म पर काम कर रही थीं। परिजनों का कहना है कि वह शनिवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार की सुबह उनकी लाश नहर के किनारे पाई गई। लाश के.gले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मामला हत्या का लग रहा है। पो...
देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी विकसित भारत जी-राम-जी योजनाः कृष्णा गौर

मध्य प्रदेश, राज्य
सीहोर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि विकसित भारत- "जीरामजी योजना" केवल रोजगार का वादा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगी। गरीब, जनजाति और पिछड़ा वर्ग को रोजगार मिले, उसके लिए यह कानून आया है। यह योजना देश और प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदल देगी। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने सोमवार को सीहोर में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नवीन योजना विकसित भारत-जीरामजी योजना से ग्रामीण जीवन में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। इस कानून में पुराने प्रावधानों को संशोधित करते हुए गांवों को अधिक अधिकार और स्...
योग हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाली सदियों पुरानी परंपरा – निर्मला भूरिया

योग हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाली सदियों पुरानी परंपरा – निर्मला भूरिया

मध्य प्रदेश, राज्य
झाबुआ, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जिसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सकता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का हम सभी का दायित्व है। यह विचार मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने व्यक्त किए। वे सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। निर्मला भूरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं के लिए मार्गदर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता बताई। यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को स्मरण कर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्रदान ...
अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर इंगाराजवि में स्वदेशी संकल्प की दौड़

अनूपपुर: स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर इंगाराजवि में स्वदेशी संकल्प की दौड़

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में सोमवार को "रन फॉर स्वदेशी (स्वदेशी संकल्प रन)" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। यह कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन (प्रशासनिक भवन) से प्रारंभ हुआ। प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को शुरू किया और स्वयं अग्रिम पंक्ति में रहकर प्रतिभागियों का नेतृत्व भी किया। कार्यक्रम के दौरान, प्रो. त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मसम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्हो...
अनूपपुर: बूचड़खाना ले जाई जा रहीं तीन भैंसें जप्त, दो गिरफ्तार

अनूपपुर: बूचड़खाना ले जाई जा रहीं तीन भैंसें जप्त, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
अनूपपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना करनपठार के सरई पुलिस चौकी ने सोमवार को अवैध तरीके से पशुओं के परिवहन के एक मामले में तीन भैंसों को जप्त किया है, जो एक मालवाहक वाहन में बूचड़खाना ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने इस तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। फरार आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी प्रभारी मंगला दुबे के अनुसार, एक मुखबिर की सूचना पर मालवाहक वाहन को रोका गया था, जब एक व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। पकड़े गए आरोपियों में 30 वर्षीय कपूर चंद्र यादव और 50 वर्षीय राम कुशल रैदास शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से पशुओं के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। वाहन की कीमत 6 लाख रुपये ...
संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा : कलेक्टर

संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा : कलेक्टर

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में बताया गया कि संकल्प से समाधान अभियान का प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा और इसके द्वितीय एवं तृतीय चरण 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर 106 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा आवेदनों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जैसे पानी की टंकियों और जल स्रोतों की सफाई, शिक्षा विभाग द्वारा मॉक टेस्ट का आयोजन, और गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर ध्यान दिया गया। इस वर्ष पहली बार फ्रंटलाइन वर...
जबलपुरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

जबलपुरः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की जयंती “युवा दिवस” के अवसर पर सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में डेढ़ हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ अभिलाष पांडे, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप ...
युवाओं के सपने साकार करते हुए हमारा देश आगे बढ़ें, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के सपने साकार करते हुए हमारा देश आगे बढ़ें, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सारंगपुर में युवा संगम रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगारपरक कार्यों के जरिए युवाओं के सपनों को साकार करना और देश को आगे बढ़ाना, हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि युवा अपने जीवन को सुधारने और देश को उन्नत बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत युवाओं को स्टार्ट-अप नीति और अन्य योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। सारंगपुर में आयोजित इस मेले में शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, देवास, भोपाल और गुना जिलों के युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेले में 150 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे। युवा संगम रोजगार मेले की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजन को रोजगार...
भोपाल में गोमांस का मामला, मंत्री सारंग बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात

भोपाल में गोमांस का मामला, मंत्री सारंग बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि होने के बाद विपक्ष ने महापौर और एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। इस मामले पर बीजेपी के नेताओं के बयान भी आ चुके हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गोमांस या गोकशी के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। अगर गोमाता की हत्या हुई है, तो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन जैसे ही रिपोर्ट आएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट...
ग्रामीण रोजगार को सतत विकास का साधन बनाता वीबी-जीरामजी अधिनियम: जगदीश देवड़ा

ग्रामीण रोजगार को सतत विकास का साधन बनाता वीबी-जीरामजी अधिनियम: जगदीश देवड़ा

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत वीबी-जीरामजी अधिनियम को लागू किया है, जो कि मनरेगा के स्थान पर है और ग्रामीण रोजगार को सतत विकास का साधन बनाता है। सोमवार को जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने संभागीय भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह अधिनियम विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश पार्टी के अनेक नेता भी मौजूद थे। देवड़ा ने बताया कि ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों ने भारतीय समाज की आर्थिक संरचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उल्लेख किया कि मनरेगा ने काम से जुड़े कई पहलुओं को संबोधित किया है, लेकिन इसके लंबे समय के प्रभाव में प्रशासनिक कमजोरियों और भ्रष्टाचार के कारण बाधाएं आईं। उन्होंने कहा कि वीबी-जीरामजी अधिनि...