Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

राजस्थान HC विवाद…. कॉलेजियम का बड़ा फैसला…. चीफ जस्टिस के लिए की नए नाम की सिफारिश

राजस्थान HC विवाद…. कॉलेजियम का बड़ा फैसला…. चीफ जस्टिस के लिए की नए नाम की सिफारिश

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) के कार्यवाहक चीफ जस्टिस (Acting Chief Justice) संजीव प्रकाश शर्मा (Sanjeev Prakash Sharma) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने सोमवार शाम बड़ा फैसला लिया। कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है। इस बीच जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर चले गए हैं। यह सिफारिश ऐसे समय हुई है जब राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ वकीलों का विरोध तेज हो गया है। इसी दिन जस्टिस शर्मा ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस शर्मा के खिलाफ क्या आरोप लगे?सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को CJI सूर्यकांत को पत्र लिखे थे। इन पत्रों में उन्होंने जस्टिस शर्मा पर ‘पावर के ...
प्लास्टिक नोटों में जानवरों की चर्बी….. अफवाहों का बाजार गर्म… जानिए क्या है सच?

प्लास्टिक नोटों में जानवरों की चर्बी….. अफवाहों का बाजार गर्म… जानिए क्या है सच?

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जेब में रखा नोट (Note) कुछ ही समय में मुड़ जाता है, गंदा हो जाता है और कई बार फट भी जाता है। इसी समस्या के बीच भारत (India) में पॉलिमर यानी प्लास्टिक (Plastic Currency) आधारित नोट लाने की तैयारी हो रही है। इसे लेकर कई तरह की बातें और अफवाहें भी चल रही हैं कि क्या कागज के नोट बंद हो जाएंगे? क्या प्लास्टिक के नोट ज्यादा टिकेंगे? यह कैसे अलग है? आखिर सरकार ने क्या मंजूरी दी है? क्या इन नोटों में पशु की चर्बी से बनी सामग्री भी डाली जाएगी? ये नोट कब तक आपकी जेब में आएंगे? इससे क्या बदलेगा? आइए जानते हैं... क्या है पॉलिमर नोट?पॉलिमर नोट (Polymer note) कागज के बजाय एक खास प्लास्टिक आधारित सामग्री से बनाए जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका ज्यादा टिकाऊ होना है। पॉलिमर सामग्री पानी, गंदगी और फटने के मामले में कागज की तुलना में ज्यादा मजबूत होती है। इसका फायदा खासकर उन छोटे नोटों में...
खाद्य तेल अब स्टैंडर्ड साइज पैक में मिलेगा…. आज से गैर-मानक पैकेट्स की बिक्री पर रोक

खाद्य तेल अब स्टैंडर्ड साइज पैक में मिलेगा…. आज से गैर-मानक पैकेट्स की बिक्री पर रोक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग नियमों (Standard Operating Rules) में बड़ा संशोधन करते हुए 1 सितंबर से खाद्य तेलों (Edible oils) के गैर-मानक पैकेट्स (Non-Standard Packets) की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब तक कंपनियां 1 लीटर या 1 किलो के स्थान पर 800 ग्राम, 900 ग्राम या 910 ग्राम जैसे भ्रामक और गुमराह करने वाले पैक साइज बाजार में उतार रही थीं। कंपनियों को पुराने स्टॉक को निकालने के लिए दिया गया तीन महीने का समय 31 अगस्त को समाप्त हो चुका है। अब देश में बिकने वाले घरेलू और आयातित दोनों प्रकार के प्रमुख खाद्य तेलों पर यह नया नियम अनिवार्य रूप से लागू हो गया है। तय साइज में मिलेगा खाद्य तेलनए नियमों के अनुसार, खाद्य तेल केवल 9 तय पैमानों पर ही बेचा जा सकेगा। कमजोर आय वर्ग और सिंगल उपभोक्ताओं की जरूरत का ध्यान रखते हुए 200 मिलीलीटर या 200 ग्राम से छोटे किफ...
MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

MP: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा….छात्रों ने लगाए नारे, माइक छीनने की कोशिश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में सीजेपी (CJP) की बैठक के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक में पहुंच गया. युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों (Representatives) से स्कूलों के ऑडिट (School audits) और संगठन की गतिविधियों को लेकर सवाल किए. सवाल-जवाब के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान माइक छीनने की कोशिश भी की गई. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस गांधी भवन पहुंची और छात्रों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। दरअसल, शहर के गांधी भवन का यह मामला है. यहां CJP की बैठक के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई. दरअसल, छात्रों और युवाओं का एक समूह बैठक के दौरान अंदर पहुंचा था. इनमें कुछ युवक काली टी-शर्ट पहने हुए थे। युवकों ने CJP के प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट को लेकर सवाल पूछना शुरू किया। सवाल-जवाब के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. य...
गैस सिलिंडर से लेकर दूध के दाम तक…. आज से हो रहे ये बड़े बदलाव

गैस सिलिंडर से लेकर दूध के दाम तक…. आज से हो रहे ये बड़े बदलाव

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज यानी 1 सितंबर 2026 (1 September 2026) से नए महीने (New month) की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन से नियम बदल रहे हैं। दरअसल, हर महीने की शुरुआत में यानी पहली तारीख से कई नियम (Several Rules changes) बदलते हैं। ऐसे में कौन से नियम बदले हैं और इनका आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा? आप इस बारे में आगे जान सकते हैं... आज से क्या बदलाव हो रहे हैं?दरअसल, मुंबई में आज यानी 1 सितंबर से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाले भैंस के ताजा दूध की थोक कीमत 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी यानी दूध महंगा हो जाएगा मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और ये नई कीमत 28 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी। हालांकि, ये बढ़ोतरी दूध की थोक कीमत में हुई है। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक के लिए दूध क...
MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious students) का आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 1 सितंबर को प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामि...
देश में क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ा… जानिए कितने Card बनवा सकता है एक व्यक्ति

देश में क्रेडिट कार्ड का चलन बढ़ा… जानिए कितने Card बनवा सकता है एक व्यक्ति

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लोग अपने आज के खर्चो (Expenses) को पूरा करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए बचत (Savings) भी करते हैं, लेकिन इस बीच लोगों में एक चलन तेजी से बढ़ा है और वो है क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का चलन। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) काफी बनवा रहे हैं। वो भी एक बैंक (Bank) के लिए नहीं बल्कि, कई अलग-अलग बैंकों को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या हैं... दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई का इसको लेकर कोई लिमिट तय नहीं है। एक व्यक्ति जितने बैंक के चाहे उतने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है। हालांकि, क्रेडिट कार्ड की पेमेंट को लेकर नियम जरूर सख्त हैं। क्रेडिट कार्ड आप जितने बैंक के मर्जी बनवा लें, लेकिन पेमेंट आपको सभी की समय पर करनी होती है।...
डिजिटल पैमेंट के साथ धोखाधड़ी भी बढ़ी…. बचने के लिए खर्च और बचत खाता अलग जरूरी

डिजिटल पैमेंट के साथ धोखाधड़ी भी बढ़ी…. बचने के लिए खर्च और बचत खाता अलग जरूरी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) में डिजिटल क्रांति (Digital Revolution) ने लेनदेन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। जेब में नकदी की जगह अब स्मार्टफोन (Smart fone) और क्यूआर कोड (QR code) ने ले ली है। लेकिन इस अभूतपूर्व सुविधा के साथ एक कड़वी हकीकत यह भी है कि साइबर अपराधियों के लिए हमलों का दायरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। धोखाधड़ी से जुड़े आंकड़े इस खतरे की गंभीरता को साफ उजागर करते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये 805 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10.64 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि चूक तकनीकी से ज्यादा हमारे वित्तीय प्रबंधन और लापरवाही के स्तर पर हो रही है। खर्च खाता और बचत खाता अलग करना क्यों जरूरी?आज सबसे बड़ी गलती यह हो रही है कि आम नागरिक एक ही बैंक खाते में सैलरी ले रहा है, उसी में जीवनभर क...
UP: कुशीनगर में गंडक नदी में मिले 4 और शव, नेपाल बाढ़ के बाद अब तक 13 शव बरामद

UP: कुशीनगर में गंडक नदी में मिले 4 और शव, नेपाल बाढ़ के बाद अब तक 13 शव बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) में आई भीषण बाढ़ (Devastating floods) की तबाही का असर अब सीमा पार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी दिखने लगा है. कुशीनगर (Kushinagar) में गंडक नदी (Gandak River) से रविवार को चार और शव बरामद किए गए. पिछले चार दिनों में नदी से अब तक कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं, जिनके नेपाल से बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को SDRF की टीम छितौनी बांध के भेड़ियारी ठोकर नंबर-3 के पास नदी की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान जवानों को पानी में चार शव दिखाई दिए. टीम नदी में उतरी और सभी को बाहर निकाल लिया. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं. इससे एक दिन पहले भी इसी इलाके में तीन शव मिले थे. बरामद शवों की जानकारी नेपाल के पड़ोसी जिले के अधिकारियों को दे दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। खड्डा थाने के पुलिस अधिकारी संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, जरूरी औपचारि...
चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

चित्रकूट में मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, सेना ने 800 लोगों को किया रेस्क्यू, 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। पौराणिक स्थल चित्रकूट (Chitrakoot) में मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में आई जबरदस्त बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया। बाढ़ में कई मकान और आश्रम डूब गए। बाढ़ का असर सबसे ज्यादा चित्रकूट धाम (Chitrakoot Dham) के किनारे बसे घरों और दुकानों पर हुआ। यूपी और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का इलाका भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। नौबत ये हुई कि रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाना पड़ा। हेलीकॉप्टर के जरिए सेना ने शनिवार की देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर 800 लोगों को बचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते मप्र के चित्रकूट क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इलाके में बाढ़ की सूचना पर मुख्यमंत्री खुद हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि अब मंदाकिनी नदी का पानी में उतर चुका है। जिसके चलते चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ व्याप्त हो गया है। डीएम पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिं...