Tuesday, September 15खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाट्सएप (WhatsApp) ने अपने प्लेटफॉर्म (Platform) में एक नया फीचर (New feature) शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन (Message Animation) है. इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह iPhone पर नजर आएगा. इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है. अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा। WhatsApp ने पहले मैसेज एनिमेशन को iOS से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था. अब कंपनी ने iOS पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है। नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव ...
पश्चिमी तट पर अटका मॉनसून….आज इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

पश्चिमी तट पर अटका मॉनसून….आज इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) की चाल फिलहाल सुस्त बनी हुई है. मौसम प्रणाली के अनुसार पश्चिमी तट पर मॉनसून का आगे बढ़ना पिछले 11 दिनों से रुका हुआ है, जबकि पूर्वी भारत (Eastern India) में भी इसकी प्रगति काफी धीमी दर्ज की जा रही है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि 23–24 जून के आसपास मौसम परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे मॉनसून की आगे की प्रगति फिर से तेज हो सकती है. वर्तमान में देश के मैदानी इलाकों में मौसमी ट्रफ पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए सक्रिय है, जो उत्तर भारत में मौसम गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर सक्रिय है, जिसका असर उत्तरी राज्यों पर देखा जा रहा है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश (North-West Uttar Pradesh) और गुजरात-दक्षिण-पूर्व राजस्थान के आ...
बिहारः पटना फायरिंग मामले में आज खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

बिहारः पटना फायरिंग मामले में आज खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। पटना (Patna) में KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी (KGS and Gyan Bindu Academy) के बीच हुए विवाद के बाद सामने आए फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान (Faisal Khan- खान सर) की अग्रिम जमानत याचिका (Anticipatory bail application) पर आज अदालत में सुनवाई होगी. इस मामले में पुलिस कोर्ट के समक्ष अपडेट केस डायरी पेश कर सकती है. वहीं, इसी केस में आरोपी फैजल खान के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई निर्धारित है। दरअसल, KGS और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के दौरान कथित फायरिंग की घटना सामने आई थी. आरोप है कि फैजल खान के सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की, जिसके बाद पटना के कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच के दौरान फैजल खान को भी इस मामले में आरोपी बनाया. इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए फैजल खान ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. ...
UP: सपा विधायक वर्मा पर FIR…. कंगना रनौत-सयानी घोष को लेकर किया था विवादित पोस्ट

UP: सपा विधायक वर्मा पर FIR…. कंगना रनौत-सयानी घोष को लेकर किया था विवादित पोस्ट

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह की शिकायत पर साइबर पुलिस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के रानीगंज विधायक आरके वर्मा (MLA RK Verma) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिला सांसद कंगना रनौत, सयानी घोष और प्रधानमंत्री की फोटो वाला एक विवादित पोस्टर साझा कर अमर्यादित टिप्पणी की थी. इस सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होते ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गई. जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 और धारा 352 के तहत मामला दर्ज कर आईपी एड्रेस की जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी बवालदरअसल, सपा विधायक आरके वर्मा के फेसबुक अकाउंट से शेयर किए गए एक पोस्टर को लेकर प्रतापगढ़ की सियासत गरमा गई है. आरोप है कि इस पोस्टर में प्रधानमंत्री और महिला सांसद पर अशोभनीय टिप्पणी की ...
होर्मुज से गैस लादकर निकला पहला भारतीय LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचा

होर्मुज से गैस लादकर निकला पहला भारतीय LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान (US-Iran) के बीच पीस डील होते ही भारत को पहली खुशखबरी मिल गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पार कर पहला एलएनजी जहाज (LNG Tanker Disha) भारत आ चुका है. जी हां, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पहला LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ (LNG Tanker Disha) आज यानी शुक्रवार को गुजरात में भरूच के दहेज पोर्ट पर पहुंचा. यह दहेज एलएनजी टर्मिनल पर आ गया है. इस तरह से तीन महीने का इंतजार खत्म हुआ. एनएनजी करियर दिशा ईरान युद्ध के चलते होर्मुज में फंसा हुआ था. दरअसल, गुजरात के दहेज LNG टर्मिनल पर आज LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ सफलतापूर्वक पहुंच गया. इस जहाज ने 15 जून को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार किया था. इस तरह से इस जहाज का तीन महीने से अधिक का इंतज़ार खत्म हुआ. इस जहाज ने 2 मार्च को कतर के रास लाफान टर्मिनल से 62,370 मीट्रिक टन LNG लोड किया था. मगर मध्य...
राहुल गांधी आज मना रहे हैं अपना 56वां जन्मदिन…. PM मोदी ने की लंबी उम्र की कामना

राहुल गांधी आज मना रहे हैं अपना 56वां जन्मदिन…. PM मोदी ने की लंबी उम्र की कामना

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं." राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था. वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की सबसे बड़ी संतान हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के वंचित वर्गों के लिए उनकी वकालत की तारीफ की है। 'आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण'सोशल मीडिया पोस्ट में खड़गे ने ...
पश्चिम बंगाल में कारोबार बढ़ा रहे अडानी… हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने समेत कई बड़े प्रोजेक्ट में निवेश की तैयारी

पश्चिम बंगाल में कारोबार बढ़ा रहे अडानी… हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने समेत कई बड़े प्रोजेक्ट में निवेश की तैयारी

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। अडानी ग्रुप (Adani Group) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपने कारोबार का विस्तार करने की तैयारी में है। समूह की नजर राज्य के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Major Infrastructure Projects) पर है, जिनमें हुगली नदी (Hooghly River) के नीचे सुरंग (अंडर-रिवर टनल), पावर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन और डीप-सी पोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि अगर राज्य में पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल नीतियां बनती हैं तो वह बड़े पैमाने पर निवेश करने को तैयार है। हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने में क्यों है दिलचस्पीअडानी ग्रुप के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि कोलकाता में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। ऐसे में हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाकर शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा सकता है, जिससे माल ढुलाई और यातायात दोनों आसान होंगे। उन्होंने कहा कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर...
ओंकारेश्वर पहुंची राष्ट्रपति…. खंडवा विधायक ने दिया अनोखा तोहफा… महामहिम बोलीं- इसे बच्चों में बंटवा देना

ओंकारेश्वर पहुंची राष्ट्रपति…. खंडवा विधायक ने दिया अनोखा तोहफा… महामहिम बोलीं- इसे बच्चों में बंटवा देना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
खंडवा। ओंकारेश्वर तीर्थ (Omkareshwar Pilgrimage Site) के दर्शन से पहले प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) का स्वागत किया। उधर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर ओंकारेश्वर पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए इस अवसर पर यहां विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसके बाद ओंकारेश्वर हेलीपैड पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत सत्कार दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे (Kanchan Mukesh Tanve) अपने अनोखे अंदाज के कारण चर्चाओं में आ गईं। दरअसल महामहिम के स्वा...
महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से अटका मॉनसून…. देश में अब तक 41% कम हुई बारिश

महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से अटका मॉनसून…. देश में अब तक 41% कम हुई बारिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) 4 जून को केरल (Kerala) पहुंच गया था लेकिन उसके बाद इसकी रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है. जून के मध्य तक कई इलाकों में बारिश की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति उलट है. मॉनसून (Monsoon 2026) महाराष्ट्र (Maharashtra) के दक्षिणी हिस्से में रुक गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 4 जून से 18 जून तक 41 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इस अवधि में देश में सिर्फ 42.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 72.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी. मौसम विभाग की क्षेत्रीय जानकारी के मुताबिक, मध्य भारत में बारिश की 67 प्रतिशत कमी है. जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 42 प्रतिशत, दक्षिणी प्रायद्वीप में 22 प्रतिशत और उत्तर-पश्चिम भारत में 6 प्रतिशत बारिश की कमी है। मौसम विभाग ने बताया क...
दिग्विजय सिंह ने ‘राम मंदिर में भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल, बोले- इससे लाखों भक्त निराश

दिग्विजय सिंह ने ‘राम मंदिर में भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल, बोले- इससे लाखों भक्त निराश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने अयोध्या (Ayodhya) स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर हैरानी जताई और कहा कि इस विवाद से लाखों भक्त निराश महसूस कर रहे हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, "हम सभी ने राम मंदिर के लिए दान दिया था, वहां हो रहे भ्रष्टाचार को देखकर हैरान और स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले लाखों भक्त इस विवाद से बहुत निराश हैं। प्रेस से बातचीत के दौरान, विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले सिंह ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अभी भी ट्रस्ट के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं. हालांकि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकार...