Sunday, September 13खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

मुंबई में बारिश से लोग बेहाल…पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत, सांताक्रूज में पेड़ गिरने से 8 घायल

मुंबई में बारिश से लोग बेहाल…पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत, सांताक्रूज में पेड़ गिरने से 8 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rainfall) लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके (Santacruz area) में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले (Palghar district) में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसाबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। कितनी हुई बारिश?गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में...
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (16th India-Japan Annual Summit) के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जापान (Japan) की प्रधानमंत्री सानाए ताकाची (Prime Minister Sanae Takaichi) को अपनी 'छोटी बहन' कहकर संबोधित किया। अक्सर अपने जज्बातों को सार्वजनिक मंच पर काबू में रखने वाले पीएम मोदी के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, इस खास संबोधन के पीछे का असली कारण दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में हुई एक विशेष बातचीत में छिपा है। हैदराबाद हाउस की बातचीत में आखिर क्या हुआ?हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाची के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक पीएम ताकाची ने पीएम मोदी को बताया कि वह जापान के दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपने बड़े भाई की तर...
MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने धान उत्पादक किसानों (Paddy-growing farmers) के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब धान की फसल को भी भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) का लाभ दिया जाएगा. राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसानों को भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है और प्रदेश सरकार खेत से लेकर बाजार तक किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र धान उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां की छत्री धान को हाल ही में जीआई टैग मिलने से इस क्षेत्र की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है.उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और ब...
MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति (Ancestral property) में हिस्सा मांगा. इसी बात से नाराज होकर उसके पूर्व पति, ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महिला के बाल काटे गए, उसके कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसका दूसरा पति लोगों से हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यह पूरी घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील (Jharda Tehsil) के हरनिया खेड़ा गांव की बताई जा रही है. घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले...
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के नेताओं को न्योता, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों को मिला आमंत्रण

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत के नेताओं को न्योता, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों को मिला आमंत्रण

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और राजकीय श्रद्धांजलि समारोह में भारत के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तथा कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक और राजकीय कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होंगे और कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में अनेक देशों के प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। भारत की ओर से जाएगा आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सूत्रों के अनुसार, ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी औपचारिक निमंत्रण भेजा था। हालांकि भारत सरकार ने आधिकारिक प्रतिनिधित...
गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के हाईकोर्ट आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के हाईकोर्ट आदेश को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु में गोवध को लेकर जारी कानूनी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। राज्य सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें 27 मई को राज्य में गाय और बछड़ों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए थे। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश राज्य में लागू मौजूदा कानून के दायरे से आगे जाता है। सरकार के अनुसार, तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम, 1958 के तहत पहले से ही पशुओं के वध को लेकर स्पष्ट कानूनी प्रावधान मौजूद हैं और कुछ विशेष परिस्थितियों में निर्धारित अनुमति के साथ वध की इजाजत दी गई है। राज्य सरकार का तर्क है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद ऐसी स्थिति बन गई है, मानो राज्य में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया हो, जबकि मौजूदा कानून इस प्रकार का पूर्ण निषेध नहीं करता। अब इस मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। शीर्ष अदालत यह त...
महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा तेज, राज्य स्तर पर चल रही शुरुआती बातचीत

महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार गुट के विलय की चर्चा तेज, राज्य स्तर पर चल रही शुरुआती बातचीत

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के संभावित विलय को लेकर राज्य स्तर पर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल बातचीत महाराष्ट्र इकाई तक सीमित है। बताया जा रहा है कि एनसीपी (शरद पवार गुट) का नेतृत्व पहले पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है। यदि राज्य स्तर पर सकारात्मक सहमति बनती है, तो इसके बाद दिल्ली में दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच अंतिम स्तर पर चर्चा होगी। पहले भी हो चुकी है चर्चा जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के संभावित विलय को लेकर बातचीत हुई थी। उस समय दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच इ...
पीएम-सीएम समेत मंत्रियों को पद छोड़ना पड़ सकता है! संसदीय समिति की रिपोर्ट 17 जुलाई को आ सकती है

पीएम-सीएम समेत मंत्रियों को पद छोड़ना पड़ सकता है! संसदीय समिति की रिपोर्ट 17 जुलाई को आ सकती है

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय व राज्य मंत्रियों से जुड़े एक अहम विधायी प्रस्ताव पर जल्द बड़ा कदम उठ सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस विषय पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर स्वीकार कर सकती है। इसके बाद रिपोर्ट को संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। यदि केंद्र सरकार उचित समझे, तो रिपोर्ट संसद में पेश होने से पहले इन प्रस्तावित विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल सकती है। क्या है प्रस्तावित व्यवस्था? प्रस्तावित विधेयकों में प्रावधान किया गया है कि यदि प्रधानमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या अन्य मंत्री ऐसे आपराधिक मामले में गिरफ्तार होते हैं, जिसमें न्यूनतम पांच वर्ष की सजा का प्रावधान है, और वे लगातार 30 ...
सिर्फ मैरिज रजिस्ट्रेशन से नहीं मानी जाएगी हिंदू शादी वैध, सात फेरे जरूरी; गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

सिर्फ मैरिज रजिस्ट्रेशन से नहीं मानी जाएगी हिंदू शादी वैध, सात फेरे जरूरी; गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिंदू विवाह को लेकर गुजरात हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल विवाह का रजिस्ट्रेशन करा लेने से शादी कानूनी रूप से वैध नहीं हो जाती। अदालत ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत विवाह को वैध माने जाने के लिए निर्धारित धार्मिक रीति-रिवाजों और संस्कारों का पालन अनिवार्य है। यदि परंपरा के अनुसार सप्तपदी (सात फेरे) विवाह का हिस्सा है, तो सातवां फेरा पूरा होने के बाद ही विवाह पूर्ण और कानूनी रूप से मान्य माना जाएगा। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय की अपील से जुड़ा मामला यह मामला ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय नागरिक कौशल की ओर से दायर अपील से संबंधित है। कौशल का दावा था कि संबंधित महिला के साथ उनका कभी विधिवत विवाह नहीं हुआ और न ही दोनों ने पति-पत्नी के रूप में साथ जीवन बिताया। इसके बावजूद महिला ने विवाह प्रमाणपत्र के आधार पर स्वयं को उनकी पत्नी बता...
Tamil Nadu: CM विजय ने पूर्व सरकार के फैसले को पलटा… हिंदू मंदिरों के पैसे से बनने वाले 46 प्रोजेक्ट्स रद्द

Tamil Nadu: CM विजय ने पूर्व सरकार के फैसले को पलटा… हिंदू मंदिरों के पैसे से बनने वाले 46 प्रोजेक्ट्स रद्द

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री 'थलापति' विजय (Chief Minister 'Thalapathy' Vijay) ने पूर्व की डीएमके (DMK) सरकार के फैसले को पलटते हुए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीएम विजय (CM Vijay) ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के तहत 245.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 46 प्रोजेक्ट्स की प्रशासनिक मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। फिल्म स्टार 'थलापति' सी. जोसेफ विजय ने जब राजनीति में एंट्री की थी तो लोगों ने शुरुआत में उनके प्रभाव पर शक जताया था और उन्हें सिर्फ 'किंगमेकर' माना था। लेकिन 4 मई 2026 को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने छह दशक बाद मुख्य द्रविड़ पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया और जनता ने इस अभिनेता के नेतृत्व वाली पार्टी को चुना। 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकाल पूरा...