मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर (Famous Actor) सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. वे सिर्फ 56 साल के थे. दुनिया से उनका जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam film industry) के लिए बड़े झटके जैसा है. एक्टर की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.
सलीम कुमार को 2010 में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला था. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था. उनके बेटे चंदू सलीम कुमार भी एक एक्टर हैं.
कॉमेडी रोल्स के किंग थे सलीम कुमारसलीम मुख्य रूप से कॉमेडी एक्टर थे और उन्होंने मलयालम की कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था. उनके कॉमेडी डायलॉग्स क...









