दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सल अभियान: आईईडी के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, पुलिस ने समय रहते टाला बड़ा हादसा
दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार रोड पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए शक्तिशाली आईईडी विस्फोटक को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। इसके साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस थाना बारसूर, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए संवेदनशील सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई।
आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि मंगनार रोड पर नक्सलियों ने विस्फोटक प्लांट किया है। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।जांच के दौरान सड़क किनारे 5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद हुआ।बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्...









