GST राहत का असर… दाल-सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट, टूटी महंगाई की कमर!
नई दिल्ली। पहले महंगाई (Inflation) लोगों की कमर तोड़ती थी। इस बार महंगाई की ही कमर टूट रही है। जीएसटी राहत (GST relief) का असर अब दिखने लगा है। सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट (Vegetable and Pulses Prices fall sharply) के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर 99 महीने के निचले स्तर पर आ गई। उपभोक्ता मूल्य पर आधारित मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत रह गई, जो पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी। महंगाई का यह स्तर जून 2017 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने सोमवार को महंगाई के आंकड़े जारी किए।
एनएसओ के अनुसार, सितंबर 2025 के दौरान अनुकूल आधार प्रभाव के साथ ही सब्जियों, तेल तथा वसा, फल, दाल, अनाज, अंडे, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में कमी के कारण मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य महंगाई में गिरावट हुई। पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई दर 9.24 प्रतिशत पर थी।
खाद्य मह...









