MP: मुरैना में दिनदहाड़े डाका….घरवालों को बंधक बनाकर 10 लाख कैश, 12 तोला सोना ले उड़े बदमाश
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। मुरैना के एक घर में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाशों (Armed criminals.) ने डाका डाल दिया। उन्होंने हथियारों के बल पर घर के लोगों को डरा-धमका और बंधक बनाकर 10 लाख रुपए नकद और 12 तोला सोना लूट ले गए। शहर में इतनी बड़ी लूय की घटना के बाद सनसनी मच गई। घटना के बाद एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता (Mawa businessman Naval Kishore Gupta) की बेटी सिमरन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कि दुकान से पापा के लिए कोई खाना लेने आया होगा। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, एक नहीं बल्कि 5 हथियारबंद बदमाश धक्का देकर सीधे अंदर घुस आए। उन्होंने मेरे मुंह में कट्टा अड़ाकर मुझे बंधक बना लिया।
...









