Friday, November 6खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

लिव-इन पार्टनर पर पति की क्रूरता वाला मुकदमा चल सकता है या नहीं? हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

राष्ट्रीय
कर्नाटक हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498A (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता) न केवल वैध विवाह, बल्कि शून्य विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप पर भी पूरी तरह लागू होगी। जज सुरज गोविंदराज की एकल पीठ ने 18 नवंबर को यह व्यवस्था दी। अब यह प्रावधान भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85 और 86 में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन उसका सार वही है। मामला एक व्यक्ति की उस याचिका से जुड़ा था जिसमें उसने अपनी दूसरी पत्नी की शिकायत पर दर्ज 498A का केस रद्द करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता की पहली शादी वैध थी और उससे एक बेटी भी है। इसके बावजूद उसने 2010 में दूसरी महिला से शादी कर ली और 2016 तक उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहा। बाद में दूसरी महिला ने दहेज मांगने, मारपीट और क्रूरता का आरोप लगाते हुए 498A में केस दर्ज कराया। उसका कहना था कि व्यक्ति ने पह...
AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

AI का दुरुपयोग, न्यूड फोटो बनाकर किया वायरल, 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एआई से बनाई गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर की यह घटना है, जहां अपने कमरे की छत से लटकी पीड़िता की लाश मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रह रही थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि इलाके का एक विवाहित व्यक्ति उसे परेशान करता था।'शिकायत में मृतका के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें एकत्र कीं। उसने निर्वस्त्र तस्वीर बनाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया जिन्हें बाद में ऑनलाइन साझा किया गया। उन्होंने कहा, 'मृतका के परिजनों ने उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों पर भी उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने...
ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

ग्रे मार्केट में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे Meesho के शेयर…. IPO इस दिन होगा ओपन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ (IPO) में दांव लगाने का इंतजार कर रहे हैं तो अगले हफ्ते मीशो का आईपीओ (Meesho IPO) सब्सक्रिप्शन (Subscription) के लिए खुल रहा है। मीशो का आईपीओ दांव लगाने के लिए बुधवार 3 दिसंबर से खुल रहा है और यह 5 दिसंबर तक ओपन रहेगा। मीशो के शेयर अभी से ग्रे मार्केट (Grey Market) में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में 33 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange- BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में 111 रुपये शेयर का दाम, 37 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMPIPO में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 37.50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें ...
भारत-US के बीच बड़ी डील… नेवी के लिए 7995 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर

भारत-US के बीच बड़ी डील… नेवी के लिए 7995 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) द्वारा भारत (India) पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ (50 percent Tariff) के साए में भी भारत-अमेरिका (India-America) संबंधों को नई मजबूती मिल रही है। शुक्रवार को दोनों देशों ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के एमएच-60आर 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर बेड़े के रखरखाव के लिए 7,995 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया। यह सौदा न केवल नौसेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि व्यापारिक तनाव के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकेत भी देता है। इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि साल के अंत तक व्यापार समझौता होने की संभावना है, जो टैरिफों को कम करने का रास्ता खोलेगा। MH-60R हेलीकॉप्टरों को मिलेगा पांच साल का 'कवच'यह समझौता पांच साल के फॉलो-ऑन सपोर्ट और फॉलो-ऑन सप्लाई सपोर्ट के तहत किया गया है। भारतीय नौसेन...
SIR के काम में जुटे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…. BLO का मानदेय हुआ दोगुना

SIR के काम में जुटे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…. BLO का मानदेय हुआ दोगुना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण (Correction Electoral rolls) में जुटे फील्ड अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (Booth Level Officers.-BLO), BLO सुपरवाइजर, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ERO) के मानदेय बढ़ाने की घोषणा (Honorarium Increase Announcement) की है। यह बदलाव 2015 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी है। ERO और AERO को अब तक कोई अलग से सम्मान राशि नहीं मिलती थी। आयोग का कहना है कि ये अधिकारी लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। प्रेस नोट के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का मौजूदा मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। मतदाता सूची के संशोधन के लिए BLO को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये...
भारत कैसे बनेगा सिरमौर…जयशंकर बोले- देश की कूटनीति अब निष्क्रिय के बजाय सक्रिय

भारत कैसे बनेगा सिरमौर…जयशंकर बोले- देश की कूटनीति अब निष्क्रिय के बजाय सक्रिय

राष्ट्रीय
कोलकाता। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने शनिवार को आईआईएम-कलकत्ता (IIM-Calcutta) से मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि राजनीति तेजी से अर्थशास्त्र पर हावी होती जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए भारत (India) के आपूर्ति स्रोतों में विविधीकरण के महत्व पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा, "यह एक ऐसा दौर है जहां राजनीति तेजी से अर्थशास्त्र पर हावी होती जा रही है और यह कोई मजाक नहीं है। एक अनिश्चित दुनिया में अपनी राष्ट्रीय जरूरतों की गारंटी के लिए आपूर्ति स्रोतों में लगातार विविधीकरण करना और भी महत्वपूर्ण है।" यह टिप्पणी अमेरिका (America) के संदर्भ में आई है, जिसने हाल ही में भारत से आयात पर 50% की दर सहित उच्च टैरिफ लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America), जो लंबे समय से समकालीन प्रणाली ...
SIR: गणना पत्रकों का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाला मप्र का चौथा जिला बना मंडला

SIR: गणना पत्रकों का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाला मप्र का चौथा जिला बना मंडला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत मंडला जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के मामले में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे पुनरीक्षण कार्य को विशेष प्राथमिकता दी गई। यह उपलब्धि उनके निर्देशन में टीम की तकनीकी दक्षता, बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्यप्रणाली और निरंतर प्रगति समीक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में मंडला जिले ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए प्रदेश का पहला आदिवासी जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसने इस कार्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। शनिवार की शाम 6 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभा ...
मप्रः उज्जैन में एक दिसंबर को शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

मप्रः उज्जैन में एक दिसंबर को शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में संस्कृति, जनसम्पर्क, उच्च शिक्षा, जेल, कृष्ण पाथेय न्यास और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन दशहरा मैदान पर एक से तीन दिसम्बर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीता जयंती एक दिसंबरको इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय तथा 10 संभागों में श्रीकृष्ण परंपरा के आचार्यों की सन्निधि में तीन लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रदत्त श्रीमद्भगवद्‌गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जायेगा। इस मौके पर विशेष आयोजन उज्जैन, भोपाल एवं इंदौर में आयोजित किये जाएंगे, जिसमें इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्य प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में होगा। इ...
महाबोधि महोत्सव भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक: प्रधानमंत्री

महाबोधि महोत्सव भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक: प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- प्रधानमंत्री ने महाबोधि महोत्सव के लिए भेजा शुभकामना संदेश, भगवान बुद्ध के संदेश को बताया आधुनिक विश्व की आवश्यकताभोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर सांची में शनिवार को बुद्ध जम्बू द्वीप पार्क में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। 'महाबोधि महोत्सव' और चेतियागिरी विहार के 73वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में सांची को भारत और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म की साझा विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के भविष्य की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। बुद्ध का संदेश और आधुनिक विश्वप्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में रेखांकित किया कि भगवान बुद्ध अपनी शिक्षाओं के माध्यम से आज भी विश्व पर गहरा प्रभाव बनाए हुए हैं। आधुनिक विश्व की चुनौतियों के बीच उनका शांत...
मप्रः मुख्‍यमंत्री ने उज्जैन में बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर चाय बनाई, नागरिकों से की चर्चा

मप्रः मुख्‍यमंत्री ने उज्जैन में बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर चाय बनाई, नागरिकों से की चर्चा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान नानाखेड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नानाखेड़ा स्थित बस स्‍टेंड पर बस यात्रियों, रिक्‍शा संचालको और स्थानीय दुकानदारों से भी चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। साथ ही उन्होंने एक चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय भी बनाई और गणमान्‍य नागरिकों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं, साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए बसें यहां से संचालित होती हैं। मुख्‍यमंत्री द्वारा यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और यात्रियों और ऑटो रिक्शा संचालकों से भी उन्होंने चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यह बस स्टैंड वर्ष 1992 में बनाया गया था। यहां से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री के सादगीप...