मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 12.58 करोड़ का सोना जब्त – 13 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में सोने की तस्करी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। “ऑपरेशन गोल्डन स्वीप” के तहत डीआरआई अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 10.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 12.58 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें विदेशी नागरिक और एयरपोर्ट कर्मचारी भी शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने हवाई अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान यात्रियों के शरीर के भीतर मोम के अंडाकार कैप्सूल में छिपाया गया 24 कैरेट सोना बरामद किया गया।
जांच में पता चला है कि यह गिरोह दुबई, मुंबई, सिंगाप...









