Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

ताजिकिस्तान में आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए

श्रीनगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में आज तड़के रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का एक मध्यम भूकंप आया। इसके झटके कश्मीर घाटी तक महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 2:44110 किलोमीटर की गहराई पर अफगानिस्तान के फैजाबाद से लगभग 283 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में 38.26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए। इस भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसके अधिक गहराई पर होने के कारण सतह पर इसका प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *