Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नवंबर का पहला हफ्ता बारिश (Rain) और ठंड (Cold) दोनों लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और जबलपुर संभाग (Jabalpur divisions) के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। दो सिस्टम एक्टिव, लेकिन असर सीमित रहेगाअरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) फिलहाल एक्टिव हैं। हालांकि, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, इनका सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश में ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में हल्की फुहारें जारी रहेंगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन-चा...
टीपू सुल्तान की पिस्तौल की ब्रिटेन में नीलामी का नया रिकॉर्ड

टीपू सुल्तान की पिस्तौल की ब्रिटेन में नीलामी का नया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय
मैसूर । टीपू सुल्तान के लिए बनाई गई दो पिस्तौल और महाराजा रणजीत सिंह की एक बारीक चित्रकला ने इस सप्ताह लंदन में हुई नीलामी में नए कीर्तिमान स्थापित किए। ‘आर्ट्स ऑफ द इस्लामिक वर्ल्ड एंड इंडिया’ शीर्षक से बुधवार को हुई इस नीलामी में कुल एक करोड़ पाउंड से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इनमें ऐतिहासिक भारतीय कलाकृतियों ने अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक दाम हासिल किए। मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान के लिए विशेष रूप से तैयार की गई चांदी जड़ी फ्लिंटलॉक पिस्तौलों की जोड़ी 11 लाख पाउंड में एक निजी संग्रहकर्ता को बेची गई, जो अनुमानित मूल्य का लगभग 14 गुना है। उन्नीसवीं सदी के सिख सम्राठ महाराजा रणजीत सिंह की एक पेंटिंग 9 लाख 52 हजार 500 पाउंड (952,500 पाउंड) में बिकी। यह सिख कला के क्षेत्र में अब तक का नया रिकॉर्ड है और इसे एक संस्थान ने खरीदा। पेंटिंग में कलाकार बिशन सिंह ने उन्हें लाहौर के एक बाजार से...
GST सुधारों से इंश्योरेंस सेक्टर को मिली बड़ी राहत… बीमा योजनाओं की ओर बढ़ी लोगों की रुचि

GST सुधारों से इंश्योरेंस सेक्टर को मिली बड़ी राहत… बीमा योजनाओं की ओर बढ़ी लोगों की रुचि

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) के हालिया जीएसटी सुधारों (Recent GST Reforms) का असर अब बीमा क्षेत्र (Insurance Sector Impact) में भी साफ दिखने लगा है। रियल एस्टेट, ऑटो और एमएसएमई की तरह अब बीमा उद्योग को भी बड़ी राहत मिली है। हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म होने के बाद लोगों की रुचि बीमा योजनाओं की ओर तेजी से बढ़ी है। पॉलिसी बाजार की एक रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य बीमा कवरेज की मांग में 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट बताती है कि जीएसटी हटने के बाद अब लोग ज्यादा कवरेज वाली स्वास्थ्य बीमा योजना लेना पसंद कर रहे हैं। पहले जहां औसत बीमा कवरेज 13 लाख था, अब यह बढ़कर ₹18 लाख तक पहुंच गया है। यानी ग्राहक अब न्यूनतम सुरक्षा के बजाय पूरी वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये प्लान हो रहे ज्यादा लोकप्रियजीएसटी छूट के बाद लगभग 45 प्रतिशत ग्राहक अब 15 से 25 लाख के कवरेज वाली य...
1 November: बैंक नॉमिनी से लेकर GST तक.. आज से बदल गए ये नियम…

1 November: बैंक नॉमिनी से लेकर GST तक.. आज से बदल गए ये नियम…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदल (Rules Change from 1 November) जाते हैं। 1 नवंबर 2025 से भी कई नियमों में बदलाव हो गया है। जिसका असर आप पर पड़ेगा। बता दें, बैंक नॉमिनी (Bank Nominee) से लेकर जीएसटी GST) से जुड़े नियमों में आज से बदलाव हो रहा है। 1. बैंक नॉमिनी नियमों में बदलावआज यानी एक नवंबर से बैंक ग्राहकों को चार नॉमिनी जोड़ने का विकल्प देगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति अपने एक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेगा। इस बदलाव के पीछे बैंक का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में फंड्स का सदुपयोग हो जाए इसलिए यह फैसला किया गया है। बता दें, नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया को भी सरल कर दिया गया है। 2- नए जीएसटी स्लैब आज से प्रभावीभारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जोकि आज से लागू हो गया है। सरकार ने पहले के चार जीएसटी स्लैब को हटाकर अब 5 प्रतिशत औ...
MP: उज्जैन में चल रही थी बच्चों की शादी की तैयारी, 8 दिन पहले समधन को ले भागा समधी

MP: उज्जैन में चल रही थी बच्चों की शादी की तैयारी, 8 दिन पहले समधन को ले भागा समधी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में हैरान करने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़का और लड़की की शादी (Boy and Girl Marriage) की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शादी से 8 दिन पहले 45 साल की समधन (Samadhan) 50 साल के समधी (Samadhi) के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी सगाई की बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने कई जगह उनकी तलाश की। जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू की। पुलिस महिला को बरामद कर थाने लेकर पहुंची। महिला ने घर जाने से इनकार करते हुए समधी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी और समधी के गांव चली गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई...
संजय राउत हुए गंभीर बीमार … PM मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

संजय राउत हुए गंभीर बीमार … PM मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत (Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut) ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और उनका इलाज जारी है। साथ ही, राउत ने कहा कि उन्हें लोगों से मिलने-जुलने से बचने की सलाह दी गई है। इस पर पीएम मोदी (PM Modi) ने राउत के जल्द ठीक होने की कामना की है। राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह उम्मीद जताई कि अगले साल तक उनका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी ने मुझे प्यार दिया और मुझ पर भरोसा किया। लेकिन मुझे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और मैं इलाज करा रहा हूं। मैं इससे उबर जाऊंगा। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, मुझे बाहर न निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।’’ हालांकि, राउत ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर संजय राउत के पोस्ट पर लिखा, 'संजय राउत जी, आपके जल्दी ठीक होन...
MP: जबलपुर के एक स्कूल का फरमान… जुमे को रहेगी छुट्टी, रविवार को नहीं, छिड़ा विवाद

MP: जबलपुर के एक स्कूल का फरमान… जुमे को रहेगी छुट्टी, रविवार को नहीं, छिड़ा विवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर शहर (Jabalpur city) में प्रतिष्ठित अंजुमन इस्लामिया स्कूल (Prestigious Anjuman Islamia School) के एक फैसले को लेकर विवाद छिड़ गया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि अब स्कूल में छुट्टी रविवार को नहीं बल्कि जुमे (शुक्रवार) को होगी। यह जानकारी अभिभावकों को स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में दी गई है। इसके बाद विवाद छिड़ गया है। बात भाजपा और कांग्रेस में टकराव तक पहुंच गई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की दलील है कि जुम्मे के दिन नमाज की वजह से कम बच्चे स्कूल आते थे, इसलिए अवकाश का दिन बदलने का फैसला किया गया है। क्या है नया फरमानस्कूल की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब से हर शुक्रवार को स्कूल बंद रहेगा और रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस निर्णय की सूचना स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल के हवाले से दी है। संदेश में कहा गया है कि यह फैसला छा...
बिहार चुनाव से पहले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें कितना सस्ता हुआ?

बिहार चुनाव से पहले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें कितना सस्ता हुआ?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज 1 नवंबर (1 November) को कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर (Commercial LPG (Liquefied Petroleum Gas) cylinders) और घरेलू सिलेंडर (Domestic cylinder) के रेट अपडेट हुए हैं। बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम ((Domestic LPG cylinder Price)) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली से पटना तक नीले सिलेंडर के दाम में महज 5 रुपये की कटौती की गई है। पिछले एक साल में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये से अधिक घटे हैं। 1 नवंबर 2024 को यह दिल्ली में 1802 रुपये का था। अब 1590.50 रुपये का है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस अवधि में 50 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1590.50 रुपये मिलेगा। पहले यह 1595.50 रुपये का था। कोलकाता में अब 1700.50 रुपये की जगह 1694...
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 10 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इसके पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर  अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्री के.सी. गुप्ता, श्री संजय दुबे, श्री संजय कुमार शुक्ल, श्री शिवशेखर शुक्लासहित मंत्रालय, विंध्याचल,सतपुड़ा भवन और पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थितरहे।...
Ayni Airbase: भारत का रणनीतिक ठिकाना रूस-चीन ने मिलकर कराया बंद.. इस देश में रची गई साजिश

Ayni Airbase: भारत का रणनीतिक ठिकाना रूस-चीन ने मिलकर कराया बंद.. इस देश में रची गई साजिश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य एशिया (Central Asia) की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों में छिपा एक रणनीतिक ठिकाना भारत (India) के लिए पाकिस्तान और चीन (Pakistan and China) के खिलाफ एक 'ट्रंप कार्ड' था। लेकिन अब वह ठिकाना हाथ से फिसल चुका है। हम बात कर रहे हैं ताजिकिस्तान (Tajikistan) के आयनी एयरबेस (Ayni Airbase) की। भारत ने मध्य एशिया के रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से अपनी सैन्य मौजूदगी लगभग दो दशकों बाद समाप्त कर दी है। आयनी एयरबेस भारत के लिए दक्षिण एशिया से बाहर एक रणनीतिक ठिकाना था, जिससे नई दिल्ली को मध्य एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति और प्रभाव बनाए रखने का अवसर मिला था। इस ठिकाने के माध्यम से भारत को पाकिस्तान के वायुक्षेत्र को बायपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया में आवश्यक संचालन की क्षमता प्राप्त थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस और चीन ने मिलकर ताजिकिस्तान पर दबाव डाला, जिससे...