MP: आज लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन देंगे CM मोहन यादव, खाते में ट्रांसफर करेंगे 1750 रुपये
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) 19 अगस्त को मैहर (Maihar) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री मैहर जिले में करीब 256 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
हर लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1750 रुपयेलाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है। इस तरह प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपय...









