Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

ग्लोबल आर्थिक सहयोग 2026: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास के नए मार्गों की खोज

ग्लोबल आर्थिक सहयोग 2026: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास के नए मार्गों की खोज

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ नीति-निर्माता, वैश्विक सीईओ, निवेशक और भारत और विदेशों से बहुपक्षीय संस्थानों के लीडर 17 से 19 फरवरी के बीच मुंबई में आयोजित होने वाले पहले ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन 2026 (जीईसी) के लिए एकत्र होंगे। इस उच्चस्तरीय, आमंत्रण-आधारित मंच पर विचार किया जाएगा कि तेजी से बहुध्रुवीय होती दुनिया में आर्थिक कूटनीति, सहयोग और पूंजी के समन्वय को किस तरह विकसित होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह सम्मेलन फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल (एफईसीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो एक गैर-लाभकारी मंच है। इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस काउंसिल को एक गवर्निंग बॉडी निर्देशित करेगी, जिसके मुख्य संरक्षक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवे...
रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

रायगढ़ में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रायगढ़ जिले के शासकीय जिला चिकित्सालय में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर मंत्री ने इसे जिले के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे मस्तिष्क, मानसिक और स्पाइन से संबंधित बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज के समय में ब्रेन और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर इस क्लीनिक की स्थापना की है। यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क इलाज और आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सभी वर्गों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल के अनुसार, इस प्रकार की व्यवस्था पहले दंतेवाड़ा जिले में शुरू की गई थी और उसी मॉडल...
मानसिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की, दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ

मानसिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की, दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ

अपराध
नोएडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नोएडा के थाना फेस-थ्री क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रह रहे एक युवक ने शुक्रवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना फेस-थ्री के थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि तरवेज (27) सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। देर रात को उसने अपने फ्लैट में लगे पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी अरवि...
उत्तर प्रदेश में छह जिलों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया गया

उत्तर प्रदेश में छह जिलों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास किया गया

राष्ट्रीय
चंदौली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसर (इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स) का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, उच्चतम न्यायालय के पाँच तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 18 न्यायाधीश भी उपस्थिति रहे। चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन होने पर उसे अपने ही जिले में जाकर न्याय के लिए संघर्ष करने में सुविधा मिलेगी, इसी उद्देश्य से जिला न्यायपालिका की अवधारणा विकसित की गई। यह व्यवस्था न्याय को आम आदमी के और अधिक करीब लाने का माध्यम है। इसी संवैधानिक सोच को जमीन पर उतारने क...
नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नये बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस संबंध में नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची। अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार नये बस स्टैंड में कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा से बाहर तक लगाकर व्यापार कर रहे थे। इससे बस स्टैंड क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में आ गया था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शिकायत के बाद निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानों का बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, वहीं कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। कार्रवाई ...
टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

टोल प्लाजा पर वाहनों के दस्तावेजों की डिजिटल जांच, चालान काटने की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्र सरकार ने वाहनों के बीमा, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (पीयूसी) और फिटनेस की अवधि समाप्त होने की जांच के लिए टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू करने का कार्य प्रारंभ किया है। इस प्रणाली में जैसे ही फास्टैग का स्कैन किया जाता है, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटली जांचा जाता है। यदि वाहन के दस्तावेज जैसे कि इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई कमी पाई जाती है, तो टोल प्लाजा से निकलते ही चालान कट जाता है। पहले चरण में हाईवे के टोल प्लाजा पर यह प्रणाली लगाई गई है, इसके बाद स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर इसे लागू करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस तंत्र को सीधे परिवहन विभाग के सर्वर से जोड़ा गया है। अब राजमार्ग पर वाहन को कोई नहीं रोकेगा, लेकिन यदि गाड़ी का बीमा खत्म है, पीयूसी नहीं है या फिटनेस फेल ...
कोरबा में एकतरफा प्रेम मामले में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में एकतरफा प्रेम मामले में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपराध
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती रानू साहू की उसके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका रानू साहू के पिता रामकुमार साहू और मां रोज की तरह शनिवार को काम पर गए हुए थे। रानू घर में अकेली थी। देर शाम जब माता-पिता काम से लौटे, तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। रानू की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ही पुलिस को अहम सुराग मिले,...
सहायक शिक्षकों की चार सूत्री मांगों को लेकर धमतरी में प्रदर्शन

सहायक शिक्षकों की चार सूत्री मांगों को लेकर धमतरी में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में धमतरी जिले में भी गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव के नेतृत्व में जिलेभर के सहायक एवं समग्र शिक्षकों ने एकजुट होकर चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की। आंदोलनरत शिक्षकों ने मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति तत्काल दूर करने, समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए एलबी संवर्ग के शिक्षकों को समस्त लाभ देने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए स्वयं के मोबाइल में वीएसके की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। जिलाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव ने कहा कि सहायक शिक्षक विगत कई वर्षों से वेतन विसंगति की मार झेल ...
मुख्यमंत्री ने एलवी संवर्ग शिक्षकों की पुरानी पेंशन मांग पर गंभीरता से चर्चा की

मुख्यमंत्री ने एलवी संवर्ग शिक्षकों की पुरानी पेंशन मांग पर गंभीरता से चर्चा की

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधि मंडल ने 1998–99 एलवी संवर्ग शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके गृह ग्राम बगिया में भेंट कर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा संभागीय अध्यक्ष हजरत अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने संगठन को लगभग 40 मिनट का समय देकर पूरी गंभीरता से संघ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और तथ्यों को सुना। चर्चा के दौरान संभागीय अध्यक्ष हजरत अली ने अवगत कराया कि 1998–99 में शिक्षकों की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित पदों पर सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक एवं व्याख्याता के पदों पर निश्चित वेतनमान के साथ की गई थी, जिसमें वार्षिक वेतन वृद्धि भी दी जाती रही। वर्ष 2001 में ...
दिल्ली हाट में पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक

दिल्ली हाट में पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में 18 से 31 जनवरी तक होगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 18 जनवरी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि यह आयोजन नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट, आईएनए में किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे करेंगे। इस प्रदर्शनी में देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 117 से ज्यादा कारीगर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी सुबह 10:30 से रात 10 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा हाट का मकसद भारत की पारंपरिक कारीगरी की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और उसे प्रदर्शित करना है। साथ ही कारीगरों को अपने...