Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

Uncategorized
यमुनानगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News यमुनानगर जिले में विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी इमीग्रेशन कंपनी के संचालकों ने ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा और रोजगार दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से सात लाख रुपये हड़प लिए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कंपनी संचालकों अजय कुमार निवासी एसएएस नगर मोहाली (पंजाब), प्रदीप सिंह निवासी हॉलीवुड हाइट्स डेराबस्सी (मोहाली) और तरणप्रीत सिंह निवासी पृथ्वीनगर यमुनानगर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ी रांगड़ान निवासी मुस्ताक पुत्र रसीद अहमद ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे मोहम्मद साहिल को विदेश भेजकर नौकरी दिलाना चाहता था। इसी दौरान उसका संपर्क कन्हैया साहिब चौक के पास...
घड़ी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

घड़ी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार

Uncategorized
गुवाहाटी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News गुवाहाटी की पान बाजार पुलिस थाने की टीम ने घड़ी चोरी मामले में शामिल एक चोर को चोरी की घड़ी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पानबाजार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दो नंबर रेलवे गेट इलाके से सुमन बर्मन (22) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का सामान, जिसमें 2 स्मार्ट वॉच, 1 सुनहरे रंग की कलाई घड़ी और 1 लोहे की रॉड बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।...
संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार

संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Uncategorized
संभल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बहजोई कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के माल सहित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अभिषेक पुत्र बिल्ला और लक्की पुत्र गब्बर निवासी मोहल्ला गिहार बस्ती कस्बा व थाना बहजोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। दिन में रेकी कर रात के समय दुकानों और मकानों को निशाना बनाते थे। बीते दिनों ग्राम ढकरी में स्थित एक दुकान से कुंमल,...
लाल चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाल चंदन की लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Uncategorized
बाराबंकी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाल चंदन की लकड़ी संग दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग चंदन की लकड़ी की तस्करी करते हैं। मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा बेलहरा क्षेत्र के कैथा मोड़ से चंदन की लकड़ी तस्करी कर कन्नौज ले जायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो लोगों को कैथा मोड़ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे रात के अंधेरे में खड़ा देखा। पुलिस टीम ने जब उन पर टार्च की रोशनी मारी तो युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्पर्रता दिखाते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित कोड़री निवासी मोहम्मद रसीद और मोहम्मद शमी उर्फ नक्कटा के रुप में हुई है। दोनों के पास 39 कि...
वाराणसी में किशोर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार

वाराणसी में किशोर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए किशोर समीर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों ने हत्या की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। तीनों को शुक्रवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, आकाश पटेल ने बताया कि यह मामला 25 दिसम्बर को बड़ागांव के दयालपुर गांव के पास घटित हुआ था। उस दिन सायं कुछ युवकों के बीच रामू यादव और अभिषेक यादव का झगड़ा हो गया था। इस दौरान रामू यादव को गोली मार दी गई और भागते समय एक अन्य किशोर समीर सिंह को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व मे...
जींद में ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

जींद में ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

Uncategorized
जींद, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के निकट ट्रक चालक से नकदी, मोबाइल फोन तथा दस्तावेज लूटने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्ण दास ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर निवासी अनिल खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक जनवरी देर रात को ट्रक में राजस्थान से पत्थर लेकर आया था। पुरानी एक्सचेंज के निकट चालक फोन कर उससे दुकान को पता पूछ रहा था। जब वह मौके पर पहुंचा तो चार युवक चालक को दबोचे हुए थे। जिन्होंने उससे दस हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन ड्राइविंग लाइसेंस का छीन लिया और बाइक से फरार होए। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसी टीवी फूटेज के आधार पर जांच को आगे बढाया तो सैनी रामलीला ग...
यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Uncategorized
यमुनानगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News यमुनानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को 2 लाख कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 100.65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। थाना सदर यमुनानगर के थाना प्रभारी सलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तर प्रदेश की ओर से हाईवे के रास्ते नशीला पदार्थ लेकर आएगा। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक लखविंदर सिंह, इम्तियाज अली और एएसआई रमेश की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान उत्तर प्रदेश की दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं डीएसपी हेडक्वार्टर कवलजीत सिंह को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी स...
दादरी मंडी समिति के पूर्व प्रधान लिपिक पर गबन का मुकदमा

दादरी मंडी समिति के पूर्व प्रधान लिपिक पर गबन का मुकदमा

Uncategorized
नोएडा, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News दादरी के कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक कर्मचारी ने वहां पर पूर्व में तैनात रहे एक प्रधान लिपिक के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने पर अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति दादरी की प्रधान लिपिक शिखा वैश्य ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंडी समिति में पूर्व में तैनात रहे प्रधान लिपिक अमरदीप सिंह ने अमानत में खयानत कर सरकारी राशि का गबन किया। उनका आरोप है कि मैसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी दुकान संख्या बी-09 नवीन मंडी स्थल दादरी का देय धनराशि जमा ना करने पर दुकान का आवंटन मंडी समिति दादरी के द्वारा निरस्त कर दिया गया था। दुकान निरस्तीकरण के आदेश के विरुद्ध फर्म मैसर्स...
महाराष्ट्र के बीड में 5 आरोपित आतंकी संगठनों की धनराशि गबन में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड में 5 आरोपित आतंकी संगठनों की धनराशि गबन में गिरफ्तार

राष्ट्रीय
**मुंबई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।** महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड की टीम ने बीड़ जिले के केज इलाके से आतंकी संगठनों को कथित तौर पर फंडिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करने और उस धनराशि को आतंकी संगठनों को भेजने का आरोप है। इस मामले की एटीएस की टीम गहन छानबीन कर रही है। इन पांचों पर है अहमदुद्दीन कैसर काज़ी, इमरान कलीम शेख, मुज़म्मिल नूर सैयद, अहमदुद्दीन सत्तार काज़ी और तौफ़ीक जावेद काज़ी के रुप में की गई है। इन पांचों ने जिन्होंने धर्मिक काम की आड़ में जनता से करोड़ों रुपये एकत्र किए और फर्ज़ी कागज़ात के आधार पर बैंकों और इनकम टैक्स विभाग को चूना लगाया। पीड़ितों के धन की रकम तक......