Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर, निर्माण कार्यों का करेंगे अवलोकन

रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को अपने गृह जिला जशपुर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:00 बजे ग्राम बगीचा में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद 11:30 बजे गौरव पथ भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बगीचा में सुबह 11:45 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही हेल्थ कैंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा और मंगल भवन निर्माण कार्यों का दोपहर 12:15 बजे अवलोकन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, और दोपहर 02:00 बजे फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे। जिसके बाद अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 05:00 बजे निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *