Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

महिला हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला : एसजी पाइपर्स बनाम श्राची बंगाल टाइगर्स

महिला हॉकी लीग का फाइनल मुकाबला : एसजी पाइपर्स बनाम श्राची बंगाल टाइगर्स

Uncategorized
रांची, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 अपने चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹1.5 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रही रांची रॉयल्स को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट की हीरो प्लेयर को 20 लाख, जबकि बेस्ट गोलकीपर, उभरती खिलाड़ी (अपकमिंग प्लेयर) और टॉप स्कोरर को 5-5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। फेयरप्ले ट्रॉफी भी उस टीम को दी जाएगी जिसने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। लीग चरण की बात करें, तो एसजी पाइपर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हा...
ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्टान वावरिंका की वापसी, मिला वाइल्डकार्ड एंट्री

ऑस्ट्रेलियन ओपन में स्टान वावरिंका की वापसी, मिला वाइल्डकार्ड एंट्री

Uncategorized
मेलबर्न, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए पूर्व चैंपियन स्टान वावरिंका को वाइल्डकार्ड प्रदान किया गया है। यह वावरिंका का प्रोफेशनल टेनिस करियर का आखिरी सत्र होगा, जिसके बाद वह संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंतिम तीन वाइल्डकार्ड तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता वावरिंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन और क्रिस ओ’कॉनेल को दिए गए हैं। स्विट्ज़रलैंड के 40 वर्षीय वावरिंका ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब साल 2014 में मेलबर्न में जीता था। उसी सत्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में करियर की सर्वोच्च तीसरी पायदान हासिल की थी। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में दो बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचे थे। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 156वें स्थान पर काबिज वावरिंका ने वाइल्डकार्ड म...
मल्लखंभ में आदिवासी बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा

मल्लखंभ में आदिवासी बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा

Uncategorized
दीव, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News दादरा और नागर हवेली व दमन-दीव के आदिवासी इलाकों में, जहां खेल लंबे समय तक रोज़मर्रा की आजीविका की जद्दोजहद के पीछे दबा रहा, वहीं पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ आज बदलाव की एक शांत लेकिन मजबूत कहानी लिख रहा है। कभी खुले खेतों और खाली मैदानों तक सीमित रहा यह खेल अब आत्मविश्वास, पहचान और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनता जा रहा है—वह भी संसाधनों से वंचित समुदायों के बच्चों के लिए। इस परिवर्तन की धुरी हैं मल्लखंभ कोच शुभम मैर, जो 2019–20 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से यहां आए थे। उन्हें खानवेल ग्राम पंचायत द्वारा अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया। वर्तमान में शुभम खानवेल डिवीजन के शेल्टी गांव स्थित मल्लखंभ अकादमी में मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं। शुभम बताते हैं,“पहले दिन कुछ भी नहीं था—न प्रशिक्षण सुविधा, न उपकरण, न सुरक्षा इंतज़ाम. बच्चे धान ...
58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में 76 टीमें मैदान में

58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में 76 टीमें मैदान में

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News 26 राज्यों, 6 केंद्रशासित प्रदेशों, 4 संस्थानों और 3 एसोसिएट सदस्य संघों की 38 पुरुष एवं इतनी ही महिला टीमें 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (2025-26) के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह चैंपियनशिप 11 से 15 जनवरी तक तेलंगाना के काज़ीपेट में आयोजित की जाएगी। सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भेजने तथा खेल भावना और आपसी गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस वर्ष केंद्रीय अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़, टीम के रूप में हिस्सा लेंगे। इसमें आईटीबीपी और एसएसबी के खिलाड़ी (पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में) एक ही बैनर तले खेलेंगे...
बरेका ने जीती ऑल इंडिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप

बरेका ने जीती ऑल इंडिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News पंजाब कपूरथला स्थित रेल डिब्बा कारखाना (आरसीएफ) गोल्फ कोर्स में आयोजित 69वीं ऑल इंडिया रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) की टीम ने पहला स्थान पाया है। बीते गुरूवार (08 जनवरी) को प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बरेका टीम ने कुल 448 के प्रभावशाली स्कोर के साथ प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, मेज़बान रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला,की टीम ने 452 के स्कोर के साथ उपविजेता का गौरव प्राप्त किया, जबकि साउथ सेंट्रल रेलवे, सिकंदराबाद की टीम 472 के स्कोर के साथ तृतीय स्थान पर रही। यह जानकारी शुक्रवार को बरेका के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी बरेका के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। आरसीएफ के युवराज सिंह ने लॉन्गेस्ट ड्राइव प्रतियोगिता जीतने का श्रेय प्राप्त किया और ...
खेलो इंडिया बीच गेम्स में अनुराग और अश्मिता का स्वर्णिम प्रदर्शन

खेलो इंडिया बीच गेम्स में अनुराग और अश्मिता का स्वर्णिम प्रदर्शन

Uncategorized
दीव, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News खेलो इंडिया बीच गेम्स (केआईबीजी 2026) में उत्तर प्रदेश के अनुराग सिंह और कर्नाटक की अश्मिता चंद्रा ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर ओपन वाटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीत चुके हैं। अनुराग ने 2:22:02 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण अपने नाम किया, जबकि अश्मिता ने 2:46:34 सेकंड में रेस पूरी की। पूल से ओपन वाटर में बदलाव कितना चुनौतीपूर्ण है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूल में अधिकतम 1500 मीटर की रेस होती है, जबकि ओलंपिक में ओपन वाटर स्विमिंग में केवल 5 और 10 किलोमीटर की दूरी मान्य है। चार ओपन वाटर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी अश्मिता ने बताया कि समुद्र में लहरें, धाराएं और कोर्स की कठिनाइयां रेस को और चुनौतीपूर्ण बना देती हैं। खेलो इंडिया बीच गेम्...
रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज

रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, बने सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज

Uncategorized
जयपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News महाराष्ट्र के कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। गायकवाड़ अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक औसत वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनका औसत 58.83 हो गया है, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल बेवन (57.86) को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। गुरुवार को जयपुर में खेले गए इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने 131 गेंदों पर नाबाद 134 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए। गायकवाड़ अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 5,060 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 102.20 का है, जो उनकी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाज़ी को दर्शाता है। इस मुकाबले में गायकवाड़ ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह लिस्ट-ए क...
मैनचेस्टर सिटी ने घाना के विंगर एंटोइन सेमेन्यो को बोर्नमाउथ से अनुबंधित किया

मैनचेस्टर सिटी ने घाना के विंगर एंटोइन सेमेन्यो को बोर्नमाउथ से अनुबंधित किया

Uncategorized
मैनचेस्टर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने जनवरी ट्रांसफर विंडो की अपनी पहली बड़ी साइनिंग करते हुए घाना के विंगर एंटोइन सेमेन्यो को बोर्नमाउथ से अनुबंधित कर लिया है। क्लब ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। सेमेन्यो के साथ सिटी ने 2031 तक का दीर्घकालिक करार किया है। हालांकि, क्लब ने इस सौदे से जुड़ी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनचेस्टर सिटी ने सेमेन्यो की 6.5 करोड़ पाउंड (लगभग 87 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिलीज़ क्लॉज को पूरा किया है। सेमेन्यो को लेकर कई अन्य प्रीमियर लीग क्लब भी रुचि दिखा रहे थे। 26 वर्षीय एंटोइन सेमेन्यो मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। वह इस समय प्रीमियर लीग के तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक 10 गोल दागे हैं। इसके अलावा उनके नाम ती...
यूनाइटेड कप में डी मिनौर और स्वियातेक की जीत, पोलैंड क्वार्टरफाइनल के करीब

यूनाइटेड कप में डी मिनौर और स्वियातेक की जीत, पोलैंड क्वार्टरफाइनल के करीब

Uncategorized
सिडनी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज़ को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर शुक्रवार को सिडनी में आखिरी यूनाइटेड कप क्वार्टरफाइनल को निर्णायक मिक्स्ड डबल्स टाई में पहुंचा दिया। इस मुकाबले में डी मिनौर ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया और कुल नौ ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को बनाए रखा। विश्व नंबर-6 डी मिनौर ने मैच की शुरुआत से ही दबाव में भी शानदार सर्विस की। उन्होंने अपने पहले चार सर्विस गेम में सामने आए सभी नौ ब्रेक प्वाइंट बचाए, जिनमें से चार दूसरे गेम में थे। इससे पहले विश्व नंबर-2 और छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलिया की उभरती खिलाड़ी माया जॉइंट को सीधे सेटों में हराकर पोलैंड को बढ़त दिलाई थी। अब यह टाई मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले से तय होगी, जिसके विजेता का सामना शनिवार रात मौजूदा चैंपियन...
वैश्विक बाजार से मिले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी

वैश्विक बाजार से मिले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय आज डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ की वैधता पर फैसला सुनाने वाला है। आज ही अमेरिका में नॉन फॉर्म पेरोल (बेरोजगारी दर) के आंकड़े आने वाले हैं। इसलिए पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते हुए नजर आए, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 270 अंक चढ़ कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 6,921.46 अंक के स्तर पर बंद हु...