Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

बॉलीवुड गायक बी प्राक को 10 करोड़ की फिरौती की जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिलते हुए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। यह धमकी उनके एक करीबी मित्र को फोन पर दी गई थी। इस मामले की शिकायत पंजाब के मोहाली पुलिस को दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब दो सप्ताह पहले का है। मोहाली पुलिस ने शुक्रवार रात एक व्यक्ति से पूछताछ के दौरान इस मामले का खुलासा किया।

धमकी देने वाले का नाम आरजू बिश्नोई बताया गया है, जो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। पंजाबी गायक दिलनूर बबलू, जो बी प्राक के निजी मित्र हैं, ने मोहाली के सेक्टर 99 स्थित वन राईज सोसायटी में पुलिस को शिकायत दी। दिलनूर ने बताया कि उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, लेकिन उन्होंने पहले दो दिनों तक कॉल नहीं उठाया। बाद में आरोपित ने एक वायस नोट भेजा।

इस ऑडियो मैसेज में कॉलर ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये की राशि देनी होगी, वरना बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। उसने चेतावनी दी कि इस धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और यह भी दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सम्बंधित है तथा विदेश से ऑपरेट कर रहा है। वॉइस मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने मोहाली के एसएसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *