‘ऐश्वर्या की 4 सेकंड की झलक देख पूरा देश थम गया’, बौखला गए थे डायरेक्टर
मुंबई। वर्ष 1990 के दशक में कई ऐसे यादगार विज्ञापन बने जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. उन्हीं में से एक था मशहूर कोल्ड ड्रिंक का ऐड, जिसमें आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे. उस समय ऐश्वर्या बहुत बड़ी स्टार नहीं थीं. तब आमिर ने कुछ ही फिल्में की थीं और ऐश्वर्या तब कॉलेज में पढ़ रही थीं. लेकिन उनकी एक झलक ने ऑडियन्स को दीवाना बना दिया था.
कॉलेज गर्ल थीं ऐश्वर्यामशहूर विज्ञापन निर्माता प्रहलाद कक्कड़ ने बताया कि कैसे 1993 के इस पेप्सी विज्ञापन में ऐश्वर्या राय की सिर्फ कुछ सेकंड की झलक ने पूरे देश को कायल कर दिया था. उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन ही था जिसने उस समय की एक मामूली सी कॉलेज स्टूडेंट को पहचान दिलाई.
प्रहलाद ने बताया, “सबसे मुश्किल काम था कास्टिंग करना. हमें उस ऐड के लिए सही चेहरों की जरूरत थी. ऐश्वर्या उस समय अनजान थीं. हमें ऐसी लड़की चाहिए थी जो सिर्फ चार सेकंड में लो...









