यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने किया क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ का सफल परीक्षण… जानें इसकी खासियत
Uncategorized
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच यु्द्ध (Russia and Ukraine War) जारी है। संघर्ष के बीच रूस (Russia) ने अपनी सबसे नई परमाणु ऊर्जा (New Nuclear Energy) से चलने वाली क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्टनिक' (Cruise missile 'Burevestnik') का सफल परीक्षण पूरा कर लिया। रूस के उच्च स्तरीय सैन्य अधिकारी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को इस सफलता की जानकारी दी। यह मिसाइल परमाणु ऊर्जा पर निर्भर होने के चलते असीमित दूरी तय कर सकती है और इसमें परमाणु हथियार लादने की सुविधा भी है। रूसी सेना के महानिदेशालय प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने पुतिन को बताया कि मिसाइल ने 14000 किलोमीटर (करीब 8,700 मील) का सफर तय किया और हवाई क्षेत्र में लगभग 15 घंटे तक क्रियाशील रही।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, 9एम730 बुरेवेस्टनिक (स्टॉर्म पेट्रेल), जिसे नाटो ने एसएससी-एक्स-9 स्काईफॉल नाम दिया है, वर्तमान औ...









