Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

MP के कड़कनाथ मुर्गे, मटर, सिंघाड़े, केले, इमली समेत कई उत्पादों को मिला GI टैग, देखें लिस्ट

MP के कड़कनाथ मुर्गे, मटर, सिंघाड़े, केले, इमली समेत कई उत्पादों को मिला GI टैग, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) लगातार भौगोलिक संकेतक (GI) टैग के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. हाल ही में जबलपुरी मटर (Jabalpuri Peas), जबलपुर सिंघाड़ा, बुरहानपुर केला (Burhanpur Banana), रतलाम के गराड़ू और बालम ककड़ी समेत कई उत्पादों को GI टैग मिलने के बाद प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत हुई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल' और ‘आत्मनिर्भर भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. नए उत्पादों के जुड़ने के बाद मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा उत्पाद और शिल्प कलाएं GI टैग प्राप्त कर चुकी हैं. सीएम का मानना है कि इससे किसानों, शिल्पकारों और उद्यमियों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और नए रोजगार अवसर मिलेंगे। जबलपुर ने रचा इतिहासहाल के महीनों में मध्यप्रदेश को जीआई ट...
वेनेजुएला में दोहरे भूकंप में 900 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती…. दहशत में लोग

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप में 900 लोगों की मौत के बाद फिर कांपी धरती…. दहशत में लोग

अंतरराष्ट्रीय
काराकास। वेनेजुएला (Venezuela) में विनाशकारी दोहरे भूकंप (Twin Earthquakes) के कुछ ही दिनों बाद एक बार फिर धरती कांप गई. 4.9 तीव्रता के नए भूकंप (4.9 magnitude Earthquake) ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इससे पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई शहरों में भारी तबाही मची थी. नए झटकों के बाद राहत और बचाव कार्यों के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास 4.9 तीव्रता का नया भूकंप आया, जिसके चलते राजधानी काराकास और माराके शहर की धरती हिल गई. इस अचानक आए संकट की वजह से लोग जान बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित जगहों की ओर भागे. यही वजह है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे बचाव दल को भी अपनी सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ी देर के लिए थामना पड़ा. लिहाजा, लगातार आ रहे इन झटकों ने राहत अभियान क...
MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग इलाके (Aishbagh area) में एक बुजुर्ग दंपति (Elderly couple) की मौत कई दिनों तक घर की चार दीवारों में सिमटी रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. दरवाजा बंद रहा, आवाजें खामोश रहीं और जिंदगी चुपचाप खत्म हो गई. जब किरायेदार ने दस्तक दी और जवाब नहीं मिला, तब यह दर्दनाक सच सामने आया. यह दंपति अकेले रहता था और उनकी मौत की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर का मामला तब सामने आया, जब उनका किरायेदार किराया देने पहुंचा. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. ऐसे में उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। दरवाजा तोड़ते ही दिखा खौफनाक मंजरसूचना मिलने पर ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची. जब दरवाजा खोला नहीं गया, तो पुलिस को उसे तो...
MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर बेंच (Indore Bench) ने मुहर्रम मेले (Muharram Fairs) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (Mayor-in-Council) की ओर से मंजूरी रद्द करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है. अदालत ने मेले की अनुमति बहाल करते हुए कहा कि नगर निगम ने उचित प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया। पूरा मामला मुहर्रम मेले के पारंपरिक आयोजन से जुड़ा है, जिसे लेकर 'वक्फ कर्बला इंतजामिया कमेटी' ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि कमेटी हर साल शहर के धोबी घाट पर ताजिया जुलूस और मुहर्रम मेले का आयोजन करती आ रही है और इंदौर नगर निगम समय-समय पर इसकी लिखित अनुमति देता रहा है। इस साल भी नगर निगम ने 25 जून को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 26 जून से 28 जून तक (तीन दिन) मेले के आयोजन की अनुमति दी ...
होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

होर्मुज खुलने के बाद बढ़ी जहाजों की आवाजाही… ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर दी सख्त चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) पर अमेरिका-इजरायल हमले (US-Israel attacks) के बाद शुरू हुए युद्ध की वजह से महीनों लंबी रुकावट के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बढ़ रही है। समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के डेटा से पता चलता है कि 24 जून, बुधवार को इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 105 प्रतिशत बढ़कर 70 पर पहुंच गई। इनमें से 53 कमर्शियल जहाज थे। यह बढ़ोतरी तब हुई, जब बारूदी सुरंगें हटाने के प्रयास तेज हुए और जहाजों ने ओमान के पास से नए रास्ते का इस्तेमाल किया है। हालांकि ईरान ने नए रूट के इस्तेमाल पर जहाजों को सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते में होर्मुज खोलने पर सहमति और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म होने से समुद्री यातायात में बेहतरी आई है। हालांकि सामान्य ट्रैफिक (युद्ध पूर्व की स्थिति) अभी बहाल नहीं हुआ है। नए रूट पर ईरान के इस्लामिक रिवो...
मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

मौसम का डरावना मिजाज .. .एक तरफ झमाझम बारिश… तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 26 जून को पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के प्रचंड होने की चेतावनी जारी की है. इस बार मानसून (Monsoon) का मिजाज बेहद अजीब और डराने वाला है. एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) और आसमानी बिजली का कहर टूटने वाला है, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाके अब भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी से भरी तेज हवाएं हिमालय की पहाड़ियों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं. यह भौगोलिक स्थिति बादलों को एक 'स्पंज' की तरह निचोड़ रही है, जिसके कारण पूर्वोत्तर भारत और हिमालय के तराई वाले इलाकों में अचानक बाढ़ और भयंकर भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है. असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है. ...
MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) के ग्राम हतनारा (Hatnara village) में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लगभग 10 फीट ऊंचा ताजिया पंचमुखी महादेव मंदिर (Panchmukhi Mahadev Temple) के समीप से गुजर रहा था, तभी वह 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई है। पल भर में चीख-पुकार में बदल गया माहौलवहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी भी मृत्यु होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन या स्वास्थ्य...
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर मिलेगा मुआवजा… RBI ने निकाला नया नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सोचिए एक दिन आपके फोन पर एक मैसेज आता है कि आपके 20,000 रुपये कट गए हैं, जबकि आपने कभी इसका पेमेंट नहीं किया था और ना ही कोई अप्रूवल दिया था. फिर तुरंत आप इसकी जांच करते हुए बैंक से बात करते हैं, बैंक भी ये बताने में असमर्थ होता है कि पैसे कैसे मिलेंगे। आपने शिकायत भी दर्ज करा दी कि आपके खाते से 20,000 रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) हो चुका है, लेकिन सवाल हमेशा से रहेगा कि आपको पैसा वापस मिलेगा या नहीं? क्‍योंकि ज्‍यादातर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में कस्‍टमर्स का पैसा रिकवर (Recovery Customers' money) नहीं हो पाता है. हालांकि, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सीधे तौर पर शामिल हो चुका है। RBI ने एक नया नियम निकाला है, जिसके तहत अगर आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड या UPI के जरिए स्‍कैम होता है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपको मुआवजे का भुगतान करेगा. 24 जून 2026 को, आरबीआई ने नोटिफिके...
बिहार में शुगर इंडस्ट्री के लिए 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन…. सम्राट कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी

बिहार में शुगर इंडस्ट्री के लिए 1 रुपये में 40 एकड़ जमीन…. सम्राट कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार सरकार (Bihar Government) ने राज्य में शुगर इंडस्ट्री (Sugar Industry) को नई मजबूती देने के लिए 'शुगरकेन इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट इंसेंटिव पॉलिसी 2026' (Sugarcane Industries Investment Incentive Policy 2026) लागू करने का फैसला किया है. इस नई नीति का मकसद राज्य में बड़े इंवेस्टमेंट को अट्रैक्ट करना, बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करना और नई चीनी मिलों की इंस्टालमेंट को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Choudhary) की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई। बिहार में उद्योग के लिए खास नीतिगन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने चीनी प्रोडक्शन के लिए इतनी व्यापक प्रोत्साहन नीति तैयार की है. सरकार का मानना है कि इससे राज्य में चीनी उत्पादन के साथ-साथ एथेनॉल और ग्रीन एनर्जी के ...
MP: जमीन खरीदी मामले में BJP ने किया CM मोहन यादव का बचाव… जानें क्या बोले नेता?

MP: जमीन खरीदी मामले में BJP ने किया CM मोहन यादव का बचाव… जानें क्या बोले नेता?

Uncategorized
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और उनके परिवार (Family) के द्वारा जमीनों की खरीद (Land deal) के मामले में बीजेपी का रिएक्शन आया है। बीजेपी (BJP) की आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने इन सभी आरोपों खारिज कर दिया। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, बेमतलब और राजनीति से प्रेरित हैं। कांग्रेस ने इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव पर हमला बोला था। बीजेपी इस बात पर चुप है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार की 2021 से 2023 के बीच लैंड होल्डिंग दोगुनी हो गई, उस वक्त मोहन यादव मध्य प्रदेश की सरकार में मंत्री थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद 2024 से 2025 के बीच यह फिर से दोगुनी हो गई। सीएम मोहन यादव और उनके परिवार के द्वारा जमीन खरीद को लेक...