सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम… हमास को US की चेतावनी
तेहरान। गाजा (Gaza) में सीजफायर (Ceasefire) होने के बाद भी हमास (Hamas) शांत नहीं है। अमेरिका (America) ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी प्रकार से युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन होता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका (America) को पता चला है कि हमास अपने ही लोगों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यानी वह गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को निशाना बनाना चाहता है।
अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि हमास इस समझौते का उल्लंघन करना चाहता है और अब वह अपने ही लोगों को टारगेट करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने कहा, हमने समझौते की गारंटी लेने वाले देशों को भी इसकी जानकारी दे दी है। अगर हमास फिलिस्तीनी लोगों पर भी हमला करता है या फिर उन्हें परेशान करने के लिए कोई साजिश रचता है तो उसे गंभीर परिण...









