राजनीतिक गर्मी से भरपूर होगा संसद का शीतकालीन सत्र! केन्द्र ने 10 बिल किए सूचीबद्ध
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र (Parliament Winter Session) में सरकारी कामकाज को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सरकार ने इसके लिए कुल 10 विधेयकों को सूचीबद्ध (10 Bills listed.) किया है, जिनमें निजी कंपनियों के लिए असैन्य परमाणु क्षेत्र को खोलने के प्रावधान वाला एक विधेयक भी शामिल है। परमाणु ऊर्जा विधेयक, 2025 भारत में परमाणु ऊर्जा के उपयोग और विनियमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य लाया जा रहा है। इस सत्र के लिए उच्च शिक्षा आयोग विधेयक भी सरकार के एजेंडे में है। कुल 15 कार्य दिवस वाला यह सत्र 19 दिसंबर को समाप्त होगा।
संसद का शीतकालीन सत्र राजनीतिक गर्मी से भरपूर होगा, जिसमें विपक्ष बिहार के चुनाव नतीजों को लेकर एसआईआर को मुद्दा बनाएगा और चुनाव आयोग के कामकाज पर चर्चा को लेकर सरकार पर दबाब बनाएगा। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि च...









