दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के साथ संबंधों को बताया ‘खतरनाक’
Uncategorized
प्योंगयांग। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने उत्तर कोरिया के साथ मौजूदा संबंधों को 'बहुत खतरनाक स्थिति' बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों कोरियाई देशों के बीच संवाद के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं, जिसकी वजह से कभी भी कोई अनजाने में टकराव (एक्सिडेंटल क्लैश) हो सकता है। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ली ने कहा कि सियोल के लिए प्योंगयांग से बातचीत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के संपर्क करने के प्रयासों और सैन्य सीमा (एमडीएल) पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने के आह्वान का जवाब देने से लगातार इनकार कर रहा है। ऐसा 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार हो रहा है।
योनहाप के अनुसार, ली ने कहा कि अंतर-कोरियाई संबंध अब अत्यधिक शत्रुतापूर्ण और टकरावपूर्ण हो चुके हैं। बुनियादी विश्वास की पूरी कमी के बावजूद उत्तर कोरिया बेहद आक्रामक व्यवहार दिखा...









